Morhabadi - Samridh Jharkhand

Ranchi News: मोरहाबादी में पेड़ से हुई जबरदस्त टक्कर में 4 घायल, कार के उड़े परखच्चे
रांची: बीती रात रांची के मोरहाबादी मैदान के समीप एक भयंकर सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है. हादसे में 4 लोग घायल हो गये. हादसे के संबंध में बताया गया कि सोमवार देर रात मोरहाबादी मैदान के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, टक्कर से पेड़ भी टूट गया.

जानकारी के मुताबिक कार रात के करीब 1 बजे तेज रफ्तार से जा रही थी. कार अनियंत्रित होनों के कारण एक पेड़ से टकरा गई. इससे बहुत जोर की आवाज आई. विधानसभा चुनाव को लेकर मोरहाबादी मैदान में वाहनों को रखा गया है. इसलिए वहां वाहन कोषांग के कर्मी भी मौजूद थे. टक्कर की जोरदार आवाज़ से वाहन कोषांग कर्मियों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एक कार पेड़ से टकरा गई है और कार में सवार लोग इधर उधर घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए हैं. उन्होंने तुरंत मोरहाबादी टीओपी को फोन कर मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों में 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर हैं. सभी का इलाज चल रहा है.

Ranchi News: SVEEP के तहत GRAND ELECTION CARNIVAL का शुभारंभ, कई लोग हुए शामिल
रांची: मतदाता जागरूकता को लेकर SVEEP टीम रांची की ओर से लगातार विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.  इसी कड़ी में बीते रविवार (3 नवंबर) को मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय "ग्रैंड इलेक्शन कार्निवाल" का शुभारंभ किया गया.

उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी स्वीप, राँची दिनेश कुमार यादव, परिक्ष्यमान सहायक दंडाधिकारी सह सहायक समाहर्ता, रांची आदित्य पांडे, डीएसई बादल राज समेत स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बैलून उड़ाकर कार्निवाल का शुभारंभ किया गया.

पहले दिन कई कार्यक्रम आयोजित

ग्रैंड इलेक्शन कार्निवल के पहले दिन मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा और वोट करेगा रांची की आकृति बनाई गई. साथ ही इलेक्शन थीम पर फैशन शो, नुक्कड़ नाटक और रॉक बैंड का भी आयोजन किया गया. मौके पर लगभग 100 फीट ऊंचा जागरूकता पोस्टर भी लगाया गया. कार्निवल में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई.

आज इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कार्निवल के दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दूसरे दिन ट्रांसजेंडर मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही नुक्कड़ नाटक छऊ नृत्य और क्विज का भी आयोजन किया जाना है. मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्निवल में अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां विभिन्न तरह के गेम्स के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा. कार्निवाल का समापन डीजे के साथ होगा.

विजयादशमी कल, मोरहाबादी समेत 8 जगहों पर किया जायेगा रावण दहन
रांची: आज महानवमी है. कल शनिवार को विजयादशमी मनाया जायेगा. भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी. इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है. इसलिये दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है. इस दिन रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है. इसे रावण दहन से भी जाना जाता है.

इस बार विजयादशमी शनिवार को है. राजधानी रांची में विजयादशमी के अवसर पर इस बार आठ जगहों पर रावण दहन किया जायेगा. मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, सिंदरौल, टाटीसिलवे मैदान, शालीमार मैदान एचइसी, झखड़ाटांड़ व महादेव टंगरा, इन आठ जगहों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा. पंजाबी-हिंदू बिरादरी मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का आयोजन करेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

मोरहाबादी  में 70 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन

अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने कहा कि बारिश को देखते हुए रावण सहित अन्य पुतले को शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान ले जाया जायेगा. तीनों पुतलों को वहां खड़ा कर साज-सजावट की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, कुंभकर्ण के 65 व मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 60 फीट होगी. वहीं रावण के 10 सिर भी लगाये जायेंगे. यहां कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू हो जायेगा. कार्यक्रम में इस बार उत्तर प्रदेश के कलाकारों की ओर से जीवंत झांकी भी निकाली जायेगी.

आतिशबाजी

कार्यक्रम में पायरो फायर वर्क्स मुंबई व कोलकाता की टीम द्वारा आकाशीय आतिशबाजी की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे.

अन्य जगहों पर रावण दहन का समय

हुंडरू मैदान

रावण दहन समिति हुंडरू की ओर से हुंडरू मैदान में शाम साढ़े पांच बजे से रावण दहन किया जायेगा. यहां रावण का पुतला 65, कुंभकर्ण का 60 व मेघनाथ का 55 फीट ऊंचा पुतला रहेगा.

अरगोड़ा

श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से अरगोड़ा मैदान में शनिवार को रावण का पुतला दहन किया जायेगा़. समिति की ओर से बताया गया कि शाम चार बजे से पुतला दहन किया जायेगा.

शालीमार बाजार

विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति की ओर से एचइसी शालीमार बाजार में रावण दहन का आयोजन किया गया है. इस वर्ष रावण का पुतला 55 फीट और कुंभकरण का पुतला 50 फीट का है. पुतला निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

सिंदरौल व टाटीसिलवे

श्री श्री दुर्गा पूजा व रावण दहन समिति सिदरौल जोड़ा मंदिर द्वारा बाजार मैदान व दशहरा आयोजन समिति टाटीसिलवे द्वारा इइएफ मैदान में विजयादशमी को 60 फीट का रावण व 55 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जायेगा.

झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस इन्हें निखारने की जरुरत: हेमंत सोरेन
रांची: राजधानी में आज मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रन-ओ-थॉन के पांचवे संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसका आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और राउंड टेबल इंडिया के द्वारा किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश से आए छह हज़ार एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन को तीन श्रेणियों में बांटा गया- 21 किलोमीटर, 10  किलोमीटर, और 5 किलोमीटर।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज के इस भौतिकतावादी युग में अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखना हम सभी के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को नई ऊर्जा मिलती है। यह लोगों को अपने स्वास्थ्य प्रति जागरुक करती है। इस तरह के कार्यक्रम का झारखंड में पिछले पांच सालों से लगातार आयोजित होना एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया का कंसेप्ट झारखंड में तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी।

इसके अलावे सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस इन्हें निखारने की जरुरत है। सरकार इस दिशा में खिलाड़ियों को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से लगातार आय़ोजित करने से बेहतरीन रिजल्ट सामने आएंगे औऱ झारखंड खेलों की दुनिया में देश का अव्वल राज्य बन सकता है।

इसके आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेलों के लिए विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना उपलब्ध है। इन आधारभूत संरचनाओं के बेहतर से बेहतर उपयोग करने व खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

फिट इंडिया रन-ओ-थॉन के विजेताओं को हेमंत सोरेन द्वारा प्राइज मनी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 21 किलोमीटर औऱ 10 किलोमीटर की श्रेणी में दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल दिया गया।

इस मौके पर पर्यटन, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक, अनिल कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नवीन कुमार सिंह, टीआरआई निदेशक रणेन्द्र कुमार सिंह, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष मधुकांत पाठक, रेस डायरेक्टर मनप्रीत सिंह राजा सहित राउंड टेबल इंडिया से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।