Jharkhand Social Issues - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को अपने चानो स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर रामनवमी जुलुस में हुई हत्याएं व, विष्णुगढ़ मामले तथा जिले के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए और हजारीबाग जैसे शांतिप्रिय जिले को बदनाम करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

रामनवमी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पर्व सदियों से आस्था, परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाता रहा है। उन्होंने डीजे और शोर-शराबे की संस्कृति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक आयोजनों की गरिमा प्रभावित होती है और अनावश्यक विवाद उत्पन्न होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिखावे से बचकर संसाधनों का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जरूरी क्षेत्रों में किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जानकारी दी।

उन्होंने बड़ा बाजार, ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय अभिषेक कुमार के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना को अत्यंत निंदनीय बताया। साथ ही सिलवारकला गांव पहुंचकर स्वर्गीय प्रिंस कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और यह क्षति अपूरणीय है। मुन्ना सिंह ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।जिला प्रशासन की भूमिका पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी एवं दशमी जुलूस के दौरान बेहतर समन्वय और व्यवस्था देखने को मिली, जिसके लिए प्रशासन और मीडिया कर्मी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि अनुशासित एवं आकर्षक झांकियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़े और सामाजिक सौहार्द मजबूत हो। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने धार्मिक पर्व को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, जो समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल को गलत आचरण करने वालों पर स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए, न कि जनता को भ्रमित करना चाहिए।विष्णुगढ़ मामले पर उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है, जबकि अम्बा मामले को उन्होंने निजी बताते हुए टिप्पणी से परहेज किया।

अंत में उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पहचान हमेशा से सौहार्द और भाईचारे की रही है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ राजनीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Hazaribagh News: बेघर होने को मजबूर चम्पानगर का परिवार, बारिश ने छीना आशियाना
इचाक/हजारीबाग: ग्राम चम्पानगर, वार्ड नंबर-6 के रहने वाले मूषण पासवान, पिता स्वर्गीय बालो पासवान, इन दिनों अपने परिवार के साथ सड़क पर रहने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश से उनका घर पूरी तरह पानी में डूब गया, जिसके कारण वह अपनी मां और छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान तले जीवन बिताने को विवश हैं।

मदद को आगे नहीं आए जनप्रतिनिधि

परिजनों का आरोप है कि स्थिति की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड पदाधिकारियों को देने के बाद भी अब तक कोई मदद नहीं मिली। पंचायत की मुखिया काजल देवी ने साफ कहा कि आवास योजना में पंचायत की कोई भूमिका नहीं है, यह प्रखंड स्तर से संचालित होती है।

लगातार बारिश से बढ़ी परेशानी

झारखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चम्पानगर का यह परिवार फिलहाल खुले में गुज़र-बसर कर रहा है और सरकारी मदद की बाट जोह रहा है।