Jharkhand college events - Samridh Jharkhand

बिटोत्सव 2026 का भव्य समापन: अरमान मलिक की जादुई आवाज़ ने सबको बनाया दीवाना
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में आयोजित बिटोत्सव 2026 का तीसरा और अंतिम दिन भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। इस दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, औपचारिक प्रतियोगिताओं और अनौपचारिक कार्यक्रमों का शानदार संगम देखने को मिला, जिसमें देशभर से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह की शुरुआत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुई, जिनमें ध्वनि क्लब द्वारा ज्यूकबॉक्स, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (बीआईटी मेसरा चैप्टर) द्वारा एन चेसेंट, सोसाइटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजिस्ट्स द्वारा हेरा फेरी 4.0, एयरोस्पेस सोसाइटी द्वारा स्लिपस्ट्रीम, आईईटीई स्टूडेंट्स चैप्टर द्वारा द बिट कांस्पिरेसी तथा ईईई सोसाइटी द्वारा माइंड ऑन द पिच शामिल रहे।

दोपहर का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस बिटोत्सव प्रतियोगिता रही, जिसका आयोजन रोटरैक्ट क्लब द्वारा कैट हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन कई चरणों में किया गया, जिसमें व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, व्यवहार और अभिव्यक्ति के आधार पर अंक दिए गए। निर्णायक मंडल में डॉ. देबजानी मुस्ताफी, जाह्नवी, अंकना, माधुरी, सत्य और प्रियंजली शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, थीम आधारित प्रस्तुतियों और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शौर्य को मिस्टर बिटोत्सव और शरण्या शेखर को मिस बिटोत्सव घोषित किया गया।

दोपहर में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें फाइन आर्ट्स सोसाइटी द्वारा पनाश, सोसाइटी ऑफ प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा द लास्ट माइल क्रॉसिंग, स्पिक मैके बीआईटी मेसरा चैप्टर द्वारा लॉस्ट इन ट्रांसलेशन, 180 डीसी द्वारा ब्रेन लीप तथा आईईईई द्वारा आस्क जीपीटी शामिल रहे। शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक की लाइव प्रस्तुति रही। उनकी ऊर्जावान और शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। दर्शकों ने उनके गीतों के साथ गुनगुनाते हुए इस संगीतमय संध्या का भरपूर आनंद लिया।

सभी कार्यक्रमों का संचालन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ. ओ. पी. पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। सह-समन्वयक के रूप में सुमित श्रीवास्तव और डॉ. मृणाल कुमार पाठक ने सहयोग दिया। छात्र समन्वयकों रोहित, आशीष, रोनित, प्रेम, सौम्या तथा पूरी बिटोत्सव टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम दिन के सफल समापन के साथ बिटोत्सव 2026 प्रतिभा, रचनात्मकता और सहयोग का एक शानदार उत्सव बनकर उभरा। इस उत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ, नवाचार से भरपूर प्रतियोगिताएँ और छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने पूरे परिसर में उत्साह और यादगार अनुभवों का माहौल बना दिया।

BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
रांची: चार दिवसीय औरोरा 26 का भव्य आयोजन का आज समापन हो गया चार  दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सभी रूप देखे गए एक तरफ कबड्डी की तेज रफ्तार तो दुसरी तरफ फैसन शो में वेस्टन ड्रेस के साथ पारम्परिक पोशाक में पूरे प्राँगण छात्र छात्राओं से गुलजार रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीन स्नातकोत्तर डॉ संदीप सिंह सोलंकी ने अपने भाषण से सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा भर दिया डॉ सोलंकी ने कहा शहर के बीच में स्थित बी आई टी लालपुर का यह केंद्र इतना बड़ा आयोजन अपने छात्रों के भरोसे कर दिखाया इनकी अनुसासन के दम से आप इस प्रकार के आयोजन करने में सफ़ल हो पा रहे हैं उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा की आपके इस शानदार  और अनुशासित समारोह से संस्थान इस प्रकार के और आयोजन करने के आगे बढ़ सकता हैं उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने इस औरोरा के आयोजन समिति के सभी सदस्यों को उनके इस बेहतरीन कार्यक्रम और सफलता पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया, आयोजन समिति के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्र ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन के माध्यम से सभी युवाओं को मंच के माध्यम से भविष्य में इसी प्रकार के अन्य आयोजन करने की बात रखी।

खेल संयोजक डॉ सन्दीप शाहदेव ने झारखंड कबडी संघ का विशेष रूप से आभार प्रकट किया साथ ही सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में और खेलो को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा।
आज विभिन्न कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. कब्बडी के पुरुष वर्ग का खिताब हासिल किया टीम MCA वारियर्स  ने उपविजेता डोमिनेटर को बेहद ही कड़े मुकाबले में हरा कर खिताब जीत लिया।
लड़कियों का मुकाबला टीम नही बताएंगे ने टीम लूजर को कड़े मुकाबले में पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।

आज के समापन समारोह में विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के निर्णायक भूमिका में डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार, डॉ मिलि दत्ता, डॉ संजय कुमार सौमित्रो, मयंक डॉ प्रशांत श्रीमती अमृता सरकार महुवा बनर्जी डॉ सिबा मित्रा, उमेश कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार डॉ हैदर रहे।

डॉ संजय कुमार झा डर कुमार रजनीश आज के इस समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल थे श्री बासुदेव , मनोज कुमार, शांतनु, श्री सुभाशीष रॉय, डॉ प्रदीप मुंडा , मिनी दुबे, ऐलिस, अनामिका, शिवांगी, यसकुमार डॉ मानसी, शालनी, सोनी अजय कुमार सरिता और विनोद कुमार उपस्थित रहे।