उपायुक्त ऋतुराज - Samridh Jharkhand

Koderma News: महिलाओं के हुनर को मिला मंच, DC ऋतुराज ने जूट केंद्र का किया निरीक्षण
कोडरमा: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के अंतर्गत संचालित जुट हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण आज कोडरमा जिला के उपायुक्त ऋतुराज द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन एवं विविधता का अवलोकन किया और उनके कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्पकारों की प्रतिभा को उचित मंच एवं बाजार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसी क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग को तिलैया बाजार में जूट उत्पादों के लिए एक स्थायी मार्केटिंग प्लेस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इन उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों एवं आयोजनों में स्थानीय शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को भी बल मिलेगा।

भ्रमण के पश्चात उपायुक्त ने झुमरीतिलैया नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत बिरसा हुनर केंद्र में जुट क्राफ्ट का एक और यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, महिला विकास समिति की सचिव मनिषा झा, प्रखंड उद्यमी समन्वयक कोडरमा अविनाश मिश्रा, अभिषेक कुमार (चंदवारा), आशुतोष कुमार सिन्हा (डोमचांच) सहित केंद्र से जुड़ी महिला शिल्पकार राधा देवी, गीता देवी, पूनम देवी, पल्लवी देवी एवं अन्य उपस्थित थीं।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ऋतुराज ने दिए निर्देश
कोडरमा :  फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान (10 फरवरी से 25 फरवरी 2026) की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक वर्चुअल माध्यम (गूगल मीट) से संपन्न हुई, जिसमें सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 तक जारी एमडीए कवरेज आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 7,43,024 में से 62.89 प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया जा चुका है।

जिला भीबीडी पदाधिकारी ने जानकारी दी कि शेष 37 प्रतिशत लक्षित आबादी को 25 फरवरी 2026 तक दवा सेवन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभावित प्रतिकूल प्रभाव के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी है। त्वरित कार्रवाई हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया।

Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कोडरमा : उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दरबार में छेड़खानी, डकैती, घर पर अतिक्रमण कर तहस नहस करने, जमीन पर कब्जा करने, पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान खरीदी, जमीन पर कब्जा करने, पीएम ऋण योजना का लाभ देने समेत अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।

भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर कोडरमा में परिचर्चा
कोडरमा। जिले के उरवां में जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर परिचर्चा आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज थे। उन्होंने अपने संबोधन में  कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा।

कहा कि धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर लें तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में पत्रकार अच्छी पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। रांची से आये पत्रकार शशि सिंह और जेब अख्तर ने कहा कि पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए। पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है। आज पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है। गौरतलब है की डीसी समेत अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुवात की गयी।

कार्यक्रम को रांची से आये वरीय पत्रकार शशि सिंह जेब अख्तर जे जे ए के  कोडरमा जिला अध्यछ कुमार रमेशम  समेत कई अन्य पत्रकारों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने किया जबकि संचालन मनोज कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, वरिष्ठ पत्रकार कुमार रमेशम, संजीव समीर, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, अनिल सिंह,  नितिन मिश्रा सुनील यादव, सुधीर पांडेय, प्रेम भारती, एडीपीआरओ अविनाश कुमार तथा अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।