जमुआ गिरिडीह - Samridh Jharkhand

Giridih News: BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक बल
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड अंतर्गत लंगटा बाबा मंदिर परिसर खरगडीहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान' का आयोजन किया गया। जमुआ मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मंजू कुमारी ने उनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली शक्ति होते हैं। यह उनके निःस्वार्थ समर्पण और दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन मजबूत होता हैं। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय चुनौतियों और उनके समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाए। उन्होंने संगठन की मजबूती और वैचारिक विस्तार पर विशेष जोर दिया। वहीं, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर कार्यकर्ताओं की वैचारिक धार को तेज करने और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है।

अभियान के दूसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता बिनय शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने संगठनात्मक विषयों पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक वैचारिक आंदोलन है। कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बिनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, साहेब महतो, राजेंद्र राय, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, अशोक सिंह, परमेश्वर यादव, राहुल सिंह, बिनय राय, सुमन सिन्हा, महेश सिंह, दिनेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, सूरज साव, अनूप चंद्रवंशी, रविषेक राय, संजू सिंह, सुनील राय, परिणय सिन्हा, पप्पू कुमार, विवेकानंद कुशवाहा, अनिल माथा सहित सैकड़ों बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।इस कार्यक्रम की सबसे खास और चर्चा का विषय रही 'पुरानी पीढ़ी का सम्मान। पोस्टरों में वर्तमान नेताओं के साथ-साथ जमुआ मंडल के उन पूर्व नेताओं को भी स्थान दिया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संगठन को सींचा था।

इनमें जनसंघ काल के नेता साहेब महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. कैलाश सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शम्भू साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. मथुरा प्रसाद कुशवाहा और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह के नाम प्रमुखता से शामिल थे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय रहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की विरासत को सम्मान देना जानती है।

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
गिरिडीह: वेज फेड से संबंधित सरकारी समिति एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम जमुआ के चुंगलो पैक्स में रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को किट देकर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के पचास से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक भुनेश्वर मंडल ने कृषि से जुड़े बागवानी के विषय में बताया कि किसान अपने खेतों में ऑर्गेनिक खेती कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं और अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। खासकर सब्जी की खेती के बारे में आय बढ़ाने के कई प्रकार के टिप्स दिए गए। साथ ही दुधारू पशुपालन के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे ने किट वितरण के दौरान कहा कि इस किट का इस्तेमाल कृषि कार्य में करें, जिससे खेती करने में काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही सभी किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 400 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

कार्यक्रम में मुखिया विकास मंडल, गोपाल मंडल, अनिल सिंह, मोहन मंडल, अनीता देवी, ललिता देवी, मीना देवी, हीरामन राम, हेमराज मंडल, गोवर्धन मंडल, दिलीप रजक, मुरली वर्मा, पार्वती देवी सहित कई किसान मौजूद थे।

समाजसेवी प्रदीप यादव ने बाबा मंदिर में गरीबों को बांटे कंबल
गिरिडीह : जिले के विख्यात बाबा मंदिर में गुरुवार सुबह बढ़ते ठंड को देखते हुए गिरिडीह के  समाजसेवी प्रदीप यादव मंदिर पहुंचकर एक सो से अधिक कंबल का वितरण यहां के धरनार्थियों गरीबों अकलियतों असहाय दिव्यांग अनाथ के बीच बांटी तथा यहां रह रहे निहायत गरीबों को राशि भी दिए समाज सेवी द्वारा पिछले कई सालों से कम्बल का वितरण कर ते आ रहे है। सबसे पहले बाबा मंदिर पहुंचकर भोले बाबा को आराधना किए और अपने क्षेत्र के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए कंबल मिलने वाले लाभुक।

गरीबों ने समाज सेवी को आशीर्वाद दिए कंबल वितरण मौके पर उदय राणा, जैकी साव, रोहित साव, शालिग्राम पंडा, मनोज पंडा, मनकु पंडा, राजेश पंडा, अशोक पंडा, पंकज पंडा सहित कई लोग मौजूद रहे।