Motor Accident Compensation - Samridh Jharkhand

Koderma News: “मानवता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म”: रमाकांत मिश्रा
कोडरमा: “मानवता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म है।” यह बात रमाकांत मिश्रा ने कही। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, कोडरमा के सभागार में मोटर दुर्घटना मुआवजा से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में व्यवहार न्यायालय कोडरमा के न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

अपने संबोधन में रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर पीड़ितों को लाभ दिलाने के लिए सतत प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्राधिकार इस दिशा में हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित पक्षों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

कार्यशाला को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सलूजा एवं पूर्व सचिव मनीष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। वहीं रांची न्यायमंडल के अधिवक्ता अरविन्द कुमार लाल ने मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यशाला में अरविन्द कुमार लाल ने सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के चर्चित मामलों का हवाला देते हुए कानून में हुए बदलाव और नए प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान कई न्यायिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनसे सवाल भी किए, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया।

कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार लाल को प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने किया, जबकि संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया।

मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, न्यायाधीश प्रभारी ज्योत्सना पाण्डेय, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार सिंह सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलंटियर एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Koderma News: मानवता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म: बाल कृष्ण तिवारी
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में आज रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर के सभागार में मोटर दुर्घटना मुआवना से सम्बंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गयाI मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन कियाI कार्यशाला में उपस्थित व्यवहार न्यायालय कोडरमा के न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अधिवक्तागण मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किये I

अतिथियों को पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गयाI मौके पर प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि मानवता की सेवा ही पुलिस का सबसे पहला धर्म है जिसका पालन पुलिस पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करना चाहिएI उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से सम्बंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर पीडितो को लाभ दिलाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे प्राधिकार उन्हें हर संभव सहायता देने के लिए कृत संकल्पित हैI कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा ने कहा कि दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को मदद करने में पुलिस का दायित्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैI पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंI

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश ने हिट एंड रन सहित मोटर दुर्घटना एवं रोड सेफ्टी से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि हिट एंड रन के तहत पीड़ित व्यक्ति अथवा उनके आश्रितों को 2 लाख रूपए मुआवजा एवं दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों की मदद करने वाले को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिए जाने के प्रावधान हैI अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि यह कार्यशाला अधिवक्ताओ एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगाI उन्होंने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए प्राधिकार को बधाई दीI पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह ने कहा कि यह आयोजन पुलिस पदाधिकारियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा तथा इससे पुलिस पदाधिकारियों को कार्य करने में काफी मदद मिलेगाI

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची के आए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द कुमार लाल ने मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण क़ानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालाI लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता अरविन्द कुमार लाल ने सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के चर्चित केसों का हवाला देते हुए उससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी एवं कानून में हुए विभिन्न बदलाव तथा नए क़ानूनी प्रावधानों से उपस्थित लोगो को अवगत करायाI कार्यशाला के दौरान कई न्यायिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिवाक्ताओ ने मुख्य वक्ता से कई सवाल भी किये जिसका उन्होंने संतोष जनक जवाब भी दियाI

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि धन्यवाद् ज्ञापन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कियाI कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने कियाI रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार लाल को मोमेंटो एवं शौल भेट कर सम्मानित किया गयाI मौंके पर न्यायाधीश प्रभारी शिवांगी प्रिया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्स्ना पाण्डेय एवं नमिता मिंज, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक दिवाकर कुमार, न्यायालयकर्मी प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, महेंद्र नारायण, अर्जुन सिन्हा, पीएलवी रविन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, कंचन कपूर सहित मध्यस्थ, एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता व अन्य पुलिस पदाधिकारी पीएलवी एवं अधिवक्ता गण मौजूद थेI