झारखंड क्राइम न्यूज़ - Samridh Jharkhand

Bokaro News: 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, गांव में मातम
बोकारो: बोकारो जिला स्थित गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे बेटे, 18 वर्षीय सतीश कुमार रविदास का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन इस अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। युवक की अचानक मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह गांव की महिलाएं जब महुआ चुनने जंगल गईं, तो सबसे पहले उन्होंने ही शव को पेड़ से लटका देखा। इसके बाद हो-हल्ला मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के परिजनों ने शव को पेड़ से उतार लिया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की दो छोटी बोतल बरामद हुई। वहीं, एक स्मार्ट फोन और घटना में प्रयुक्त नई रस्सी भी जब्त की गई।

पिता जमुना रविदास और मां सुमन देवी द्वारा हत्या की आशंका से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं।

Sahebganj News: महिला के साथ मारपीट का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज
साहिबगंज: उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता रीना देवी ने राधानगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दुर्वेश चौधरी, मिथुन चौधरी, मधु चौधरी सहित अन्य छह लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अन्य आपराधिक कृत्य किए, जिससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से प्रभावित हुईं।

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 103/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 191(2), 115(2), 117(2), 109(1), 303(2), 351(2) एवं 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग पब्लिक सड़क पर बुधवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों के कहर ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। चट्टीबारियातु निवासी सुनील सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे एनटीपीसी परियोजना से जुड़े भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनटीपीसी की खनन परियोजना शुरू होने के बाद से क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद न तो सुरक्षित सड़क व्यवस्था की गई, न ही भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी और कोयला ढुलाई में लगे वाहनों की लापरवाही ने आम लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल कर दिया है। जो सड़क कभी ग्रामीणों के आवागमन का साधन थी, आज वही मौत का रास्ता बन चुकी है। हर दिन धूल, धुआं, शोर और भारी वाहनों की बेतहाशा आवाजाही से लोग परेशान हैं, और अब लगातार हो रही मौतों ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इधर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है। पुलिस माैके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

इस बीच भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं दूसरी ओर, कटकमसांडी प्रखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना में गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई राम कुमार साव की निर्मम हत्या से भी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस दुखद घटना के बाद शेफाली गुप्ता ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने प्रशासन से इस मामले में भी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अयान अनवर (निवासी रहमत नगर, लाइनपार, चितरपुर), मो. तौफिक (निवासी ईदगाह मोहल्ला, चितरपुर) और मो. असफाक (निवासी एलबी रोड, चितरपुर) के रूप में हुई है।

Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बगड़ो गांव में मंगलवार की देर शाम एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान चांदनी कुमारी (पिता बैद्यनाथ राणा) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अन्य परिजन उनके रिश्ते में होने वाले एक शादी समारोह को लेकर खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से वापस घर लौटे तो छत पर चढ़ने के बाद देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे के सहारे छत से झूलती हुई मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चांदनी की मां मंजू देवी ने बताया कि चांदनी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर घटना से एक दिन पूर्व उक्त लड़के के परिजन इनके घर आए और लड़की को डांट फटकार लगाने लगे। वहीं लड़की से भविष्य में उनके बेटे से कभी भी कोई संपर्क ना रखने की बात कही। गांव लोगों ने इन्हें बताया कि मंगलवार को जब ये लोग बाजार गए हुए थे, इसी बीच उक्त लड़के के परिजन इसके घर आए और चांदनी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी रांची में फायरिंग से सनसनी, दो गुट आमने-सामने, CCTV में दिखा खौफनाक सच
रांची: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अचानक उग्र हो गया। शुरुआत मामूली बहस से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई, पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल फैल गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंडरा थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में दो पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही समय में मामला नियंत्रण से बाहर हो गया और विवाद मारपीट में बदल गया।

फायरिंग और पथराव से फैली दहशत

झड़प के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई, जब दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके साथ ही एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर भी फेंके गए। अचानक भड़की इस हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

घटना से जुड़ा वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प साफ तौर पर दिखाई दे रही है। फुटेज में लोगों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है, जिससे इलाके में फैले तनाव और अफरा-तफरी का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस जांच के लिए महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

संभावित तनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार इलाके की निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा की स्थिति न बने। अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Chaibasa News : पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में हड़कंप
पूर्वी सिंहभूम : जुगसलाई थाना क्षेत्र के पंछी मोहल्ला स्थित पंछी बागान से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक अज्ञात युवती का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों ने सुबह बागान के पास एक युवती को पेड़ से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पाया कि युवती दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

शव को नीचे उतारकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने जींस और शर्ट पहन रखी थी। पहचान नहीं होने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Chaibasa News : नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम :  जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लांडुपादा बाईसाई से तिलोपदा जाने वाली सड़क के पास स्थित एक नाले में गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र लगभग 07 महीने के आसपास है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे नाले में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले के अंदर पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुमित होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता को दी। सूचना मिलते ही सदानंद होता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि बच्ची का शव नाले के अंदर पड़ा हुआ है।

इसके बाद तुरंत कराइकेला थाना को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कराइकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात बच्ची का शव नाले में कैसे पहुंचा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान
पश्चिमी सिंहभूम :  जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत करमपदा गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान दीपक पूर्ति (22) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पूर्ति अपनी पत्नी के साथ करमपदा गांव में रेलवे के एक पुराने भवन में रह रहा था। बुधवार की रात किसी समय उसने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर उसी भवन के अंदर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

गुरुवार सुबह कुछ बच्चे खेलते-खेलते उस भवन के पास पहुंचे। बच्चों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो दीपक पूर्ति को फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी।

इसके बाद ग्रामीण तुरंत भवन के अंदर पहुंचे और दीपक को फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाने की कोशिश की। लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार देने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दीपक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि खुदकुशी के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मामले को लेकर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या आपसी जमीनी विवाद में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को मृतका संझली हांसदा, चचेरी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज और नोक-झोंक हो रही थी। इसी दौरान भाभी और भतीजी ने मिलकर संझली हांसदा पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर, सिद्धार्थशंकर टोप्पो, सहायक अवर निरीक्षक नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे, देव नारायण साहू सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्यारोपी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया है। मृतक के भाई मनिंदर हांसदा ने अपने चचेरे चाचा भोला हांसदा, भाभी मंझली हांसदा, भाई बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा और बहन तारा हांसदा के विरुद्ध बहन संझली हांसदा की पत्थर से मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।

अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान
पश्चिमी सिंहभूम : जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ और साहस से संभावित अपहरण की घटना टल गई। अज्ञात युवक ने बाइक पर बैठाकर ले जाए जाने के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी निवासी लक्ष्मी धनवार (09) मंगलवार की शाम मनोहरपुर बाजार से घर के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा दिया और बाइक बैठा लिया। बच्ची को लगा कि युवक उसे घर तक पहुंचा देगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह उसके घर के पास से आगे निकल गया।

जब बच्ची ने युवक से बाइक रोकने को कहा तो उसने बाइक नहीं रोकी। स्थिति को भांपते हुए लक्ष्मी ने साहस दिखाया और चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद सामने से आ रहे कुछ राहगीरों से मदद मांगी और किसी तरह अपने घर पहुंच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बाद परिवार की ओर से मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बुधवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।