Hazaribagh administration - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने जिलों से जुड़े विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
हजारीबाग: मंगलवार को विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छह जिलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में कई विधानसभा क्षेत्रों के विधायक शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करना था। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अलग-अलग विभागों से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए और अधिकारियों से जवाब मांगा।

मौके पर विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कई अहम सवालों पर अधिकृत अधिकारी संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ नजर आए। इससे समिति के सदस्यों में नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति रही और उनकी जगह जूनियर स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। नाराज समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि जिन पदाधिकारियों के पास सवालों के जवाब नहीं थे, उनकी शिकायत संबंधित मंत्रालय और विधानसभा में की जाएगी, साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश भी की जाएगी।

बैठक के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। समिति के सदस्यों ने बताया कि जिन डीलरों को चार महीने पहले निलंबित किया गया था, उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के फिर से बहाल कर दिया गया। इस मामले पर समिति ने अधिकारियों पर निलंबन प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाया और सवाल किया कि आखिर किन आधारों पर पहले निलंबन किया गया और फिर बहाली का निर्णय लिया गया। समिति ने इन सभी मामलों में स्पष्ट और ठोस जवाब मांगे हैं। बैठक में उठे ये मुद्दे प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Hazaribagh News : सीतागढ़ पहाड़ में असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती तय, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
हजारीबाग: झूम-झूम सीतागढ़ पहाड़ संरक्षण समिति द्वारा रविवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक की अध्यक्षता सदर उप-प्रमुख रविकांत सिंह उर्फ गोविंद सिंह ने की। इस बैठक में गुरहेत पंचायत, पौंता पंचायत, बैहरी पंचायत एवं सखिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आम ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र की गंभीर सामाजिक स्थिति पर गहन चर्चा की गई। ग्राम सभा के माध्यम से सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सीतागढ़ पहाड़ क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम नशा-पान, गाली-गलौज, मारपीट, झगड़ा-झंझट तथा लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। संरक्षण समिति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ सामाजिक मर्यादा, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सीधा हमला हैं। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ऐसी सभी असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल एवं पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में इस स्थल पर कई गंभीर घटनाएँ घट चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा न तो जिम्मेदारी ली गई और न ही ठोस कार्रवाई की गई। संरक्षण समिति ने पौंता पंचायत, सखिया पंचायत, बैहरी पंचायत , सखिया पंचायत एवं अन्य संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर तुरंत अमल करने की मांग की।

साथ ही प्रशासन से यह भी अपेक्षा की गई कि इस स्थल को सुंदर, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार कर सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएँ तथा नियमित निगरानी एवं पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में क्षेत्र की शांति, सुरक्षा, महिला सम्मान एवं प्राकृतिक संरक्षण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया और प्रशासन से त्वरित, ठोस एवं परिणामकारी कार्रवाई की मांग की।

बैठक में मुख्य रूप से बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव, सखिया पंचायत के मुखिया इम्तियाज आलम, गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा, पौंता पंचायत के मुखिया लालधारी राम, प्रीतम कुमार दास, गोपाल यादव, हसनैन अंसारी, उदय कुमार, विल्सन होरो, मुकेश कुमार, सुरेश राम, राजेश टोप्पो, कृष्णा कुमार, श्याम कुमार, मनोज होरो, अभिमन्यु पासवान, कुलदीप साव, कुलदीप मिंज, नरेश राम, थॉमस होरो, एंथोनी होरो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।