Hemant Soren Cabinet - Samridh Jharkhand

जगरनाथ महतो के बाद रामदास सोरेन का भी निधन, अब अगला शिक्षा मंत्री कौन? विस के साथ भी अजीब संयोग
समृद्ध डेस्क: तीन दिन पहले हमने "शिक्षा मंत्री पर ग्रहण, संयोग या अपशगुन" शीर्षक से एक पोस्ट लिखा था. जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से बनने वाले शिक्षा शिक्षा मंत्रियों के संबंध में लिखा था. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से बनने वाले पहले शिक्षा मंत्री झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन की चर्चा की थी. मैंने अपने पोस्ट में पहले ही बता दिया था कि रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो चुका है. ऐसी स्थिति में अब बचना संभव नहीं है. डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे. आखिरकार 15 अगस्त की रात रामदास सोरेन भी दुनिया छोड़कर चले गए.

जगरनाथ महतो के बाद रामदास सोरेन दूसरे ऐसे शिक्षा मंत्री रहे जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. रामदास सोरेन लगभग 8 महीने ही मंत्री रह पाए.

रामदास सोरेन बड़े झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता थे. स्वर्गीय शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी थे. कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जब झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में गए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के बदले रामदास सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल कर कोल्हान में राजनीतिक क्षतिपूर्ति की भरपाई करने की कोशिश की.

चंपई के बदले रामदास सोरेन को आगे किया गया. लेकिन दुर्भाग्य से रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके जाने से झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी भारी नुकसान हुआ है. रामदास सोरेन ऐसे समय पर दुनिया छोड़ गए जब गुरु जी का श्रद्धा कर्म भी संपन्न नहीं हुआ था. रामदास सोरेन अपने प्रिय नेता के पास चले गए.

हमने जिस संयोग और अपशगुन की चर्चा की थी अब वही हुआ. अब यह देखना है कि अगला शिक्षा मंत्री कौन होता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह जिम्मेदारी किसको देते हैं. किसी नए मंत्री को यह जिम्मेदारी मिलेगी या उच्च शिक्षा मंत्री का प्रभार संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू को पूरा प्रभार दे दिया जाएगा. फिलहाल तो यही संभावना है. आगे क्या होगा यह देखना होगा.

एक संजोग और अलग राज्य बनने के बाद से अभी तक संभवत किसी भी विधानसभा का कार्यकाल ऐसा नहीं रहा जिसमें उपचुनाव नहीं हुआ हो. हर विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से पूर्व किसी न किसी कारण से उपचुनाव होता रहा है. अब रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चुनाव होना तय है. 6 महीना के अंदर यहां चुनाव होगा. संभव है अक्टूबर में जब बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो तो घाटशिला में भी चुनाव की घोषणा हो जाए.

रांची के अखबार : हेमंत सरकार ने कोरोना संकट में राजस्व उगाही के लिए कई स्तरों पर टैक्स व सेस बढाया, सुदेश ने दिया समर्थन
प्रभात खबर ने आज पेज वन पर लीड खबर अपने सैनिकों की शहादत पर देश में चीन के खिलाफ भड़के गुस्से को लेकर दी है. इस खबर का शीर्षक है: शहादत पर भारी गुस्सा, सेना अलर्ट पर. प्रधानमंत्री का बयान व्यर्थ नहीं जाएगा सैनिकों का बलिदान. यह भी उल्लेख है कि गलवान में मेजर जनरल स्तर की वार्ता बेनतीजा रही और पीएम ने कल सर्वदलीय बैठक बुलायी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान है कि गलवान में जो हुआ वह चीन की साजिश है. चीन के साथ हुई झड़प में बहरागोड़ा के गणेश हांसदा भी शहीद हुए हैं. दूसरी खबर है कि भाजपा ने कल होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए अपने विधायकों का कैंप बनाया है, जहां वोटिंग तक सभी रहेंगे और वहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. सरला बिरला स्कूल में जुटे भाजपा विधायकों ने किक्रेट भी खेला, वहीं इस पर हेमंत सोरेन की राजनीतिक टिप्पणी है कि पिच पर उतरे तो वे क्लीन बोल्ड भी होंगे. यह खबर भी है कि जेल में बंद भाजपा विधायक ढुल्लू महतो वोट देने आएंगे.

झारखंड कैबिनेट के फैसलों पर अखबार की बड़ी खबर कवर पेज 2 पर है. इसका शीर्षक है: डीजल पेट्रोल का मूल्य व खनिजों का सेस बढा. प्रोफेशनल टैक्स के दायरे में अब व्यापारी भी आ गए हैं. डीजल पेट्रोल का मूल्य बढाने से सरकार को 144 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी. वन भूमि पर सेस लगाने से 500 से 600 करोड़ व प्रोफेशनल टैक्स से 30 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी. कोविद19 से उपजी आर्थिक चुनौतियों के कारण सरकार ने ये कदम उठाए हैं. शराब पर 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढा दी गयी और होम डिलेवरी को मंजूरी दी गयी है.

यह खबर है कि रांची के पिठोरिया की कोरोना संक्रमित महिला की रिम्स में मौत हो गयी. राज्य में कोरोना से यह दसवीं मौत है. इसके साथ ही 57 नए केस मिले हैं. सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 1896 हो चुकी है और एक्टिव केस 734 हैं. मुजफ्फरपुर से खबर है कि पांच फिल्मी हस्तियों पर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में भाई भतीजावाद के आरोप में केस दर्ज कराया गया है. इनमें सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर व आदित्य कपूर शामिल हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इज आफ डूइंग बिजनेस के सलाहकार अर्नेस्ट एंड यंग को हटा दिया है. उसे हर महीने सरकार की ओर से 30 लाख का भुगतान किया जाता था. चान्हो से खबर है कि 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची का अपहरण कर चार दिनों तक उससे गैंगरेप किया गया. उसके बयान पर केस दर्ज किया गया है. हजारीबाग से खबर है कि पिछले साल धान बेचने वालों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. 5131 किसानों का 78 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया है.

हिंदुस्तान की लीड खबर चीन से हुए टकराव पर ही है. पीएम मोदी के बयान को हेडिंग बनाया गया है कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पीएम ने कहा है कि उकसाने वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देंगे. यह खबर भी है कि चीन की हिमाकत के खिलाफ तीनों सेनाएं हाइअर्लअ पर हैं.

अखबार ने खबर दी है कि राज्यसभा चुनाव के मतदान तक भाजपा के विधायक स्कूल में बंद हुए हैं और सुदेश महतो ने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट से खबर है कि किश्तों पर ब्याज वसूलने का तुक नहीं. गिरिडीह से खबर है कि कुत्तों ने ढाई साल के मासूम को नोचकर मार डाला. बिहार के सारण के सुनील कुमार नामक एक सैनिक के पहले शहीद होने की खबर आयी इससे मातम पसर गया, फिर उन्होंने सुबह में बताया कि वे जिंदा है. इससे मातम के बाद खुशी आ गयी. दरअसल, बिहार के सारण नहीं पटना के रहने वाले सुनील कुमार नामक एक सैनिक शहीद हुए हैं.

दैनिक भास्कर ने चीन की सेना की करतूत को नए ढंग से देखा व प्रस्तुत किया है. अखबार ने हेडिंग दिया है: नीच हरकत. लिखा है कि 15 जून को चीन के राष्ट्रपति का जन्मदिन था. जश्न में चूर चीनी सेना ने भारतीय सेना से दरिंदगी के लिए यही दिन चुना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उकसावे का हर हाल में जवाब देंगे, कोई भी भ्रम नहीं पाले. प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ दूसरे दिन की चर्चा में स्पष्ट कर दिया कि अब लाॅकडाउन नहीं होगा और अनलाॅक दो की तैयारी राज्य सरकारें करें. सुप्रीम कोर्ट का कथन है: हजारों करोड़ रुपये एनपीए खाते में हैं, पर जो समय पर लोन चुका रहे हैं उनसे ब्याज जरूर लेना है. एक खबर है कि गलवान में झारखंड ने एक और लाल खोया, मां बोली गणेश ने मेरे दूध की लाज रख ली. बहरागोड़ा के गणेश हांसदा चीन से लड़ते हुए शहीद हुए हैं.

हेमंत कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह, रामेश्वर को वित्त, जगरनाथ को शिक्षा, और जानें
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार के कैबिनेट विस्तार के बाद आज अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. मुख्यमंत्री ने जहां गृह एवं कार्मिक सुधार एवं प्रशासनिक विभाग जैसे अहम मंत्रालय अपने पास रखा, वहीं वित्त मंत्रालय कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव को सौंपा है. उरांव को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भी सौंपा गया है. वहीं, आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग व संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है.

राजद कोटे के सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सौंपा गया है. चंपई सोरेन को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं परिवहन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण एवं निबंधन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है.

जगरनाथ महतो को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. जोबा मांझी को समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आपदा विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है.

बादल को कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. जबकि मिथिलेश ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कमान सौंपी गयी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सिफारिश पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन विभागों का आवंटन किया है. अब संबंधित मंत्री अपने-अपने विभाग का कामकाज संभाल लेंगे.

रांची के अखबारों की सुर्खियां : हेमंत कैबिनेट का विस्तार आज, चाईबासा नरसंहार के दो लापता का चला पता, अन्य खबरें
रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों में हेमंत कैबिनेट का विस्तार, पत्थलगड़ी केस वापसी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जवाब मांगा जाना और सीएए प्रदर्शन के संबंध में इडी का खुलासा ही अहम खबरें हैं.

प्रभात खबर ने लीड खबर दी है कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार होगा. सीएम ने कल गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से इसके लिए समय मांगा और और आज चार बजे का समय मिला भी है. अखबार के अनुसार, आठ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं, जिसमें झामुमो से छह व कांग्रेस से दो चेहरे हो सकते हैं. हालांकि झामुमो एक रणनीति के तहत एक सीट खाली भी रख सकता है और अपने पांच चेहरों को शपथ ग्रहण करवा सकता है. झामुमो कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची में मिथिलेश ठाकुर या बैद्यनाथ राम, मथुरा महतो या जगन्नाथ महतो, स्टीफन मरांडी, हाजी हुसैन अंसारी के नाम हैं. जबकि कांग्रेस बन्ना गुप्ता व बादल पत्रलेख मंत्री हो सकते हैं. अखबार ने लिखा है कि मंत्रालय के बंटवारे पर सहमति बन गयी है. कांग्रेस को स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग, उर्जा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास या शहरी विकास में कोई एक विभाग दिया जाएगा. यह कैबिनेट विस्तार एक महीने की अवधि के बाद हो रहा है. हेमंत सोरेन ने दो मंत्रियों के साथ 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया था.

अखबार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन छापा है, जिसका शीर्षक दिया है रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति. मुख्यमंत्री ने कहा है कि भीड़तंत्र के सामने न सरकार झुकेगी और न ही मनमानी की छूट होगी. अखबार ने इडी यानी प्रवर्तन निदेशायल के उस बयान को महत्व देकर पहले पन्ने पर छापा है कि सीएए के खिलाफ हिंसा में देश विरोधी ताकतें हैं. अखबार ने इडी के हवाले से लिखा है कि 120 करोड़ रुपये का लेनदेन पापुलर फ्रंट आॅफ इंडिया द्वारा विभिन्न खातों में कम अवधि में किया गया. लोहरदगा के कफ्यू में कल तीन घंटे ढील मिलने एवं पत्थलड़ी मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा झारखंड सरकार से दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगने की खबर भी पहले पन्ने पर है. अखबार ने खबर दी है कि छपरा की एक छात्रा के कोरोना वायरस के चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मारुति सुजुकी के विभिन्न माॅडल के दाम 10 हजार रुपये तक बढाने एवं गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बोडोलैंड समझौता होने की खबर भी अखबार ने दी है.

हिंदुस्तान ने भी लीड खबर हेमंत कैबिनेट विस्तार को बनाया है. शीर्षक दिया है: हेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज. अखबार ने संभावित मंत्रियों की तसवीर भी छापी है. चाईबासा नरसंहार के बारे में अखबार ने खबर दी है कि दो लापता ग्रामीण पुलिस की शरण में हैं. रविवार की देर शाम दोनों लातपा ग्रामीण पुलिस के पास पहुंचे. अखबार ने खबर दी है कि सुप्रीम कोर्ट ने पत्थलगड़ी केस वापसी पर झारखंड सरकार से जवाब मांगा. बिहार व उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस की आहट शीर्षक से अखबार ने एक खबर दी है. सीएए प्रदर्शन को लेकर इडी का वक्तव्य सहित अन्य खबरें इस अखबार ने भी दी हैं.

दैनिक जागरण ने प्रवर्तन निदेशायल के द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के प्रदर्शनों पर किए गए खुलासे को लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है : सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे पीएफआइ. अखबार ने लिखा है कि पीएफआइ द्वारा कपिल सिब्बल व इंदिरा जयसिंह को भी भुगतान किया गया है. दैनिक जागरण ने खबर दी है कि बाबूलाल मरांडी की भाजपा में दमदार वापसी होगी. कार्यक्रम में अमित शाह व जेपी नड्डा के आने की संभावना है. अखबार ने लिखा है कि भाजपा की कोशिश होगी कि मरांडी की वापसी व झाविमो के विलय को भव्य बनाकर पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाया जाए. चाईबासा नरसंहार के मामले में हिरासत में लिए गए 15 लोगों को जेल भेजे जाने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने लोहरदगा में सीएए समर्थन में निकले जुलूस पर हमले में घायल हुए शख्स नीरज राम प्रजापति की मौत की खबर दी है. वहीं, गृहरक्षकों के वेतन भुगतान के लिए मुख्यममंत्री द्वारा फंड आवंटित करने की खबर भी अखबार ने दी है. चाईबासा नरसंहार के संबंध में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा डीजीपी कमल नयन चैबे से रिपोर्ट लिए जाने की खबर भी अखबार ने दी है.

दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि हेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, आठ विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ. चाईबासा नरसंहार मामले में 15 लोगों को जेल भेजने व इसमें पूर्व मुखिया के पति के शामिल होने की खबर भी अखबार ने दी है. रिम्स में राबड़ी देवी व मीसा भारती द्वारा लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने की खबर भी अखबार में है. राज्यपाल द्वारा चाईबासा नरसंहार मामले में डीजीपी को तलब करने व आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने की खबर भी है.