Sahibganj latest news - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
साहिबगंज: जिले के बरहरवा-साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजपुर निवासी अनिल नोनिया के पुत्र विष्णु नोनिया (25) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, विष्णु नोनिया देर रात रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी डाउन हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। विष्णु नोनिया के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। टीम जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाएगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि रक्त एक ऐसा अमूल्य संसाधन है जिसे किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता, यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त होता है।

उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया के मरीजों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता अत्यधिक बढ़ जाती है, ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं होमगार्ड जवानों की सराहना की। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है।

इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित रूप से अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 54 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से कुल 2732 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। हालांकि यह आंकड़ा आवश्यकताओं की तुलना में अभी भी कम है। उन्होंने निजी नर्सिंग होम एवं समाज के सभी वर्गों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

Sahebganj News : फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बाद धमाका, इलाके में दहशत
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को आसमान में फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बीच तेज धमाका सुनाई दिया। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर आसमान की ओर देखने लगे। दनवार गाँव में लोग घरों से निकल कर पहाड़ की ओर भागे। उन्हें लगा कि शायद हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, लेकिन पहाड़ पर पहुंचने पर किसी को कुछ नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बोरियो बाजार, दनवार, गौरिपुर, तेलो, चासगामा, मोतीपहाड़ी, बिचपुरा, बालीडीह, मंगरुटकर, बागमुंडी, बिशनपुर, पुआल सहित प्रखंड मुख्यालय में भी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। परंतु बाद में छानबीन करने पर कहीं कुछ मिला नहीं। घटना के बाद देर शाम तक दनवार और बागमुंडी गाँव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहाड़ पर चढ़कर पूरे पहाड़ को छान मारा, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इलाका दहल उठा। कई लोगों ने आसमान पर फाइटर प्लेन को उड़ते भी देखा। लोगों का कहना है कि पलक झपकते ही प्लेन आसमान से गायब हो गया। फाइटर प्लेन को देखने के कुछ ही मिनट बाद लोगों ने जोरदार धमाका सुना। धमाके के बाद बोरियो पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्त तेज कर दी। थाना प्रभारी क्षेत्र में निकल कर ग्रामीणों से जानकारी लेते रहे। हालांकि कहीं से कुछ मिलने की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

इधर, धमाके की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। किसी ने वायु सेना का मॉक ड्रिल बताया तो किसी ने दूसरे देश का हमला। कई लोग इस मामले को इरान-अमेरिका के बीच तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक जिला प्रशासन या सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी पूर्वी फाटक और पश्चिमी फाटक सड़क क्षेत्र में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों के किनारे कचरे के ढेर, जाम नालियाँ और उठती दुर्गंध से स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। हालात इतने बदतर हैं कि राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं की जा रही है। कचरा उठाव वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे, जिसके कारण घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों पर ही जमा हो रहा है।

जिरवाबाड़ी, पूर्वी और पश्चिमी फाटक सड़क, जो बाजार और आवागमन के लिए महत्वपूर्ण इलाका है, वहां की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में खुले में पड़े कचरे के कारण मच्छरों और आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। नालियों में जमे कचरे से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे जलजमाव की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो डेंगू-मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। एक दुकानदार ने बताया कि उसके दुकान के आजू-बाजू कचरे का ढेर लगा है। ग्राहक भी असहज महसूस करते हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से अविलंब विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई कराने और संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण हर नागरिक का अधिकार है, जिसे सुनिश्चित करना नगर परिषद प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिरवाबाड़ी, पूर्वी फाटक और पश्चिमी फाटक सड़क पुराना सिनेमा की स्थिति नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह लापरवाही बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है। अब देखना यह है कि नगर परिषद इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक क्षेत्रवासियों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिलती है।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल

क्षेत्र के निवासियों ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर अपने वार्डों का निरीक्षण करना चाहिए। लेकिन गंदगी की इस गंभीर समस्या के बावजूद किसी ने अब तक ठोस पहल नहीं की। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय वादे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी आम बात बन गई है। स्वच्छता जैसे मूलभूत विषय पर लापरवाही समझ से परे है।

नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद की है, लेकिन विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। नियमित मॉनिटरिंग का अभाव और सफाई कर्मियों की अनियमितता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुए है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए कि आखिर नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही। यदि नगर परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही है, तो जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज : वार्ड संख्या- 26 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया ने रविवार को अपने वार्ड के ज्योति मोड़, छोटा पचगढ़, काली स्थान मंदिर रोड, झंडा मेला रोड, विषहरी स्थान रोड समेत अन्य इलाकों का सघन दौरा किया और लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान पूनम किरण लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुईं और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा उनका मुख्य मुद्दा है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में पूनम किरण चौरसिया ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। पूनम किरण ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड संख्या- 26 को एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाना है, जहां हर वर्ग को समान अवसर मिले।   उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर दिया।

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया। जगह-जगह उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। पूनम किरण ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इसे कभी टूटने नहीं देंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वार्ड संख्या- 26 में समान रूप से विकास कार्य होंगे और इस क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।

साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
साहिबगंज : नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या- 23 के पार्षद पद के प्रत्याशी निलेश कुमार ने कबूतरखोपी गाँव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा और गांव के विकास से जुड़े अपने विजन को साझा किया। जनसंपर्क के दौरान निलेश ने कहा कि गंगा किनारे अवस्थित छठ घाट परिसर शहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में गांव के लोग और आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां मूलभूत सुविधाओं का सुधर होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर छठ घाट परिसर में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और हर व्यक्ति के साथ खड़े रहने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर कई लोगों ने भी अपने सुझाव साझा किए और सकारात्मक समर्थन का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।

साहिबगंज में ईडी की तड़के छापेमारी, भाजपा नेता के परिजन सहित तीन ठिकानों पर दबिश
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह 7 बजे से बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी ने एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें स्क्रैप डीलर संतोष कुमार गुप्ता का ठिकाना भी शामिल है।

संतोष गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध दास के चचेरे भाई बताए जाते हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक हलकों और व्यापारियों में हलचल मच गई है। ईडी की टीमें अभी भी दस्तावेज़ों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही हैं।