फायर ब्रिगेड - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
साहिबगंज: रविवार की अहले सुबह बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के डुमरिया गांव स्थित तसर केंद्र चौक के पास एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई, जिससे हाइवा पूरी तरह धू-धू कर जलने लगा। वाहन के अंदर कोई सामान नहीं था, लेकिन आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लगी थी। आग लगने के बाद ट्रक के चालक चंदन मंडल और उपचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने से सभी ने राहत की सांस ली। हाइवा में गिट्टी लोड थी और वह बोरियो के रास्ते महगामा की ओर जा रही थी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड के कर्मी जब तक आग पर काबू पाते, तब तक हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते हाइवा आग के शोले में तब्दील हो गई। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं, बोरियो थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।

बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चालक और उपचालक सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
रामगढ़ : जिले के चुट्टूपालू घाटी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार देर रात एनएच-33 (रांची–पटना मुख्य मार्ग) पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे गिट्टी लदे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कंटेनर में तुरंत आग लग गई और चालक केबिन में ही फंस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक जिंदा जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद केबिन के अंदर से एक अधजला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान कंटेनर चालक के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है।

हादसे के बाद एनएच-33 पर लंबा जाम लग गया और रांची–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने एक लेन को चालू करवाया और दो क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चुट्टूपालू घाटी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि घाटी में सड़क की बनावट और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर खामियां हैं। उन्होंने कहा कि “क्या हर बार किसी की जान जाने का इंतजार किया जाएगा? अब वक्त है कि NHAI जिम्मेदारी ले और स्थायी समाधान करे।”

Chaibasa News: आग लगने से कई वाहन जलकर खाक
पूर्वी सिंहभूम: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में रविवार देर रात लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी एक कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पास में खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी आग की लपटों में घिर गईं।

भीषण लपटों को देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा तथा अंततः आग पर नियंत्रण पाया गया।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि ओला सर्विस सेंटर के मालिक तापस दास ने कंपनी की मिलीभगत से वन विभाग की जमीन और सड़क किनारे की जगह को अवैध रूप से पार्किंग स्थल बना रखा है। इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ने बताया कि पार्किंग स्थल के ठीक सामने एक ट्रांसफार्मर भी लगा है। यदि आग वहां तक पहुंचती, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी।