Sudesh Mahto - Samridh Jharkhand

AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल
रांची : AJ​SU पार्टी के केंद्रीय सचिव, स्टार्टअप एसोसिएशन के सचिव सह कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन सीएस रोहित प्रकाश प्रीत ने AJ​SU के छात्र नेता बबलू महतो पर हुए पुलिस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को छात्रों के खिलाफ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करार देते हुए गहरा रोष व्यक्त किया।

रोहित प्रकाश प्रीत ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी आवाज उठाने पर इस तरह की हिंसक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि “आखिर यह कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जहां अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार अपने तंत्र के माध्यम से कुचलने का प्रयास करती है”

उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हो रहा है कि छात्र अपने हक और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। AJ​SU पार्टी इसे छात्रों के अधिकारों का हनन मानती है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

रोहित ने JTET परीक्षा में हो रही देरी को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि “आखिर JTET की परीक्षा में इतना विलंब क्यों हो रहा है? क्या छात्रों द्वारा समय पर परीक्षा कराने की मांग करना गलत है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की यह मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि AJ​SU पार्टी के प्रमुख माननीय सुदेश महतो हमेशा से छात्र हितों के पक्षधर रहे हैं और छात्र आंदोलनों को मजबूती देने का काम करते आए हैं। पार्टी आने वाले समय में छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगी।

अंत में, रोहित प्रकाश प्रीत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही JTET परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो AJ​SU पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
रांची : कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने किया। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

शिक्षा के बिना स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शिक्षा प्रगति और सफलता की वह कुंजी है, जिससे व्यक्ति के विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। एक शिक्षित व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोगों ने आज शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया है, जिससे गरीब, निम्न तथा मध्य आय वाले परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा पाने से वंचित रह जा रहे हैं । आज आवश्यकता है शिक्षा को सरल और सुगम बनाना, ताकि एक भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। यह तभी संभव है जब सरकार एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाएं अपने द्वार प्रत्येक वर्ग के लिए खोल दें।

समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य किशोर महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत, मो. हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, मनोज महतो, मुखिया फुलमनी नाग, पंचायत समिति सदस्य पूनम टोप्पो, लीलावती देवी, मुखिया रोही देवी, संगीता देवी, पूर्व मुखिया राजेश मुंडा, अजय महतो, वीरेंद्र तिवारी ,विष्णु महतो, नरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो को कोटशिला में पीड़ितों से मिलने से रोका
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को पश्चिम बंगाल के झालदा में पुलिस ने रोक दिया। महतो को पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटशिला जाने से रोका गया, जहाँ वे हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।

प्रतिनिधिमंडल में सुदेश महतो के साथ पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो, पार्टी के महासचिव एवं हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता शामिल थे।

ज्ञात हो कि कुड़मी समाज के एसटी दर्जे की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान कोटशिला क्षेत्र के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घायलों से मिलने और उनके हालचाल जानने के उद्देश्य से  महतो तथा आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने पुरुलिया के एडिशनल एसपी से बात की। उन्होंने साफ़ तौर पर एसपी से कहा कि पुलिस के आदेश के बावजूद लोकतांत्रिक अधिकार का हनन हमलोग नहीं सहेंगे। हमलोगों को जाने दिया जाए। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी सुरक्षा के बीच सुदेश महतो को कोटशिला तक जाने दिया, लेकिन सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलने दिया। पुलिस ने पीड़ितों के गाँवों में जाने से सुदेश महतो को रोक दिया।

पार्टी के प्रवक्ता संजय मेहता ने बताया कि पीड़ितों से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकार का हनन है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब लोग अपनी समस्याएँ और पीड़ा साझा करना चाहते हैं, तब प्रशासन उन्हें दबाने और रोकने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि कोटशिला की घटना में पीड़ित परिवारों के साथ पार्टी की पूरी संवेदना है। प्रशासन चाहे जितना भी रोके, हम जनहित और समाजहित की आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के दर्द को सुनना और साझा करना किसी भी राजनीतिक दल का दायित्व है। बंगाल पुलिस दमन पर उतर आई है। संजय मेहता ने बताया कि सुदेश महतो के कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही बंगाल पुलिस को दे दी गई थी। बंगाल पुलिस ने अनुमति भी दी थी। बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो के काफिले को सुरक्षा भी उपलब्ध कराया, लेकिन झालदा पुलिस ने ज्यादती करते हुए रोक दिया।

आजसू पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि हिंसा में घायल लोगों को उचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस किसी भी आंदोलनकारी के ऊपर दमन न करे। गाँव में घुसकर पुलिस ने लोगों के साथ ज़्यादती की है। इस मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।

कुड़मी समाज के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जाए: सुदेश महतो
राँची: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि आजसू लगातार कुड़मी समाज के साथ खड़ी रही है। कुड़मी समुदाय धैर्य के साथ विगत 90 वर्षों से अपने साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय के खिलाफ लड़ता आ रहा है। इसके धैर्य की अब और परीक्षा नहीं ली जाए। अब समय आ गया है कि राज्य और केंद्र सरकार अविलंब फैसला लें। महतो आज मुरी में कुड़मी समाज के रेल टेका, डहर छेका आंदोलन में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

महतो ने कहा कि कुड़मी समुदाय ने अपनी ताकत दिखा दी है। कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने और कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने की ऐतिहासिक मांग को लेकर झारखंड सहित आसपास के राज्यों में “रेल टेका–डहर छेका” आंदोलन का व्यापक रूप से सफल रहा है। कुड़मी समाज को 1931 में एसटी सूची से बाहर कर दिया गया था। तब से यह समाज अपने अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रहा है।

सुदेश महतो ने राज्य झामुमो सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले शिबू सोरेन ने और 2019 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं कुड़मी समाज की मांग को स्वीकार करते हुए उस पर अपनी सहमति जताई थी और हस्ताक्षर भी किए थे, लेकिन आज वही झामुमो अपने रुख से पीछे हट रहा है। यह एक लंबी लड़ाई है। जैसे देश की आज़ादी एक दिन में नहीं मिली, वैसे ही समाज ने समय के साथ जागरूकता और एकता के बल पर अपनी आवाज बुलंद की है। परंतु वर्तमान सरकार इस विषय पर गंभीर नहीं दिख रही है और लगातार अपने रुख में बदलाव कर रही है।

सुदेश महतो ने बताया कि आजसू पार्टी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर 16 संगठनों के साथ मिलकर भारत सरकार के समक्ष रखा है और गंभीर विचार-विमर्श के लिए प्रस्ताव भी सौंपा है। अब समय आ गया है कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालें, ताकि समाज का आक्रोश शांत हो और ऐतिहासिक न्याय सुनिश्चित हो सके। महतो ने दोहराया कि कुड़मी समाज की मांग तथ्य एवं ऐतिहासिक आधार  पर पूरी तरह उचित है। पार्टी ने सरकार से अपील की है कि आंदोलन को देखते हुए त्वरित निर्णय ले और कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन: सुदेश–चंद्रप्रकाश समेत आजसू के नेता–कार्यकर्ता उतरे रेल पटरियों पर
रांची: कुड़मी समुदाय के आंदोलन के दौरान आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न जिलों और रेलवे स्टेशनों पर आंदोलन में शामिल हुए और आवाज बुलंद की। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मूरी रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों के साथ डटे रहे। गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो जोगेश्वर बिहार, चंद्रपुरा और पारसनाथ स्टेशनों पर आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।

मांडू विधायक निर्मल महतो चरही स्टेशन पर आंदोलन का नेतृत्व किया। पूर्व विधायक सुनीता चौधरी  बरकाकाना स्टेशन पर उपस्थित रही। बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो और नवीन महतो के साथ चंद्रपुरा स्टेशन पर सक्रिय रहे। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो सरायकेला के हेसालोंग में और केंद्रीय महासचिव संजीव महतो ने संथालपरगना में आंदोलन भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न जिलों में आजसू नेता–कार्यकर्ता रेल पटरियों पर उतरे और परिचालन बाधित किया।

किसानों व विस्थापितों के लिए संघर्ष तेज करेगी आजसू: सुदेश महतो
रांची: आजसू पार्टी का मिलन समारोह कांके प्रखंड अंतर्गत पिठौरिया स्थित माउंट बेली बैंक्विट हॉल में हुआ, जिसकी कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव ने की। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मूल में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सवाल था। गुरुजी शिबू सोरेन ने भी इसके लिए आवाज उठाई थी, लेकिन हेमंत सरकार गुरुजी के विचारों से भटक चुकी है। किसानों और विस्थापितों पर आंसू गैस और लाठी चलाई जा रही है।

महतो ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसानों और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर आजसू पार्टी संघर्ष तेज करेगी। महतो ने कहा कि झारखंड में किसानों और विस्थापितों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। किसानों की जमीन छीनी जा रही है। उन्हें छला जा रहा है। महतो ने कहा कि राज्य के 25 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करना बेहद आवश्यक है। राज्य केवल भौगोलिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि वैचारिक दृष्टिकोण से भी बना है। महतो ने कहा कि झारखंड का निर्माण गांव और किसान की सोच से हुआ है, लेकिन आज गांव और किसान के विचार सत्ता के केंद्र में नहीं हैं। राजनीति केवल किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज और व्यवस्था को प्रभावित करती है। इसलिए जरूरत है ऐसी राजनीति की जो विचारधारा पर आधारित हो और हर प्रदेशवासी के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करे।

महतो ने चिंता जताई कि वर्तमान समय में वैचारिक राजनीति का अभाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी वैचारिक मिलन और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से एक सशक्त जनशक्ति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह को संबोधित किया आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव बसंत महतो, नईम अंसारी, रूपलाल महतो, डॉ मीना देवी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, एतवा उरांव, संजीव महतो, मोजीबुल रहमान, सूरज मिश्रा आदि। आजसू में शामिल संजीत कुमार महतो, नकुल महतो, शंकर महतो, शिवदास वर्मा, कमल महतो, राजेश नायक, पवन मुंडा, संजय महतो, शिरिल एक्का, मनोज महतो, दीपक कुमार, अजीत कच्छप, अजय राम, मुर्तुजा खान, तैयब अंसारी, रंजीत वर्मा, रूप गाड़ी निशा देवी अमिता देवी पल्लवी देवी।

पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो की सुरक्षा को लेकर आजसू पार्टी ने उठाए सवाल, जांच की मांग
रांची: आजसू पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख सुदेश महतो का नाम उग्रवादियों द्वारा हिटलिस्ट में रखने की उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा उनकी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करने की मांग की है। इस बात का खुलासा होना चाहिए कि सुदेश महतो उग्रवादियों के निशाने पर क्यों हैं? पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार सुदेश महतो की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर एवं हसन अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बार बार उग्रवादियों द्वारा सुदेश महतो की हत्या की साजिश की जानकारी सामने आती रहती है, लेकिन इसके कारणों का अभी तक पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही पार्टी नेता राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया संयोजक परवाज खान भी उपस्थित थे।

प्रभाकर ने कहा कि दो दिन पूर्व गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा ने भी सुदेश महतो को अपनी हिटलिस्ट में रखा था और हमले की फिराक में था। उसने 2023 में अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैठक कर सुदेश महतो की हत्या की योजना बनाई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने किया था।

हसन अंसारी ने कहा कि इससे पूर्व किसी राजनेता द्वारा सुदेश महतो की हत्या के लिए उग्रवादियों को 5 करोड़ रुपयों की सुपारी देने की बात सामने आ चुकी है। इस बात का खुलासा होना चाहिए कि बार बार किस कारण से हत्या की साजिश रची जा रही है और इस साजिश के पीछे कौन है?

प्रभाकर ने कहा कि 2005 में सिल्ली से पोगड़ा जाने के रास्ते में केन बम लगाने की साजिश सामने आई थी। 2013 में पीएलएफआई  कमांडर जीदन गुड़िया द्वारा किसी राजनेता से 5 करोड़ की सुपारी ली गई थी, जिसके बाद 27 एवं 28यू जनवरी 2014 को सिल्ली प्रतिभा महोत्सव में टाइम बम लगाकर हमले का प्रयास किया गया। इसमें विफल होने पर 26 फरवरी 2014 को जोन्हा में एक विवाह समारोह में हमले की योजना बनाई गई, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से विफल किया गया। बाद में खुलासा हुआ कि एक उग्रवादी देव सिंह मुंडा को साजिश के तहत आजसू में शामिल भी करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व मारे गए पीएलएफआई  कमांडर मार्टिन केरकेट्टा ने भी सुदेश महतो की हिटलिस्ट में रखा था और 25 जनवरी 2023 को अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैठक कर हमले की योजना बनाई थी। इसका खुलासा पुलिस छापामारी में पकड़ाए उग्रवादियों ने बाद में किया था।

आजसू नेताओं ने बताया कि पीएलएफआई द्वारा 2014 में पार्टी के केंद्रीय महासचिव स्व तिलेश्वर साहु की भी हत्या हजारीबाग जिले के बरही में कर दी गई थी। आजसू नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस की भी सुरक्षा वापस ले ली गई है, जिसे तुरंत वापस किया जाए।

अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को सड़क जाम के कारण बाइक का सहारा लेना पड़ा। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में हो रहा है.

सड़क जाम में फंसने के बाद गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बाइक से नेमरा पहुंचे। उनके साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत समेत अन्य नेता भी बाइक से पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।

मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा के दर्जनों छात्र आजसू छात्र संघ में शामिल
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आजसू छात्र संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा से जुड़े दर्जनों छात्र नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. रांची, बोकारो, देवघर, चतरा और गिरिडीह जिलों से आए छात्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आजसू में शामिल हुए.

समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता शिक्षा में सुधार नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना का घोर अपमान है.

महतो ने कहा कि युवाओं और छात्रों को हेमंत सरकार ने ठगने का काम किया है. राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और नौकरियां केवल कागज़ों तक सीमित हैं. सरकार की प्राथमिकता युवाओं के भविष्य की बजाय शराब दुकानों का समय तय करना है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा कुलपति चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है. इससे पहले भी जनजातीय सलाहकार परिषद (TSPC) के मामले में राज्यपाल के विशेषाधिकारों में कटौती की गई थी.

सुदेश महतो ने स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी की लड़ाई केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के हर वर्ग के लिए है. पार्टी हर परिवार, गांव और क्षेत्र में जाकर विचारों को जोड़कर निर्णायक संघर्ष करेगी.

स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर उन्होंने सरकार पर झूठे वादों और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया, भर्ती कैलेंडर और योजनाओं पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है. बीते तीन महीनों में योजनाओं पर शून्य खर्च हुआ है.

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आजसू ने झारखंड के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और संघर्ष से राज्य को 'वनांचल' की बजाय 'झारखंड' नाम दिलाया. उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और झारखंड को सामाजिक न्याय व समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर प्रताप सिंह ने कहा कि आजसू सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक सोच और आंदोलन है, जो वीर योद्धाओं की पार्टी है और झारखंड को सुनहरा भविष्य देने के लिए संकल्पित है.

उपस्थित प्रमुख नेता:

दीपक महतो, संजय मेहता, बसंत महतो, कुमुद वर्मा, परवाज खान, ऋतुराज शाहदेव, ओम वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, मोहसिन खान, अभिषेक समेत कई छात्र व नेता मौजूद रहे.

आजसू में शामिल छात्र:

रांची: प्रताप सिंह, विद्यानंद राय, ऋषभ सिंह, अरुण चौहान, राहुल पासवान, पृथ्वी एक्का, राजा चौहान, सिकंदर मुंडा, अनुराग ठाकुर, रोहन चौहान
बोकारो: कार्तिक गुप्ता, अरुण जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह, गौरव कुमार
देवघर: सचिन सिंह, आयुष सिंह, प्रीतम भरद्वाज, हर्षित पांडे
चतरा: शुभम तिवारी, रोशन कुमार, प्रभाकर चौहान, रोहित भरद्वाज, अमिताभ कुमार, आनंद कुमार
गिरिडीह: किशोर मंडल

आपातकाल, कांग्रेस की सत्ता भूख का परिणाम: सुदेश महतो
रांची: 25 जून 1975 को भारत के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा गया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को कुचल दिया आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि आपातकाल कांग्रेस की सत्ता की भूख का परिणाम था. आज जब राहुल गांधी संविधान बचाओ की बात करते हैं तो यह हास्यास्पद लगता है.

सुदेश महतो ने कहा कि आपातकाल वह दौर था जब नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ताला लगा दिया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया. सुदेश महतो ने इस घटना को भारतीय लोकतंत्र पर एक गहरा आघात बताया, जिसने देश की जनता को मजबूर और असहाय बना दिया.

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की आत्मा को दबाने का प्रयास किया. प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और संवैधानिक अधिकारों का हनन उस दौर की सबसे दुखद तस्वीर थी. उन्होंने कहा कि यह समय हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र कितना नाजुक हो सकता है, और इसे संरक्षित करने के लिए हमें सतर्क और संगठित रहना होगा.

झारखंड में भी लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता: डॉ भगत

मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आपातकाल ने देश के युवाओं और सामान्य नागरिकों को यह सिखाया कि सत्ता का दुरुपयोग कितना खतरनाक हो सकता है. झारखंड जैसे राज्य, जहां लोग अपनी पहचान और अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं, वहां लोकतंत्र की रक्षा करना और भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में बंद उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को याद किया, जिन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया.

जेपी आंदोलन ने संघर्ष के लिए प्रेरित किया: प्रभाकर

झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि 1975 की थोड़ी बहुत यादें उनके जेहन में हैं, क्योंकि वह उस वक्त 7 वर्ष के थे और दुमका में आंदोलनकारियों का जुलूस निकलता देख प्रेरित होते थे. आपातकाल में उनके पिता को दुमका और मामा को रांची में बिना कारण गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने वर्तमान संदर्भ में आपातकाल से सीख लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि आज भी कई बार झारखंड में भी सत्ता पक्ष द्वारा जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है. ऐसी स्थिति में जनता को जागरूक और संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी.

ओबीसी आरक्षण खत्म करने की झामुमो ने की साजिश: आजसू
रांची: आजसू ने आरोप लगाया है कि झामुमो पिछड़ा वर्ग विरोधी है. झामुमो ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची थी, जिसे आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने विफल कर दिया तो झामुमो बौखला गया है और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. सुदेश महतो ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए हमेशा संघर्ष किया है, जबकि हेमंत सरकार की ओबीसी विरोधी साजिश के कारण पंचायत और नगर निकाय का चुनाव कई वर्षों से नहीं हो पा रहा है.

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो तथा वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो का आजसू पर आरोप झूठ का पुलिंदा है. मुंह से बोलने से नहीं चलेगा. तथ्यों के आधार पर झामुमो बात करे और जनता को गुमराह करना बंद करे. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सुदेश महतो ने पंचायत में दस हजार पदों पर ओबीसी को आरक्षण दिया था, जिसे इस सरकार ने एकमुश्त समाप्त कर दिया है. हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट के बिना ही पंचायत और नगर निकाय चुनाव करवाना चाहती थी, ताकि ओबीसी को आरक्षण नहीं देना पड़े. पंचायत चुनाव को लेकर सुदेश महतो की पहल पर आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सुप्रीम कोर्ट गए और कोर्ट ने निर्देश दिया तब जाकर यह सरकार ओबीसी के लिए ट्रिपल टेस्ट करवा रही है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मार्च 2022 में भी स्पष्ट रूप से कहा था कि ओबीसी आरक्षण की बाध्यता नहीं है जिसका आजसू ने विरोध किया था.

प्रभाकर ने कहा कि झारखंड बनने के बाद सुदेश महतो और आजसू के प्रयास से राजग सरकार ने 2001 में ही ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की थी, जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया था. 2021 में भी सुदेश महतो ने इस विषय पर विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प प्रस्ताव लाया था.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में विशेष परिस्थितियों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण पर सहमति जताई है. तमिलनाडु में 69%, पूर्वोत्तर में 80% और छत्तीसगढ़ में 58% आरक्षण लागू है. इसलिए झारखंड में भी कानून बनाकर 50% से ज्यादा आरक्षण सीमा किया जाए ताकि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सके.

आगे कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने हमेशा ओबीसी, दलित, आदिवासी सबों को अधिकार देने के लिए संघर्ष किया. लेकिन हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट की सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. एक वर्ष से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पद खाली है. ऐसे में ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट की वैधानिकता संदेह के दायरे में होगी. ट्रिपल टेस्ट में भी अनावश्यक देर की जा रही है.

जनता के हक, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष : सुदेश महतो
रांची: आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने समीक्षा बैठक में कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं तथा इंडिया गठबंधन द्वारा जनता के साथ किए गए लुभावने वादे को पूरा किए जाने की सरकार से अपेक्षा करते हैं. सरकार जनता के हित में पहले दिन से ही कार्य करें न की चुनावी वर्ष से काम शुरू करे. वादों के अनुसार प्रारंभ से ही कार्य करे, चुनाव में हार जीत लगी रहती है परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं रहें लेकिन हम जनता के हक, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.

समीक्षा बैठक हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कि गई जिसमे झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के परिणाम को लेकर चर्चा हुई. समीक्षा बैठक में पार्टी की संसदीय बोर्ड के सदस्य और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी शामिल हुए
जनहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे लेकिन जहां भी जनविरोधी निर्णय आएंगे वहां हम धारदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. यह चुनाव इंडिया गठबंधन ने विकास के आधार पर नहीं बल्कि जातीय धुर्वीकरण के आधार पर लड़ा है. जातीय धुर्वीकरण ही इस गठबंधन का आधार है. हमारे गठबंधन के साथियों के साथ समन्वय स्थापित न होना भी इस अप्रत्याशित परिणाम का कारण रहा.

आजसू के सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह जनता के बीच जाएंगे। उनके बीच उनके लिए काम करेंगे और यदि सरकार अपने वादों पर पिछड़ों को 27% आरक्षण तथा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति, युवाओं के लिए रोजगार, वृधा व विधवा पेंशन और दिव्यांग यक्तियों के लिए वित्तीय सहायता बढाकर 2500 करने तथा जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ते नहीं दिखेगी तो हम इन मुद्दों का जनता को फिर से गोलबंद करेंगे तथा मूलवासी, झारखंडी एवं पिछड़ों के हित में सामाजिक व राजनीतिक लड़ाई को अपने मुकाम तक पहुंचाएगी।

बेरोजगारी इस राज्य में एक बड़ा मुद्दा और विकरालतम रूप में जनता के सामने खड़ी है. यह देखना होगा कि वर्तमान सरकार किस रूप में और किस हद तक इस समस्या का समाधान करने में रुचि दिखती है.

पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हम जनता की भावनाओं को अच्छे से समझने में नाकाम रहें. स्थानीय मुद्दों का चुनाव से गायब होना जनता को रास नहीं आया. साथ ही सरकार की विफलताओं को जनता के बीच सही से न पंहुचा पाना भी इस चुनाव परिणाम की मुख्य वजहों में से एक रहा. हम जनता के विश्वास को दोबारा जीतने के लिए समर्पित हैं और इसके लिए अपनी रणनीति को मजबूत करेंगे.