city development - Samridh Jharkhand

हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
हजारीबाग : विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी समस्याओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों, दुकानदारों व किसानों की परेशानियों के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा ।

फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका और नागरिक सुविधा पर जोर

विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को कहा की फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखते हुए उनकी उचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो और दुकानदारों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने डेली मार्केट में आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय  को निःशुल्क किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

जलजमाव और स्वच्छता के स्थायी समाधान की मांग

विधायक ने बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही कूद रेलवे स्टेशन के समीप मैला टाँड में कचरा जमा न करनें स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

डेली मार्केट को स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पहल

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन से डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट मार्केट” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कालीबाड़ी मे बने भवन भवन को शीघ्र खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध कराने की बात भी दोहराई, जिस पर वे पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं।

फुटपाथ दुकानदारों से सीधा संवाद

नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं फुटपाथ दुकानदारों के कार्यस्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, मेरा प्रयास है कि हजारीबाग शहर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुकानदारों व किसानों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यातायात जाम से राहत और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वे इन सभी विषयों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार प्रशासन से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
धनबाद :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने आज सुबह गया पुल अंडर पास चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा चौड़ीकरण कार्य का निर्माण कर रही कंपनी से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि गया पुल अंडर पास धनबाद की लाइफलाइन है। इसका चौड़ीकरण पूरा हो जाने के बाद धनबाद वासियों की दशकों की समस्या का परमानेंट समाधान हो जाएगा। निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 निश्चित है। परंतु कार्य में तेजी लाकर इससे पूर्व ही काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि इस काम में पेयजल, विद्युत, पथ निर्माण,  नगर निगम,  रेलवे, भारत संचार निगम लिमिटेड सहित कई विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ऊपर से नई दिल्ली,  मुंबई, गांधीधाम,  पठानकोट सहित देश के अन्य शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है।

उपायुक्त ने कहा कि इसलिए निरीक्षण के दौरान सभी विभागों को एक साथ स्थल पर बुलाकर निरीक्षण किया है। उनको समय पर अपना काम पूरा करने का निर्देश दिया दिया है। जिससे अंडर पास चौड़ीकरण में किसी भी प्रकार का कोई विलंब और बाधा उत्पन्न नहीं हो। साथ ही निर्माण के दौरान एक यूटिलिटी कॉरिडोर भी बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिससे पानी, नाला, गैस पाइपलाइन,  फुटपाथ इत्यादि के लिए कोई परेशानी नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीटीओ  दिवाकर सी द्विवेदी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता  मिथिलेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक  अरविंद कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता  रंजीत कुमार, पूर्व मध्य रेलवे के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर  मनीष कुमार,  अतुल कुमार, जूनियर इंजीनियर  विपिन कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।