CBI जांच मांग - Samridh Jharkhand

750 करोड़ शराब घोटाले में ACB पर सवाल, CBI जांच की मांग तेज
रांची: झारखंड के बहुचर्चित 750 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं और जांच तत्काल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य की जांच एजेंसी ACB इस गंभीर आर्थिक अपराध की निष्पक्ष जांच करने के बजाय सत्ता-संपोषित भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि ACB ने जानबूझकर वैधानिक समय-सीमा के भीतर आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं किया, जिसके कारण कई आरोपियों को ‘डिफॉल्ट बेल’ मिल गई।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022 में राज्य की उत्पाद नीति में बदलाव कर एक सिंडिकेट को लाभ पहुंचाया गया, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हुआ। शुरुआती तौर पर 38 करोड़ रुपये का आंका गया यह घोटाला अब बढ़कर 750 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। मामले में ACB ने 20 और 21 मई 2025 को कई बड़े अधिकारियों और संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन इसके बावजूद जांच की गति और दिशा पर सवाल उठ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण कुल 17 में से 14 आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई। उन्होंने इसे जांच एजेंसी की “लचर और मिलीभगत वाली कार्यप्रणाली” करार दिया।

मामले में एक अन्य उदाहरण देते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की गिरफ्तारी के बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसे अब तक ACB गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे भी जांच एजेंसी की विफलता बताया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से मांग की है कि ACB को तत्काल चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे CBI को सौंपा जाए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में एक बार फिर घमासान तेज हो गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

मेडिकल काउंसलिंग में अनियमितता? बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा
रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एमबीबीएस नामांकन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

काउंसलिंग प्रक्रिया पर मरांडी का आरोप

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। मेडिकल काउंसलिंग के दौरान जेसीईसीईबी, मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) की निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं करता।

एनटीए और जेसीईसीईबी लिंक न होने से समस्या

मरांडी के अनुसार एनटीए परीक्षा परिणाम जारी कर जेसीईसीईबी को भेजता है, लेकिन एनटीए पोर्टल से सही लिंक न होने के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आती हैं। इसका लाभ लेकर कुछ छात्र फर्जी जाति, आवासीय और अन्य दस्तावेज जमा कर देते हैं।

योग्य छात्रों का भविष्य प्रभावित होने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन खामियों के कारण योग्य छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता और यह गड़बड़ी जानबूझकर की जाती प्रतीत होती है, ताकि कुछ लोगों को अनुचित लाभ मिल सके।

मरांडी की मांग: अधिकारियों को हटाने और CBI जांच की जरूरत

उन्होंने जेसीईसीईबी के शीर्ष अधिकारियों को हटाने, मौजूदा काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द कर पुनः संचालित कराने और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की।

कार्रवाई नहीं हुई तो सदन बाधित करने की चेतावनी

मरांडी ने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करेगा।