Birla Institute of Technology Mesra - Samridh Jharkhand

बिटोत्सव 2026 का भव्य समापन: अरमान मलिक की जादुई आवाज़ ने सबको बनाया दीवाना
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में आयोजित बिटोत्सव 2026 का तीसरा और अंतिम दिन भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। इस दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, औपचारिक प्रतियोगिताओं और अनौपचारिक कार्यक्रमों का शानदार संगम देखने को मिला, जिसमें देशभर से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह की शुरुआत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुई, जिनमें ध्वनि क्लब द्वारा ज्यूकबॉक्स, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (बीआईटी मेसरा चैप्टर) द्वारा एन चेसेंट, सोसाइटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजिस्ट्स द्वारा हेरा फेरी 4.0, एयरोस्पेस सोसाइटी द्वारा स्लिपस्ट्रीम, आईईटीई स्टूडेंट्स चैप्टर द्वारा द बिट कांस्पिरेसी तथा ईईई सोसाइटी द्वारा माइंड ऑन द पिच शामिल रहे।

दोपहर का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस बिटोत्सव प्रतियोगिता रही, जिसका आयोजन रोटरैक्ट क्लब द्वारा कैट हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन कई चरणों में किया गया, जिसमें व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, व्यवहार और अभिव्यक्ति के आधार पर अंक दिए गए। निर्णायक मंडल में डॉ. देबजानी मुस्ताफी, जाह्नवी, अंकना, माधुरी, सत्य और प्रियंजली शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, थीम आधारित प्रस्तुतियों और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में शौर्य को मिस्टर बिटोत्सव और शरण्या शेखर को मिस बिटोत्सव घोषित किया गया।

दोपहर में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें फाइन आर्ट्स सोसाइटी द्वारा पनाश, सोसाइटी ऑफ प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा द लास्ट माइल क्रॉसिंग, स्पिक मैके बीआईटी मेसरा चैप्टर द्वारा लॉस्ट इन ट्रांसलेशन, 180 डीसी द्वारा ब्रेन लीप तथा आईईईई द्वारा आस्क जीपीटी शामिल रहे। शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक की लाइव प्रस्तुति रही। उनकी ऊर्जावान और शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। दर्शकों ने उनके गीतों के साथ गुनगुनाते हुए इस संगीतमय संध्या का भरपूर आनंद लिया।

सभी कार्यक्रमों का संचालन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ. ओ. पी. पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। सह-समन्वयक के रूप में सुमित श्रीवास्तव और डॉ. मृणाल कुमार पाठक ने सहयोग दिया। छात्र समन्वयकों रोहित, आशीष, रोनित, प्रेम, सौम्या तथा पूरी बिटोत्सव टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम दिन के सफल समापन के साथ बिटोत्सव 2026 प्रतिभा, रचनात्मकता और सहयोग का एक शानदार उत्सव बनकर उभरा। इस उत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ, नवाचार से भरपूर प्रतियोगिताएँ और छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने पूरे परिसर में उत्साह और यादगार अनुभवों का माहौल बना दिया।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन: स्कूली छात्रों के लिए आउटरीच कार्यक्रम” की घोषणा की है। यह कार्यक्रम NASI झारखंड चैप्टर की पहल के अंतर्गत 9 फ़रवरी 2026 को मेसरा कैंपस में आयोजित किया जाएगा।

“स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का उद्देश्य यह समझाना है कि वायु गुणवत्ता, संसाधनों का उपयोग और पर्यावरणीय दबाव जैसे कारक मानव स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। इन सत्रों का संचालन कार्यरत वैज्ञानिक करेंगे, जो अपने शोध और फील्ड अनुभव के आधार पर विषय को सरल भाषा में प्रस्तुत करेंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. कौशिक चक्रवर्ती पर्यावरणीय कारकों और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध पर व्याख्यान देंगे। वहीं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (CIMFR) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार सिंह खनन एवं उद्योग से जुड़ी सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) की चुनौतियों पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के साथ-साथ पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र डिजाइन, आंकड़ों और समस्या-समाधान के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े विषय प्रस्तुत करेंगे।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ‘A’ ग्रेड की मान्यता प्राप्त है और संस्थान इंजीनियरिंग एवं अनुप्रयुक्त शोध के क्षेत्र में सशक्त शैक्षणिक आधार रखता है।

फ़रवरी 2026 का यह आउटरीच कार्यक्रम स्कूली छात्रों को उनके औपचारिक विषय चयन से पूर्व वैज्ञानिक सोच और वास्तविक जीवन से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ranchi News: बीआईटी में अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के हिंदी सेल द्वारा शनिवार को अत्यंत उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ उर्वशी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही, इसके अलावा आयोजन मे संस्थान के छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण, रांची हिंदी सेल के उप हिंदी अधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के विभागप्रमुख डॉ संजय कुमार झॉं, कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ नीरज सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत पखवाड़ा प्रतियोगिता के साथ सुबह 11:00 बजे संस्थान के लेक्चर हॉल 1 मे प्रतिभागियो के बीच कविता प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमे छात्रों को अपने शब्दों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद शाम 3:00 बजे सेमीनार हॉल 1 में ‘साहित्य सुधा’ का आयोजन किया गया, जिसमे हिंदी साहित्य की महानता के विषय मे उपस्थित अतिथियों द्वारा चर्चा की गई।

आयोजन को आगे बढ़ाते हुए इसके पश्च्यात संस्थान के छात्र आदित्य वत्स, रोहित सुथार,अभय आनंद, सौम्य पाराशर, अभय त्रिपाठी और अनन्य कृष्णा द्वारा हिंदी कविता वाचन किया गया। इसके साथ हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के पहले दिन का सामपन शाम 5:00 बजे हुआ। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन का आयोजन 14 सितम्बर 2025 को किया गया। उप-हिंदी अधिकारी डॉ. अमित तिवारी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे विद्यार्थियों की कई उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के साथ हुई।

इसके पश्चात् शाम 7:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार झा और डॉ. अमित तिवारी द्वारा विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।