शॉर्ट सर्किट आग - Samridh Jharkhand

Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
गिरिडीह: शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकान के मालिक पशुपति टिबड़ेवाल ने बताया कि उनके मकान की छत पर अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने छत से धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचना दी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए।

बताया जाता है कि इस अगलगी की घटना से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

अचानक लगी आग ने छीनी जीवन भर की कमाई, मकान मालकिन बदहवास
पूर्वी सिंहभूम : मानगो थाना क्षेत्र स्थित दाईगुट्टू के कावेरी रोड में शनिवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग उर्मिला देवी के घर में लगी और देखते ही देखते इतनी तेजी से फैल गई कि पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। वेंटीलेटर से बाहर निकलती तेज लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

घटना के समय घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और अग्निशमन विभाग को बुलाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। चूंकि घर बंद था, इसलिए आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के दौरान ही मकान मालकिन उर्मिला देवी वहां पहुंचीं। अपने घर को जलता देख वह बिलख पड़ीं। उन्होंने बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राशन, नकदी, कपड़े, फर्नीचर, रजाई, गद्दे और पलंग तक कुछ भी नहीं बचा।

उर्मिला देवी के मुताबिक आग लगने से ठीक पहले वह घर में ताला लगाकर थोड़ी देर के लिए कुछ जरूरी सामान लेने बाहर गई थीं।

उनका कहना है कि अगर वह उस समय घर के भीतर होतीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि शायद भगवान ने ही उन्हें बाहर भेज दिया, क्योंकि उस दिन उनका मन घर से निकलने का नहीं था, लेकिन बार-बार खाने का सामान लाने का ख्याल आ रहा था।

उर्मिला देवी अकेली रहती हैं और छोटे-मोटे सामान बेचकर अपना गुजारा करती हैं। उनका बेटा बाहर कमाकर परिवार की मदद करता है और उसी के भेजे पैसों से यह पक्का मकान बना है, हालांकि अभी उसका प्लास्टर भी नहीं हुआ है। अचानक लगी इस आग ने उनकी जीवन भर की जमा-पूंजी पल भर में खत्म कर दी।

घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर मृत्यु
पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 85 वर्षीय शोभा मुखर्जी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।

परिजनों के अनुसार, शोभा मुखर्जी रात का भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। इसी दौरान देर रात अचानक घर से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की तेज लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मृतका की बेटी शोभना मुखर्जी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने या तत्काल बचाव करने का अवसर तक नहीं मिल पाया।

धुआं और आग की लपटें देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की भयावहता के कारण शोभा मुखर्जी को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक उनकी जलकर मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घर में बिजली के तारों की स्थिति, विद्युत उपकरणों की हालत और अन्य तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके।

इस घटना के बाद इंद्रानगर बस्ती में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और इलाके में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

डोमचांच में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक
कोडरमा : डोमचांच थाना अंतर्गत जयनगर रोड स्थित एक मकान में सुबह अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने को लेकर वीणा रानी मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण उनके घर में आग लगी है। आग लगने से 50 हज़ार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि आग लगने के कारण घर में सोफा पलंग कुर्सी आदि सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचा। हालांकि इस घटना में रूम में रखे कई तरह के सामान जलकर खाक हो गए।

धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर
धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रशांत कुमार उर्फ गोलू 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी चिंतामणी देवी के घर आया था। घटना के समय घर में कुल 15 लोग मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर आठ लोग, पहले तल्ले पर तीन लोग और दूसरे तल्ले पर चार लोग सो रहे थे। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने घर में लगी, जिससे घर में तेजी से धुआं फैल गया।

देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई। पहले और दूसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन धुआं अत्यधिक होने के कारण नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव की माने तो घर संकरी गली में होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घर मुख्य गेट पर ताला लगा था, अन्यथा सभी की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि घर मे रूम हीटर लगा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से ही लगा होगा। जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने कमरे में हीटर चलाकर रात करीब 12 बजे सोई थीं, और करीब एक बजे रात्रि को घर में आग लगने की सूचना अन्य लोगों को मिली।

इस हादसे में घर संचालक कुंदन का भांजा गोलू प्रसाद और उसकी नानी चिंतामणी देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।