Medininagar news - Samridh Jharkhand

Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
मेदिनीनगर: केंद्र प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए मुखिया, सेविका, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों की बैठक सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने कहा कि नगर निगम के वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक , प्रखंड में छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिान्न पेंशन योजनाओं के लाकों का आडिट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभूकों के सामाजिक अंकेक्षण को शत प्रतिशत बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।

उन्होंने बताया कि बीपीएमयू पंचायत राज के खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि खुशबू सिंह उक्त तिथि को पंचायत भावन में उपस्थित होकर डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट शत प्रतिशत बनाने व प्रज्ञा केंद्र संचालक से बनवाना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सभी प्रज्ञा केंद्र निवार्य रूप से सोशल आडिट के तहत लगने वाले शिविर में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालक पर कार्रवाई करते हुए प्रज्ञा केंद्र की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा उच्चाधिकारी को की जायेगी। जोड़ ग्राम से छह अप्रैल को सोशल आडिट प्रारंभा की जायेगी जो 25 अप्रैल को पोलपोल कला में सोशल आडिट समाप्त होगी। लाकों के सभा की तिथि भी निर्धारित की गयी है।

Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पलामू: पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के सामने, बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में फैज खान (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं उसके सहयोगियों द्वारा मो० समीर उर्फ गुड्डू (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी कुंड मोहल्ला, थाना शहर, जिला पलामू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में शहर थाना कांड सं०-120/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-130(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 03.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र के टईया के पास छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य अभियुक्त फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से दो अन्य अभियुक्त आदर्श कुमार उर्फ धोनी एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।

पूछताछ के क्रम में मुख्य अभियुक्त फैज खान ने खुलासा किया कि शहर थाना कांड सं०-120/26 के वादी इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला का मृतक मो० समीर उर्फ गुड्डू के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण मिंटू डाला एवं उसके सहयोगी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन द्वारा फैज खान को हत्या के लिए ₹2 लाख की सुपारी दी गई थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला एवं शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पांकी थाना कांड सं०-43/2026, दिनांक 03.04.2026, आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।

जप्त प्रदर्श का विवरण:

एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम), एक जिन्दा गोली एवं एक खोखा

एक देशी 9 एमएम पिस्टल (लोडेड) एवं दो जिन्दा गोली

एक ग्लैमर मोटरसाइकिल

₹39,400/- नगद (सुपारी राशि का हिस्सा)

गिरफ्तार अभियुक्त (शहर थाना कांड सं०-120/26):

इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला, उम्र 45 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन, उम्र 27 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

गिरफ्तार अभियुक्त (पांकी थाना कांड सं०-43/26):

फैज खान, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी मुस्लिमनगर, साई मोहल्ला

आदर्श कुमार उर्फ धोनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी तेतराई, थाना पांकी

तारिक साह उर्फ मुन्नान, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

अपराधिक इतिहास (संक्षेप में): फैज खान:

हत्या के प्रयास, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में पूर्व से अभियुक्त रहा है।

इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला:
आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व मामला दर्ज।

शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन:
आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज।

तारिक साह उर्फ मुन्नान:
हत्या से संबंधित मामला दर्ज।

छापामारी दल:

राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक,पु०नि० ज्योति लाल रजवार, शहर थाना पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी,पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना स०अ०नि० राजेश कुमार साहू, शहर थाना आरक्षी नंदलाल पटेल राकेश कुमार सिंह तकनिकी शाखा का आरक्षी रामनरायन विश्वकर्मा रोहित कुमार,सुर्यनाथ सिंह पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
मेदिनीनगर: 'हम' पार्टी (सेक्युलर) के पलामू जिला अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार तिवारी ने झारखंड सरकार पर पलामू प्रमंडल की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार हो या वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार, सभी ने पलामू के साथ हमेशा 'सौतेला व्यवहार' किया है।

पलायन का गढ़ बना पलामू

आशुतोष कुमार तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई और रोजगार के अभाव में पलामू को जानबूझकर 'मजदूरों की फैक्ट्री' बना दिया गया है। उन्होंने कहा, "पलामू की धरती से युवाओं का पलायन जारी है। शिक्षित बेरोजगार नौकरी की आस में उम्र सीमा पार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।" शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि मगही और भोजपुरी को शामिल न करना पलामू के युवाओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। उन्होंने सरकार से सवाल किया:

क्या सरकार पलामू को झारखंड का हिस्सा नहीं मानती?
क्या पलामू के निवासी झारखंडी नहीं हैं?

उन्होंने आगे कहा कि भाषा का विवाद खड़ा कर सरकार असल में परीक्षा लेने से बचना चाहती है। साथ ही, उर्दू भाषा को दरकिनार करने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा भी सामने आया है।

स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर साधा निशाना

तिवारी ने जिले के सांसदों और विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवाओं के मुद्दों पर स्थानीय प्रतिनिधि 'निकम्मे' साबित हुए हैं। डाल्टनगंज के विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि खुद युवा होने के बावजूद उन्हें युवाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

प्रेस विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि 'हम' पार्टी सेक्युलर पलामू के युवाओं के हक और अधिकार के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार का हनन और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ पार्टी कड़ा रुख अपनाएगी।

Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 216 किलो डोडा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मेदिनीनगर: पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडा (अफीम का चूरा) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए 216 किलोग्राम डोडा की खेप को एक लग्जरी एसयूवी (XUV-500) के जरिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मंगलवार (31 मार्च) की देर रात मनातू थाना गेट के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। देर रात करीब 12:30 बजे, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक ग्रे रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है:
संजीव शर्मा (36 वर्ष): निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश।
निजामुद्दीन राईन (44 वर्ष): निवासी कांडी, जिला गढ़वा।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों (लावालौंग, प्रतापपुर, कुंदा) से डोडा खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर उत्तर प्रदेश में बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार निजामुद्दीन राईन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।

क्या-क्या हुआ बरामद?

मादक पदार्थ: 216 किलोग्राम डोडा।
वाहन: महिंद्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373)।
अन्य: दो मोबाइल फोन।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल अभियान में डीएसपी राजीव रंजन के साथ मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार, पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार, मथुरा महतो और मनातू थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने मनातू थाना में कांड संख्या 15/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक
मेदिनीनगर: जिले के पाटन थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए दवा की ओवरडोज ले ली। वर्तमान में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी विजयमल की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी का मंगलवार दोपहर अपने बेटे सुरिन्स कुमार के साथ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह 'समूह लोन' के पैसे थे। बेटा घर में रखे समूह लोन के पैसे लेकर कहीं जा रहा था, जिसका मां ने विरोध किया। इसी बहस से क्षुब्ध होकर अनीता देवी ने घर में रखी दवाओं का अत्यधिक मात्रा (ओवरडोज) में सेवन कर लिया।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

दवा खाने के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर आर.के. रंजन की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
मेदिनीनगर: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ शुक्रवार की सुबह अज्ञात शरारती तत्वों ने घासी समुदाय के दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों की पहचान राजन घासी और भोला घासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति कजरी सरकारी स्कूल के पास फुटपाथ पर रहकर भिक्षाटन (मांगकर खाना) के जरिए अपना जीवन यापन करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब वे पड़वा की ओर से आ रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमला इतना जबरदस्त था कि दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पड़वा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। घायल भोला घासी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Palamu News: उपायुक्त समीरा एस ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
मेदिनीनगर: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जल पथ प्रमंडल तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वाटरवेज प्रमंडल द्वारा संचालित दोनों पाइपलाइन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

चेक डैम निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीसी ने स्पष्ट कहा कि जो योजनाएं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं और जिन पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है,उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। वहीं विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला अभियंता को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में कई संवेदकों द्वारा कार्य शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित संवेदकों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट
मेदिनीनगर: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने की सामग्री बरामद की गई।

स्थान: हाउसिंग कॉलोनी, सत्संग मंदिर, बैरिया और आसपास के इलाके।
बरामदगी: लगभग 200 किलो जावा महुआ और 40 लीटर तैयार अवैध शराब।
कार्यवाही: पुलिस ने मौके पर ही शराब बनाने वाले यंत्रों और सामग्री को नष्ट कर दिया।

टीओपी 3 प्रभारी मंटू सिंह ने बताया कि उन्हें इन इलाकों में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टाइगर मोबाइल के जवानों के सहयोग से सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मंटू कुमार सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा
मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकरी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंकरी गांव के निवासी हमीद अंसारी का पुत्र फैजान आजाद रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा जमीन पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में घायल फैजान को लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुँचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि बच्चे की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। फैजान की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर रोष व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल, अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Palamu News: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
मेदिनीनगर: जिला अंतर्गत शहर थाना क्षेत्र के रेडमा, काशीनगर मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार पांडेय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। शव नग्न अवस्था में पाया गया है, जिससे मामला काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार पांडेय का शव काशीनगर में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक के पिता, विनय पांडेय, पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और सौरभ उनका इकलौता बेटा था। सौरभ की तीन बहनें हैं, और इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने फिलहाल यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) कांड दर्ज कर लिया है। मृतक के जीजा, मनीष शुक्ला का फर्द बयान दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MRMCH) भेज दिया गया है। "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने आएगा।" — ज्योति लाल रजवार, थाना प्रभारी

युवक का शव नग्न अवस्था में मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

Palamu News: प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के राजस्व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मेदिनीनगर: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज अपने कार्यालय वेश्म में पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलों के राजस्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों एवं विभागों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबतक की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।

आयुक्त ने जिलेवार राजस्व वसूली की स्थिति, लंबित मामलों, भू-राजस्व, लगान, खनन मद एवं अन्य राजस्व स्रोतों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने पाया कि कुछ विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है। ऐसे में तत्परता बरतते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाना सुनिश्चित करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी पदाधिकारी लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन एवं नियमित मॉनिटरिंग करने पर विशेष बल दिया।

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, निलाम पत्र पदाधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद के पदाधिकारी,  राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Palamu News : रौनियार युवा मंच ने नगर निगम जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित
पलामू : रौनियार युवा मंच द्वारा डालटनगंज नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में डालटनगंज की महापौर अरुणा शंकर और उप महापौर मनोज सिंह को रौनियार समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

​ समाज के पार्षदों का हुआ सम्मान

​नगर निगम चुनाव में रौनियार समाज से जीत दर्ज करने वाले वार्ड पार्षदों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इसमें वार्ड संख्या 8 की पार्षद पुष्पा देवी और वार्ड संख्या 9 के पार्षद सोनू प्रसाद गुप्ता शामिल रहे। समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।

​ राजनीतिक चेतना और एकजुटता पर जोर

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि डालटनगंज शहरी क्षेत्र में समाज की यह एक मजबूत शुरुआत है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रौनियार समाज के 1000 से अधिक परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में समाज अब तक अपेक्षित रहा है, लेकिन अब लोग संगठित हो रहे हैं और जागरूकता बढ़ रही है। ​वहीं, गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों का राजनीति के प्रति बढ़ता रुझान और समाज की बड़ी संख्या हमारे लिए गर्व का विषय है।

​ प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य

​इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें एडवोकेट शंकर गुप्ता, गौरी गुप्ता, अरुण गुप्ता, शक्ति गुप्ता, कमल गुप्ता, बिनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता, राजू गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, रोशन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरविंद गुप्ता और कुमार गौरव मुख्य रूप से शामिल हुए।