traditional dance - Samridh Jharkhand

मागे पर्व 2026: विधायक सोनाराम सिंकु परिवार संग ग्राम साननंदा में हुए शामिल
पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साननंदा में आदिवासी पर्व मागे पर्व शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे गांव में उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

मागे पर्व के अवसर पर सोनाराम सिंकु अपनी पत्नी तुलसी सिंकु, पुत्र जगप्रीत सिंकु तथा पुत्री ईशा सिंकु और निशा सिंकु के साथ गांव स्थित जहेरा स्थल पहुंचे। मागे पर्व आदिवासी हो समाज का प्रमुख पर्व माना जाता है, जो गऊमाराह से प्रारंभ होकर ओतेएली, गोरीपर्व, मरांगपर्व, बासीपार्व एवं हारमागेया पर्व के रूप में मनाया जाता है।

मरांगपर्व के दिन मुख्य देऊरी सारीम लागुरी एवं सहायक देऊरी मनोज बोबोंगा द्वारा गांव की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस पूजा में हजारों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

पूजा के बाद गांव में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदार की गूंजती धुन पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और पूरे गांव में पर्व जैसा माहौल बना रहा।

विधायक के आगमन पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों को मागे पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ग्राम साननंदा में इस वर्ष मागे पर्व भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इस पर्व को यादगार रूप में मनाया।

मौके पर मथुरा लागुरी, अजीत गागराई, रमेश हेंब्रम, रासिका लागुरी, सुशील लागुरी, रंजीत गागराई, रोशन पान, बुधन गागराई, मंजीत लागुरी (ग्रामीण मुंडा), रामकृष्ण लागुरी, जनसिंह देवगम, अमित लागुरी सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
पाकुड़ : जियोन झरना संथाल  एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी दुमका सांसद नलिन सोरेन जी जीप अध्यक्ष जोयेस बेसरा जी, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत युवक और युवतियों ने पारंपरिक नृत्य से किया। इस मौके पर फादर द्वारा सभी अथितियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा क्रिसमस आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रभु यीशु  हम सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। विधायक ने अभिभावकों से समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं विधायक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपका सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा। धर्म बहनें समेत काफी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

झारखंड उत्सव के दूसरे दिन सिमडेगा में लोकसंस्कृति की रंगीन छटा बिखरी
सिमडेगा:- झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित झारखंड उत्सव  पर्व के दूसरे दिन सिमडेगा जिले में सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा देखने को मिली। उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर थाप और झारखंडी लोकगीतों की सुर लहरियों के बीच हुई।

पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने जब मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, तो पूरा परिसर झारखंडी संस्कृति के रंगों में डूब गया। दर्शक कलाकारों की ऊर्जा और लोकधुनों की मिठास में झूम उठे। उपायुक्त कंचन सिंह ने भी स्थानीय कलाकारों के साथ मांदर की थाप पर नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं अन्य महिला पुरुष अधिकारी भी झारखंड की पारंपरिक धुनों पर थिरकते नजर आए। आज के स्ट्रीट डांस कार्यक्रम में  नृत्य के 10 समूह का प्रदर्शन रहा जिसमें  बनफूल नायक कोलेबिरा, सत्यब्रत ठाकुर सिमड़ेगा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सिमड़ेगा की छात्राएं, महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी, सहित विभिन्न कला प्रेमी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।

रंगोली में दिखी झारखंड की परंपरा और विविधता

उत्सव के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों की छात्राओं, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा नगर की महिलाओं  सहित 34 समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड की लोकसंस्कृति, जनजातीय जीवन, प्राकृतिक सौंदर्य और राष्ट्रीय एवं राजकीय गौरव चिन्ह, सामाजिक एकता को अपने रंगों से सजीव कर दिया। प्रत्येक रंगोली ने राज्य की आत्मा और सामूहिक पहचान को उजागर किया।

उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर हमारी असली पहचान है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं।”

अनुभवी हाथों ने भी बिखेरा रंग

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं पेंशनर समाज के सदस्यों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने रंगोली के माध्यम से जीवन अनुभवों, ऐतिहासिक संदर्भों और झारखंड की मिट्टी की खुशबू को उकेरा। उनके रचनात्मक योगदान ने आयोजन को और भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल ग्रुप में प्रथम स्थान उसे लाइन कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की रूपाली कुमारी (ग्रुप-ए) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मुस्रत खातून (ग्रुप-ए) को मिला। वहीं, तृतीय स्थान सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स सिमडेगा की शिल्पी कुमारी (ग्रुप-ए) को मिला।

अदर ग्रुप में प्रथम स्थान कल्याण गुरुकुल की लक्ष्मी कुमारी (ग्रुप-बी) को प्रदान किया गया, द्वितीय स्थान अग्रवाल महिला समिति को मिला, जबकि तृतीय स्थान जेएसएलपीएस की आराधना टोप्पो (ग्रुप-ए) को प्राप्त हुआ। विशेष पुरस्कार के लिए पेंशनर समाज के सदस्यों को चयनित किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सिमडेगा में उत्सव, एकता और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने झारखंड की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी और जिले को रंगों, संगीत और उमंग से सराबोर कर दिया।आज सुबह -ए-झारखंड कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, समाज कल्याण पदाधिकारी सुराजमुन्नी कुमारी, पंचायतीराज पदाधिकारी दयानंद कारजी, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अरूणा कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला पशुपालन व गव्य विकास पदाधिकारी डॉ किंकर कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बाखला, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सिमड़ेगा एवं जिला जनसंम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं व शहर के गणमान्य लोगों के साथ जिले के विभिन्न मीडिया हाउस के पत्रकार उपस्थि त थे।