Kathak Research - Samridh Jharkhand

Ranchi News : कथक में पी-एच.डी. पाने वाले पहले आदिवासी कलाकार बने डॉ. शीतल उरांव
रांची : 3 फरवरी संस्कार भारती रांची महानगर के नृत्य विधा के प्रख्यात  कलाकार कथक नृत्य कलाकार एवं शिक्षक डॉ. शीतल कुमार उरांव को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह (28 जनवरी 2026) में कथक नृत्य के क्षेत्र में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। शीतल ओराँव पेशे से शिक्षक एवं कथक नृत्य के समर्पित कलाकार हैं।

मूल रूप से चेटर (गुमला) निवासी डॉ. शीतल राज्य के प्रथम आदिवासी पुरुष कलाकार हैं, जिन्होंने कथक नृत्य में शोध कर डॉक्टरेट प्राप्त किया है। उनका शोध विषय “झारखण्ड राज्य में कथक नृत्य के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए कार्यों का विश्लेषणात्मक अध्ययन” रहा। डॉ. शीतल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, गुमला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक में स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। स्नातक स्तर पर उन्हें गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ।

उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक प्रो. डॉ. नीता गहरवार से कथक तथा चार वर्षों तक  सुशांत दास से ओडिसी नृत्य की शिक्षा ली। वे नृत्य विषय में नेट उत्तीर्ण एवं दूरदर्शन केंद्र, रांची के ग्रेडेड आर्टिस्ट हैं। देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर वे अपने नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हुए हैं। वर्तमान में डॉ. शीतल झारखंड कला मंदिर, होटवार, रांची एवं नाद ब्रह्म कला संस्थान, होंबई, रांची में कथक नृत्य के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।