Police Department - Samridh Jharkhand

Giridih News: आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नए डायल 112 वाहन
गिरिडीह: गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजनों की आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की 'डायल 112 परियोजना' के तहत प्राप्त कुल 32 नए वाहनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित इस  कार्यक्रम के दौरान  उपायुक्त  (DC)रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ  बिमल कुमार (गिरिडीह) द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी 32 वाहनों को जिले के विभिन्न थानों  के लिए रवाना किया गया।

त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर कानून-व्यवस्था

डायल 112 एक एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट की स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता पहुंचाना है। इन 32 नए वाहनों के शामिल होने से ​Response Time कम होगा: किसी भी दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। ​सघन गश्त (Patrolling): जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण में मदद मिलेगी।

70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित
पलामू : मेदिनीनगर पलामू जिले में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कथित तौर पर अवैध वसूली (रिश्वतखोरी) के एक गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने लठैया ओपी (Outpost) प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, लठैया ओपी क्षेत्र के एक ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव और उनके चालक द्वारा ट्रैक्टर को छोड़ने या चलाने के एवज में कथित तौर पर ₹70,000 (सत्तर हजार रुपये) की अवैध राशि वसूली गई है।

जांच के बाद गिरी गाज

ट्रैक्टर मालिक से शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और इसके तुरंत जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक विभागीय जांच के दौरान आरोपी थाना प्रभारी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया (प्रथम नज़र में) सही पाई गई। आरोपों की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में ओपी प्रभारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

विभागीय जांच रहेगी जारी

पुलिस अधीक्षक ने इस कड़ी कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया है कि आरोपी प्रभारी को निलंबित जरूर कर दिया गया है, लेकिन मामले की विस्तृत विभागीय जांच अभी बंद नहीं हुई है। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा इस पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच पूरी तरह सामने आ सके।

"पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इस तरह के मामलों में संलिप्त या दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 'बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा पारण परेड का निरीक्षण किया।

पारण परेड में राज्य के 4 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एवं 336 आरक्षी (255 पुरुष एवं 81 महिला) शामिल हुए। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों ने शानदार मार्चपास्ट एवं आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं नव नियुक्त जवानों ने अनुशासन, देश एवं राज्य सेवा, संविधान, पुलिस बल की गरिमा, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान किए। सीटीसी, स्वासपुर (मुसाबनी) में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों तथा विभिन्न जिला एवं इकाइयों से नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षणोपरांत आयोजित अंतिम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं ने लगभग 30 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना अत्यंत हर्ष का विषय है। राज्य सरकार चाहती है कि हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व है। शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और संविधान के प्रति समर्पण का संकल्प है। अब सभी प्रशिक्षु स्वयं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का प्रभाव राज्य की कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालय तथा विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की सराहना की।

कार्यक्रम में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में बढ़ी चौकसी, रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रांची: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने राज्य की सभी प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय से बिहार की प्रवर्तन इकाइयों के साथ भी तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कहा चुनाव प्रभावित करने वाली हर अवैध गतिविधि पर रोक सुनिश्चित होनी चाहिए। बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य से झारखंड के 10 जिले की सीमा सटे हुए हैं।

इस कारण दोनों राज्यों की सीमाओं पर मिरर चेकपोस्ट बनाये गये हैं। इन चेकपोस्टों को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए नकदी, शराब, ड्रग्स व अन्य प्रलोभन सामग्रियों की अवैध आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जाये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रवर्तन एजेंसियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों को संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने, अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने व अवैध सामग्री की जब्ती के बाद उसके बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी माइकल राज, वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आयुक्त लोकेश कुमार मिश्रा, आइजी धनंजय कुमार, आइजी अश्विनी कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार व देव दास दत्ता के अलावा नारकोटिक्स, इनकम टैक्स और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।