robbery incident - Samridh Jharkhand

Giridih News : गावां में चोरी-डकैती से दहशत, एक ही रात 6 घरों से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर
गिरिडीह : शुभम कुमार गिरिडीह गावां प्रखंड में एक बार फिर चोरी और डकैती की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। बीती रात गदर पंचायत अंतर्गत ग्राम गदर में चोरों ने एक के बाद एक छह घरों को निशाना बनाया। चोरों ने जागेश यादव, अशोक यादव, जहांगीर आलम, मकसूद आलम समेत कुल छह घरों से नकदी, सोना-चांदी, बर्तन आदि की चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव मौके पर पहुंचे और चोरी की मुआयना किया। उन्होंने तुरंत स्थानीय प्रशासन को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने जल्द मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया।

इस दौरान सकलदेव यादव ने कहा कि पिछले एक साल में गावां प्रखंड में 123 घरों में चोरी-डकैती और 46 डीजल पंप सेट की चोरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से अपराध पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

बंद मकान से तीन लाख रुपये और जेवरात की चोरी, तिलैया में एक रात में तीन घरों को निशाना
कोडरमा :  जिले के तिलैया थाना अंतर्गत बैजनाथ नगर में रविवार रात एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने लाखों के जेवरात सहित लाखों नगदी पर हाथ साफ किया है। हालांकि एक घर मे चोर चोरी करने में असफल रहे, लेकिन एक घर मे चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं वहां शराब की बोतल भी बरामद की गई है।

इससे प्रतीत होता है कि चोरों ने पहले शराब का सेवन किया उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल तिलैया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित अनिल साव ने बताया कि वे लोग गांव छठियारी मे गए हुए थे और उन्हें आज पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात और नगद तीन लाख रुपये गायब थे। मामले की जानकारी पाकर तिलैया पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी है।