छात्र खेल प्रतियोगिता - Samridh Jharkhand

Ranchi News: सीआईटी में एनुअल स्पोर्ट्स मीट वर्चस्व 2025 शुरू
रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट वर्चस्व 2025 की शुरुआत धूमधाम से हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ ने दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। इसके पूर्व विधिवत पूजन व हवन का भी आयोजन हुआ।

स्पोर्ट्स मीट पांच दिनों तक चलेगा। इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कैरम बोर्ड, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी भाग लेंगे।

बता दें कि इस एनुअल स्पोर्ट्स मीट में कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के कुल 1500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान आपसी सद्भावना व सामंजस्य बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं उप-प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। हार के बाद अगली बार और बेहतर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही ख्याल रखें कि सहपाठियों के बीच प्रेम और सद्भावना बनी रहे।

मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, इस्टेट ऑफिसर सुनीता नाथ, डॉ. डी. के. सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव, संगीता सिंह, प्रो. दीपक कुमार वर्मा, प्रो. अंकित कुमार सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज स्पोर्ट्स प्रो. प्रशांक मनी, को-ऑर्डिनेटर अनवर आलम समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक मौजूद थे।

खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा मशाल जलाकर की गई, जिसे लेकर विद्यार्थियों ने मैदान का चक्कर लगाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।

श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
कोडरमा। श्री दिगम्बर जैन विद्यालय के इतिहास में प्रथम बार विद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स कैंपस में छात्र-छात्राओं की बैडमिंटन, कैरम एवं चेस प्रतियोगिता के सिंगल्स और डबल्स फाइनल मैच का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि की भूमिका विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा ने निभाई। अंपायर एवं कमेंट्री की भूमिका इंचार्ज अभिषेक जैन द्वारा निभाई गई। इंटर स्कूल बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल के सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

चेस प्रतियोगिता में
अभिज्ञान कुमार (कक्षा 8-B) – विजेता
आर्यन बरनवाल (कक्षा 8-B) – उपविजेता

कैरम सिंगल्स (गर्ल्स)
ऋषिका कुमारी (कक्षा 6-A) – विजेता
पलक कुमारी (कक्षा 6-A) – उपविजेता

कैरम सिंगल्स (बॉयज)
ऋषभ कुमार (कक्षा 6-A) – विजेता
राजन कुमार (कक्षा 9) – उपविजेता

कैरम डबल्स (बॉयज)
राजन कुमार, ऋषभ कुमार – विजेता
यश कुमार, सेरयस कुमार – उपविजेता

बैडमिंटन डबल्स (गर्ल्स)
सुहाना कुमारी (कक्षा 6-B), प्रियांशी कुमारी (कक्षा 6-B) – विजेता
वर्षा कुमारी (कक्षा 9), पीहू कुमारी (कक्षा 9) – उपविजेता

बैडमिंटन डबल्स (बॉयज)
तेजस कुमार (कक्षा 9), गौरव कुमार (कक्षा 9) – विजेता
शाश्वत कुमार, देव कुमार (कक्षा 9) – उपविजेता

बैडमिंटन सिंगल्स (गर्ल्स)
संस्तुति सौम्या (कक्षा 9) – विजेता
अनोखी कुमारी (कक्षा 9) – उपविजेता

बैडमिंटन सिंगल्स (बॉयज)
तेजस कुमार (कक्षा 9) – विजेता
आशीष कुमार (कक्षा 7) – उपविजेता

सभी बैडमिंटन, चेस एवं कैरम प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन पांडया एवं संयोजक सुनील जैन छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा कि श्री दिगम्बर जैन विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता रहा है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खेल-कूद को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। यह इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि खेल-कूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व के गुण भी विकसित करता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से भी जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करना है।

इंचार्ज अभिषेक जैन एवं सुपरवाइजर मुरारी सिंह ने सभी विजेताओं को मंगल शुभकामनाएं दीं।

मौके पर कक्षा 7 से 9 तक के सभी छात्र उपस्थित रहे। साथ ही जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव, वसंत कुमार, विनय कुमार, अरुण सिंह, राकेश शर्मा, मानसी जैन, सूरज कुमार, निकिता आजमानी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।