Ranchi accident - Samridh Jharkhand

Ranchi News : नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार
रांची : रांची के चुटिया मेन रोड में सोमवार की देर रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे हुई। सफेद रंग की एक कार (जेएच01एफबी5790) तेज रफ्तार में आ रही थी।

जैसी ही कार चुटिया मेन रोड पर पहुंची, उसने एक दुकान के सामने शेड के नीचे खड़ी एक दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। चालक पर कथित तौर पर नशे की हालत में कार चलाने का का आरोप है। दुकानदार ने भी पुलिस को बताया है कि चालक नशे की हालत में था। थाना प्रभारी ने बताया कि दो वाहन की टक्कर हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

धुर्वा डैम हादसा: जज के सरकारी ड्राइवर का शव बरामद, अब तक चार मृत
रांची: धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी डूबे व्यक्ति की तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था, सोमवार सुबह शव बरामद किया गया।

इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे। सत्येंद्र सिंह की तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी एक सरकारी वाहन से यात्रा कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की रात, उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी। 15 नवंबर की सुबह, स्थानीय लोगों ने डैम के किनारे एक वाहन को पानी में डूबे होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान, गोताखोरों ने डूबी हुई कार के भीतर से तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, और चालक अनिल सिंह के रूप में हुई थी।

ये तीनों कार के अंदर ही फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि चौथा व्यक्ति चालक सत्येंद्र सिंह कार के भीतर नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई थी कि कार के पानी में गिरते ही वह बाहर निकलने की कोशिश में डैम में कूद गया होगा, लेकिन वह भी डूब गया। सत्येंद्र सिंह की खोज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह सत्येंद्र सिंह का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया।

धुर्वा डैम में अनियंत्रित कार गिरने से जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत
रांची :  झारखंड के राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और सरकारी ड्राइवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो बॉडीगार्ड और ड्राइवर शुक्रवार देर रात धुर्वा डैम से होकर गुजर रहे थे, इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और धुर्वा डैम में जा गिरा। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात धुर्वा डैम के पास से एक वाहन गुजर रहा था, अचानक वह वाहन तेजी के साथ धुर्वा डैम में जा गिरा। सूचना मिलने पर धुर्वा और नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की मदद से कार को डैम से बाहर निकाला गया जिसमें से तीन शव और दो पुलिस हथियार बरामद किए गए।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने की वजह से धुर्वा डैम में जा गिरा, जिसकी वजह से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य के बाद बॉडीगार्ड के शव और उनके हथियार डैम से खोज कर निकाल लिए गए हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार तीनों पुलिसकर्मी स्विफ्ट कार से धुर्वा स्थित ज्यूडिशल एकेडमी से धुर्वा डैम की तरफ निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। धुर्वा डैम से निकाले गए वाहन की भी जांच की जा रही है।