Dr Ranjit Kumar Singh - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार
साहिबगंज: भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में गायत्री शक्तिपीठ साहिबगंज में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे, जिनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

अपने वक्तव्य में डॉ. सिंह ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे का समर्पित प्रयास तथा स्पष्ट एवं निश्चित लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक प्रभावी ट्यूटर के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी, ताकि वे अपनी पढ़ाई को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बना सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपजोन समन्वयक अनिल कुमार एवं संरक्षक प्रो. वकील पोद्दार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मंच का कुशल संचालन कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए ओम प्रकाश सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद चौधरी, रानी श्रीवास्तव (उप मुख्य प्रबंधक, ट्रस्टी) एवं रानी झा ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के पांच विद्यार्थियों को भी प्रतिभा सम्मान प्राप्त हुआ, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में योगीचक सरकंडा विद्यालय ने प्रथम स्थान, इंटर स्कूल सच्चानग ने द्वितीय स्थान तथा कमला देवी उच्च कन्या विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त पीएम नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जेवियर स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार एवं संस्कारित नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Sahebganj News: राजमहल की पहाड़ियों में जीवाश्म संरक्षण का मिशन, डॉ. रणजीत बना रहे नई पहचान
साहिबगंज: राजमहल की ऐतिहासिक पहाड़ियाँ एक बार फिर वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध कार्यों का केंद्र बनती जा रही हैं। विशेष रूप से मंडरो फॉसिल्स पार्क में जीवाश्मों के संरक्षण, सुरक्षा और वैज्ञानिक अध्ययन को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

इस दिशा में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य सह प्रख्यात भू-विज्ञानी डॉ. रणजीत कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रही है। डॉ, सिंह के सतत प्रयासों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण मंडरो क्षेत्र के जीवाश्म न केवल संरक्षित हो रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध का विषय भी बनते जा रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन में देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के फैकल्टी, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी राजमहल पहाड़ियों का भ्रमण कर यहाँ के समृद्ध भू-वैज्ञानिक इतिहास को समझ रहे हैं। डॉ. रणजीत कुमार सिंह द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण और फील्ड स्टडी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को राजमहल ट्रैप, जुरासिक काल के जीवाश्म, डायनासोर युग की भू-वैज्ञानिक घटनाओं तथा क्षेत्र की विशिष्ट चट्टानी संरचनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। वे सरल और वैज्ञानिक भाषा में जटिल भू-वैज्ञानिक तथ्यों को समझाकर विद्यार्थियों में अनुसंधान के प्रति रुचि उत्पन्न करते हैं।

उनके नेतृत्व में मंडरो फॉसिल्स पार्क में जीवाश्मों के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय समुदाय भी इस धरोहर के महत्व को समझें और इसके संरक्षण में भागीदार बने। डॉ. सिंह का मानना है कि जीवाश्म केवल पत्थर नहीं, बल्कि पृथ्वी के करोड़ों वर्षों के इतिहास का जीवंत दस्तावेज हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. रणजीत के उत्कृष्ट योगदान, सहयोग तथा भू-विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें बीते दिनों धर्मशाला में पटना विश्वविद्यालय के भू- विज्ञान विभाग द्वारा बिहार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जो उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता को दर्शाता है। देश-विदेश के शिक्षाविदों ने भी डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजमहल क्षेत्र में इस प्रकार का समर्पित कार्य भू-विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।

उनके मार्गदर्शन में हो रहे शोध कार्य भविष्य में नए वैज्ञानिक तथ्यों और खोजों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। नि:संदेह डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजमहल की पहाड़ियाँ न केवल अतीत के रहस्यों को उजागर कर रही हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वैज्ञानिक ज्ञान का सशक्त आधार भी बन रही हैं।

Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया
साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में 'विश्व मानवाधिकार दिवस' बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में वक्ता डॉ. रमजान अली ने 'विश्व मानवाधिकार दिवस' के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार सिर्फ अपने अधिकारों की बात नहीं है, बल्कि दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है।

डॉ. अमित कुमार ने अपने संबोधन में राइट टू डिस्कनेक्ट बिल का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक समय में यह विधेयक व्यक्ति की गरिमा और मानसिक स्वतंत्रता की रक्षा करता है। डॉ. विवेक कुमार महतो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध होना भी अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज में संतुलन और सद्भाव बना रह सकता है। वहीं, अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिदिन अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का संदेश है।

हमें किसी की गरिमा को ठेस पहुँचे बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह दिवस हमें अपने अधिकारों की रक्षा और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में अजय सोनी, मोहन सिंह, प्रकाश महतो, कर्मु, बबलू, उषा, स्नेहा, असगर, स्मृति सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में सभी ने मानवाधिकार संरक्षण का संकल्प लिया।