Chauparan police station - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: चौपारण में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 2 टन जावा महुआ किया गया नष्ट
चौपारण: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असनाचूवा एवं गोरमोरवा में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया गया। घटनास्थल एवं आसपास छिपाकर रखे गए लगभग 2200 किलोग्राम जावा महुआ (किन्वयन योग्य) को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए एवं लगभग 130 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई।

इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनि बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hazaribagh News: वाहन चेकिंग में 16 लाख 50 हजार बरामद
हजारीबाग: पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख 50 हजार रूपये बरामद किया है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार शाम को चौपारण थाना के चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी टीम की ओर से वाहन चेकिंग की गई।

इस दौरान इरटिगा कार वाहन संख्या (जेएच 02 बीभी0702 ) को रोककर वाहन की जांच की गई। इस दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति आकृति कनौजिया के पास रखे एक सूटकेस से कुल नकद राशि सोलह लाख पचास हजार रुपये बरामद की गई है। वह दक्षिण दिल्ली का रहनेवाला है। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। कनौजिया के पास इस नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं था।

स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी केदार साव की ओर से विधिवत तरीके से बरामद नकद राशि को जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है। और मामले की जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में संजय कुमार यादव, अंचल अधिकारी, चौपारण,पुलिस अवर निरीक्षक सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण सहित कई जवान शामिल थे।