Cyber Security Workshop - Samridh Jharkhand

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
रांची: एमसीए छात्रों के लिए 2 अप्रैल 2026 को बीआईटी मेसरा, लालपुर यूनिट, रांची, झारखंड में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई थी। सत्र के वक्ता लॉगिंग सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और लीड ट्रेनर  विशाल कुमार मरांडी थे।

लिमिटेड कार्यशाला में रैंसमवेयर, फ़िशिंग और DDoS हमलों सहित प्रमुख साइबर खतरों के साथ-साथ सुरक्षित ब्राउज़िंग प्रथाओं और हैकर्स के प्रकार जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्य आकर्षण व्यावहारिक प्रशिक्षण था, जहां छात्रों ने क्रूर बल के हमलों, कैमरा हमले की अवधारणाओं और वास्तविक दुनिया के साइबर हमले के परिदृश्यों का पता लगाया। उन्होंने काली लिनक्स पर बर्प सूट, एनएमएपी और नेटडिस्कवर जैसे टूल का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।

सत्र ने साइबर खतरों की पहचान करने और सुरक्षा उपकरणों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और जागरूकता प्रदान की।
कार्यशाला के संकाय समन्वयक डॉ. सिबा मित्रा और डॉ. आशुतोष मिश्रा थे और छात्र समन्वयक हर्षिता, श्रेया, आयुष और रवि थे।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने करते हुए इस आयोजन की उपयोगिता पर अपने विचार रखते हुए कहा की यह जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए साइबर सुरक्षा आम लोगो की समझ में आने से हम सभी को सुरक्षित रख सकते है।

मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
साहिबगंज :  मॉडल कॉलेज राजमहल, में (सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका, झारखंड की अंगीभूत इकाई) के सेमिनार सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर “कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति सचेत करना है। इस अवसर पर डिजिटल साक्षरता और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही नेशनल 'AI लिटरेसी कैंपेन तथा भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के बढ़ते उपयोग पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। वक्ताओं ने एआई के प्रमुख घटकों—मशीन लर्निंग, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण और जेनरेटिव एआई- पर चर्चा करते हुए इसके सुरक्षित एवं नैतिक उपयोग पर बल दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट और एआई का प्रयोग सोच-समझकर, जिम्मेदारी के साथ करें तथा साइबर सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही डिजिटल युग में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों- मीठी कुमारी, सिफा और प्रसेनजीत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का मंच संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Palamu News : सेफर इंटरनेट डे पर कार्यशाला का आयोजन, साइबर सुरक्षा पर जोर
पलामू : जिला समाहरणालय के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की थीम “Smart Tech, Safe Choices: Exploring the Safe and Responsible Use of AI” के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) पलामू जिला इकाई के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त समीरा एस., उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर एवं हुसैनाबाद तथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य और विषय का परिचय दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। सरकारी कार्यों में होने वाले वित्तीय लेन-देन के दौरान साइबर फ्रॉड की संभावना बनी रहती है, इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए तथा अपने सहकर्मियों को भी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए।

उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने एआई आधारित डीपफेक, वॉइस स्कैम और सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत एवं यूनिक पासवर्ड के उपयोग तथा संदिग्ध लिंक और फाइलों से दूर रहने की सलाह दी।

अपर समाहर्ता श्री कुमार ने फिशिंग, विशिंग और स्मशिंग जैसे साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराते हुए बताया कि अधिकृत वेबसाइट से ही कार्य करना चाहिए और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सरकारी कार्यों में लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर, एंटीवायरस और सरकारी ई-मेल आईडी के उपयोग पर जोर दिया।

अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रगति प्रकाश विहंगम ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, लिंक या संदेशों से सतर्क रहना चाहिए और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने साइबर हाइजीन और एआई सेफ्टी हाइजीन पर जोर देते हुए बताया कि एंटीवायरस का उपयोग, सुरक्षित पासवर्ड और जागरूकता ही साइबर हमलों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ उसके दुरुपयोग से होने वाले वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक और निवेश ठगी जैसे मामलों से भी सतर्क रहना आवश्यक है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल, जिला योजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, UIDAI के डीपीओ, नेटवर्क इंजीनियर, अंचल अधिकारी, जिला स्तरीय कार्यालय कर्मी, प्रज्ञा केंद्र संचालक तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

Ranchi News: गुरुकृपा पब्लिक स्कूल में साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
रांची:  गुरुकृपा पब्लिक स्कूल पिस्कामोड़ साईबर सुरक्षा जागरूकता सत्र (कार्यशाला) का आयोजन हुआ। इस कार्यालय में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सीनियर बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला को मुख्यवक्ता अमेरिकी साईबर सुरक्षा कंपनी के सिक्योरिटी कंसल्टेंट आशुतोष कुमार ने संबोधित किया। उन्होनें अपने संबोधन मे बच्चों को ओटीपी फ्रॉड, मोबाइल कॉल फ्रॉड और हैकिंग, डेटा चोरी एवं जालसाजी जैसे डिजिटल खतरों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी।

आशुतोष कुमार ने कहा आज के डिजिटल युग में बच्चे इंटरनेट से लगातार जुड़ रहे हैं,ऐसे में उनके लिए साईबर सुरक्षा की बुनियादी समझ होना बेहद आवश्यक है।

मौके पर इस कार्यशाला मे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अंक ज्योतिष अभिषेक पांडे, छात्र ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, समाजसेवी शैलेश कुमार सिंह, कुमार पुरंदर, स्वप्निल सिंह सरस मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।