teachers - Samridh Jharkhand

Koderma News: जैन पाठशाला के बच्चों ने पटाखा रहित दीवाली मनाने का लिया संकल्प
कोडरमा: दिगम्बर जैन समाज के अंतर्गत चलने वाली दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर जैन प्रामाणिक पाठशाला झुमरी तिलैया के बच्चों ने जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर उनके संदेश अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीनों दो को अपने जीवन में उतारते हुए इस वर्ष दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। पाठशाला के शिक्षिकाओं ने बच्चों को पटाखों से होने वाली जीव हिंसा के बारे में बताया तो पाठशाला के लगभग 40 बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इस वर्ष पटाखा रहित दीवाली मनाएंगे। और आगे भी ऐसे ही भावना भाएंगे।

उनके इस संकल्प की समाज के सभी लोगों ने बहुत बहुत प्रशंसा की।

समाज के उपमंत्री नरेंद्र जी झांझरी ने भी पाठशाला में संकल्प लेने वाले सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहां कि बच्चों में शुरू से ही भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपना रहे है। पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले छोटे छोटे नियम एक दिन बहुत बड़े बन जाएंगे। पाठशाला सभी मार्गनिर्देशिकाओं,सुनीता जैन सेठी,नि. वार्ड पार्षद पिंकी जैन ओर शिक्षिकाओं ने बच्चों को इस कार्य की बहुत अनुमोदना की। इसमें
मीडिया प्रभारी नवीन जैन,राज कुमार जैन अजमेरा अहम भूमिका निभा रहे हैं ।।

Koderma News: ज्ञान, संस्कृति और सृजन का उत्सव — मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में प्रकाशोत्सव का भव्य आयोजन
कोडरमा: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में दीपों का त्योहार ‘दीपावली’ अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और सृजनात्मकता के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर दीयों की रौशनी, पुष्पों की सुगंध और रंगोलियों के रंगों से निखर उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिसमें दीया सजावट प्रतियोगिता,तोरण निर्माण प्रतियोगिता,रंगोली निर्माण प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, तथा ग्रीटिंग कार्ड निर्माण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, रंग-संवेदना और कलात्मकता से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण में दीयों की जगमगाहट और बच्चों की मुस्कान ने दीपावली की पावनता को और भी प्रखर बना दिया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय निदेशक रजनीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में उजाला फैलाने का संदेश है। जिस प्रकार दीप अंधकार को मिटाता है, वैसे ही हमें अपने जीवन में नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान और सच्चाई का प्रकाश फैलाना चाहिए।

वहीं विद्यालय प्रशासक  आर. पी. पांडेय  ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में कहा की मां लक्ष्मी आप सभी को ज्ञान, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें। दीपावली का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई प्रेरणा, ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।
शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में दीपावली के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य पर असत्य की, प्रकाश पर अंधकार की, और अच्छाई पर बुराई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाएँ तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटें।

कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों  एवं कर्मियों को उपहार भेंट  कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं ।

Ranchi News: एसबीयू में दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
रांची: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की ओर से बिरला नॉलेज सिटी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. नीलिमा पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि संघर्षमय जीवन के बावजूद पंडित जी ने उच्च शिक्षा हासिल की और आजीवन संघ प्रचारक रहते हुए एकात्म मानववाद का चिंतन किया।

केएसएएस लखनऊ के सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ने भारत की ज्ञान परंपरा के बारे में बोलते हुए कहा कि ज्ञान और आचरण ही पाश्चात्य जगत से हमें अलग करता है। भारतीय छात्रों के लिए ये बेहद जरुरी है कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा को समझें और जानें। भारतीय ज्ञान परम्परा मूल रूप से समाज और राष्ट्र को पोषित करती है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने संगोष्ठी में सभी का स्वागत करते हुए पंडित जी की जीवनी की तीन भागों में व्याख्या की। उनके जीवन के पहले भाग में एक भारतीय अभावग्रस्त छात्र के प्रतिनिधि के रूप, मेधा और बुद्धि का प्रयोग करते अध्ययन करनेवाले, दूसरे भाग में एक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक और पत्रकार के रूप में सबको चकित करने वाले पंडितजी और जीवन के तीसरे भाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर राजनीति में प्रवेश कर कार्य करनेवाले दीनदयाल जी के तीन रूपों को उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष रखा। जनसंघ की स्थापना, अखंड भारत की विचारधारा और उपासना पद्धति पर उनके चिंतन पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने पंडितजी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी कर्मठता पर प्रकाश डालते हुए कई प्रेरक कहानियों को साझा किया। उनके परिवार की गरीबी, माता-पिता के देहांत और गरीबी के चलते उनके जीवन की विपरीत परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी अपने जीवन काल में कई प्रेरणादायी कार्य किए। कई अच्छे नौकरी के अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने आगे की शिक्षा पर ध्यान दिया और जरुरत पड़ने पर शिक्षा से ज्यादा संबंधों को प्रधानता दी। पत्रकारिता में उनके योगदान और पाञ्चजन्य में उनकी जिम्मेवारियों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। कई चुनौतियों के सामना करने के बावजूद वे अख़बार के प्रकाशन के लिए कभी पीछे नहीं हटे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयता और भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व को बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने पंडित जी के विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और  व्यावहारिक चिंतन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में डा. वी. के सिंह, डीन, डेवलपमेंट एंड प्लानिंग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन डा. विद्या झा ने किया। इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन समेत विवि के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने इस संगोष्ठी के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Ranchi News: सीआईटी में ग्यारहबीं पुण्यतिथि पर याद किये गए डॉ बहादुर सिंह
रांची: कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष शिक्षाविद स्व डॉ. बहादुर सिंह की ग्यारहबीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को सीआईटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों,  शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने स्व. डॉ बहादुर बाबू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और नमन किया. सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि स्व डॉ साहब एक महान शिक्षाविद ही नहीं अपितु काफ़ी दूरदर्शी भी थे.

इसी का परिणाम है कि आज प्रतिवर्ष हज़ारों कि संख्या में विद्यार्थी उनके द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करते हैँ. वंही उपप्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने नम आँखों से उन्हें याद करते हुए उनके जीवन चरित्र को रेखांकित किया.कहा कि उनके व्यक्तित्व के बारे में जितनी चर्चा की जाय वो कम होगा. सभा को डॉ डी के सिंह, डॉ शालिनी सिंह, डॉ नवीन कुमार, प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ बी के सिंह, प्रो दीपक वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया.

भगवान विश्वकर्मा के तकनीक कौशल से हमें जीवन में मिलती हैं प्रेरणा: डॉ अयोध्या प्रसाद
कोडरमा: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं ने मिलकर पूजा-अर्चना किया। पूजा से पूर्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं वर्कशॉप की साफ-सफाई की गई। पूजन अनुष्ठान का संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता मनोरंजन कुमार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता भूपेंद्र कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार ने अपने संबोधन में कहा विश्वकर्मा जी को सृष्टि का प्रथम अभियंता माना जाता है।

उनके आदर्श हमें परिश्रम, सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह हमें बेहतर तकनीक और समाजहित में नवाचार करने की सीख देता है। पूजा कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, सोहन टोप्पो, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग अखिलेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, सहित संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

koderma News: राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित शिक्षकों का रोटरी क्लब कोडरमा ने किया सम्मान
कोडरमा: शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन समारोह का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम की परियोजना निदेशक सुधा शर्मा ने आज के कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया सहयोग प्रदान करने के लिए अध्यक्ष सचिव एवं रोटेरियन  अजय अग्रवाल का धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर जुगल किशोर प्रसाद विशिष्ट अतिथि केटीपीएस सीजेएम मनोज ठाकुर मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने मंगलदीप प्रज्वलित किया।

रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया। अपने स्वागत भाषण में  राष्ट्र निर्माण के प्रहरी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं उनके बिना ज्ञान का मार्ग अधूरा है। रोटरी क्लब कोडरमा सभी शिक्षकों को आज के इस पावन दिनों में नमन करता है। पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका ने देश में शिक्षकों के योगदान को प्रस्तुत किया और कहा कि शिक्षक बच्चों के नवनिर्माण में  माता-पिता के समान होते हैं। और बचपन में ही उसे भविष्य के सांचे में ढ़ालते हैं। पूर्व अध्यक्ष क्लोरोफिल स्कूल के डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने आज के सम्मानित सभी शिक्षकों का क्रमवार परिचय प्रस्तुत किया और उनके अमूल योगदान की चर्चा की।

मुख्य अतिथि डॉक्टर जुगल किशोर प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि मनोज ठाकुर  ने रोटरी क्लब कोडरमा के शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को नहीं भूलाया जा सकता है। शिक्षक ही बच्चों को परिवार समाज और राष्ट्र के लिए संस्कारित करते हैं। एक माता-पिता की तरह बच्चों को संभालने का काम करते हैं सभी सम्मानित शिक्षकों को रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं पदाधिकारी के द्वारा प्रतीक चिन्ह मोमेंटो एवं अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा शिक्षक दिवस के पावन दिन पर इस देश के अमूल्य धरोहर सभी शिक्षकों के प्रति वंदन नमन ज्ञापित करता है। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संदीप सिन्हा ने किया। और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मौके पर रोटरी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन कैलाश चौधरी सुनीता पांडे आईपीपी अमित कुमार रोटेरियन प्रमोद सर सुभाष मोदी सुरेश सेठी कमल सेठी  प्रेसिडेंट इलेक्ट नवीन आर्य आरती आर्य गोपाल शराफ एसके पाठक दीपक छाबड़ा उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के गुरुजनों का स्मरण किया। प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान ने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश जारी किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''सभी को, विशेषकर सभी परिश्रमी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मस्तिष्क के पोषण के प्रति शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों को भी उनकी जयंती पर याद करते हैं। ''

https://twitter.com/narendramodi/status/1963792451015246302

प्रधान ने एक्स पर लिखा, '' देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समाज को दिशा देने वाले, जीवन को मूल्य देने वाले और अज्ञान को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने वाले सभी गुरुओं को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

https://twitter.com/dpradhanbjp/status/1963785355536285966

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे हमें सोचने की दृष्टि, जीवन जीने की कला और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाते हैं। आइए, 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर हम अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें। इससे पहले प्रधान ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत होने वाले शिक्षकों का फोटो साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभी से गहन और प्रेरक बातचीत हुई। उन्होंने मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

Koderma News: सहायक शिक्षक के निधन पर शिक्षक संघ ने जताया शोक
कोडरमा: झारखंड सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि 22 अगस्त को डोमचांच प्रखंड के यूपीएस खरखार हरिजन टोला में कार्यरत पारा शिक्षक कृष्ण दर्शन पासवान अपने विद्यालय में कार्य कर रहे थे उनका बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने पर माथा में दर्द चालू हो गया फिर भी बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने लगे। अचानक बहुत जोर से दर्द हो गया और उनका निधन हो गया। झारखंड सरकार से सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा मांग करती है कि उनके परिवार के सदस्य को अनुकम्पा पर नियुक्त किया जाए।

परिवार को दस लाख सहयोग राशि दिया जाए। ईपीएफ से एक मुश्त राशि दस लाख एवं परिजन को पेंशन लागू किया जाए। जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बार-बार आदेश दिया गया है कि संविदा शिक्षक एवं कोई भी कर्मचारी समान काम समान वेतन राज्य सरकार जल्द लागू करें। घटना को गंभीरता से लेने का आग्रह जिला उपायुक्त कोडरमा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक से किया है। कृष्ण दर्शन पासवान के निधन पर जिला महासचिव दामोदर यादव, सलीम अंसारी, सुभाष सिंह, संजीत भारती, पोखराज साव, कैलाश राम, पंकज सिंह, द्वारिका यादव, संजय यादव, विकू सिंन्हा, तनवीर आलम, शाकिब महमूद, वीरेंद्र साव, सीताराम कुमार, मनोज कुमार यादव, कैलाश राम, अमित कुमार, मनोज राणा, प्रदीप गिरी, छाया देवी, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, प्रमोद भगत, रविकांत तिवारी, कपिल देव सिंह, बलदेव रजक, पवन सिंह, रामू यादव, कैलाश राम, राजेन्द्र पासवान, रामकृष्ण यादव, प्रणव मुरारी, प्रमीला देवी, डोली गुप्ता, रामस्वरूप यादव, सुनिल यादव, इंद्रदेव यादव, छोटेलाल पासवान, राजेन्द्र गुप्ता ने गहरा शोक जताया है।

Koderma News: एसडी आवासीय विद्यालय में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, परिसर में लगाये गए पेड़-पौधे
कोडरमा: एस डी आवासीय विधालय में सामाजिक गतिविधियों के दौरान काफी संख्या परिसर में पेड़ निदेशक सीताराम शर्मा, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाया गया. इस मौके पर वृक्षारोपण गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों और वृक्षों के महत्व पर चर्चा की गई.

मौके पर अपने संबोधन में निदेशक सीताराम शर्मा ने इसके महत्व पर जानकारी दी और कहा कि पृथ्वी को केवल वनों से ही संरक्षित किया जा सकता है और अपने आस-पास वृक्षारोपण करके ही इसे संरक्षित किया जा सकता है. विद्यालयों में वृक्षारोपण पर्यावरण और छात्रों एवं कर्मचारियों के कल्याण दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. पेड़ वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं, शहरी ऊष्मा द्वीप प्रभाव को कम करते हैं और एक अधिक सुखद शिक्षण वातावरण बनाते हैं.

वे बाहरी शिक्षा के अवसर भी प्रदान करते हैं. शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं और सामुदायिकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देते हैं. पेड़ प्राकृतिक फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं, प्रदूषकों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं. इस अवसर पर कई शिक्षकों और बच्चों ने भी अपने विचार रखे.

Ranchi News: डीपीएस में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र सम्मानित
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) के विवेकानंद ऑडिटोरियम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (एसएससीई) 2025 में विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा प्राप्त शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनीष रंजन (आईएएस), डायरेक्टर जनरल, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, रांची, और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात कुमार (आईपीएस), आई.जी., स्पेशल ब्रांच, झारखंड उपस्थित रहे. उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह में प्रेरणा का संचार किया.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे सभागार को भावनाओं और ऊर्जा से भर दिया. इसके पश्चात प्राचार्या डॉ. जया चौहान द्वारा अतिथियों को सैंपलिंग और स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति हुई.

विज्ञान संकाय के कुल 259 मेधावी छात्रों (जिन्होंने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए), को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने स्वयं सभी छात्रों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

इस अवसर पर नूपुर सिंह को " द निशांत कुमार मेमोरियल अवॉर्ड " से सम्मानित किया गया. नुपुर को ₹30,000 नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह निशांत के माता-पिता द्वारा प्रदान किया गया.

अपने संबोधन में डॉ. मनीष रंजन ने छात्रों को उनके परिश्रम और उत्कृष्ट परिणामों के लिए हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा, "यह मंच सिर्फ विद्यालय जीवन के अंत का नहीं, बल्कि एक ऐसे जीवन की शुरुआत का प्रतीक है जो आपके विकल्पों, चरित्र और प्रतिबद्धता द्वारा आकार लेगा." उन्होंने लक्ष्य, फोकस, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, समर्पण, अनुशासन, आत्म-विश्वास और समय पर कार्रवाई की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे जीवन के हर पड़ाव में ईमानदारी और धैर्य बनाए रखें तथा साहस और विनम्रता के साथ भविष्य का सामना करें. डीपीएस रांची की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "यह संस्थान न केवल अकादमिक रूप से सफल छात्रों का निर्माण कर रहा है, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व भी गढ़ रहा है जो भविष्य में ज्ञान, नैतिकता और संवेदनशीलता के साथ नेतृत्व करेंगे. विद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निरंतर सफलता इसके दूरदर्शी नेतृत्व और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है."

विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार ने कहा, "आज हम सिर्फ अंकों में नहीं, बल्कि सोच में उत्कृष्टता का सम्मान कर रहे हैं. असली सफलता केवल परिणामों में नहीं, बल्कि प्रयास की भावना, आगे बढ़ने की जिद और समाज में बदलाव लाने की क्षमता में है. आप ही वो विद्यार्थी हैं, जो उस भविष्य को आकार देंगे जो नवाचार, ईमानदारी और समावेशिता की मांग करता है." उन्होंने कहा, "जैसे ही आप एक बड़े संसार की ओर कदम बढ़ाते हैं, याद रखें कि इस विद्यालय से प्राप्त मूल्य — अनुशासन, सहानुभूति और संकल्प — आपकी यात्रा को उन अंकों से कहीं अधिक परिभाषित करेंगे. मेरी आपसे बस यही सलाह है, निरंतर सीखें, जागरूकता के साथ नेतृत्व करें और सार्थक जीवन जिएं."

माननीय प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अपने उद्बोधन में छात्रों की उत्कृष्ट अकादमिक और प्रतियोगी प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया जो केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों में नैतिकता, सहानुभूति और सांस्कृतिक मूल्यों का भी समावेश करती है, जिससे उनके समग्र विकास को बल मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि "हम केवल परीक्षाओं की तैयारी नहीं कराते — हम जीवन के लिए तैयार करते हैं." साथ ही, उन्होंने छात्रों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया.

समारोह में उपस्थित गर्वित अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक और विशेष बना दिया. कार्यक्रम का समापन हेड बॉय ईशान सिन्हा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ

Ranchi News: DPS ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 36वां स्थापना दिवस
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल(DPS) ने 17 जुलाई 2025 को अपना 36वां स्थापना दिवस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “कृष्णा ओडिसी - अ स्टोरी ऑफ़ इनोसेंस एंड इनसाइट" बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस कार्यक्रम को विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया. यह आयोजन परंपरा, रचनात्मकता और युवा उत्साह का अद्भुत संगम था. इस अवसर पर विवेकानंद प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई. डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की झलक स्पष्ट दिखाई दी.

कार्यक्रम की शुरुआत एक स्वागत गीत से हुई, जिसमें विभिन्न संगीत शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला. संस्कृत श्लोकों के गूंजते उच्चारण ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया. इसके पश्चात हिंदी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गुणों का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में अंग्रेज़ी गीतों को भी शामिल किया गया, जिससे परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मिश्रण देखने को मिला. रैप म्यूजिक का समावेश इस कार्यक्रम की एक विशेष और आकर्षक प्रस्तुति रही, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता और नवीन सोच की झलक दिखाई दी.

परंपरागत दीप प्रज्जवलन समारोह के साथ, कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आरंभ किया गया. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ‘ग्रूव गाला’ नामक वाद्य यंत्र प्रस्तुति दी, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और 1980-90 के दशक के बॉलीवुड धुनों का प्रभावशाली संयोजन देखने को मिला. यह प्रस्तुति सिर्फ संगीत प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा थी, जिसने श्रोताओं को अतीत की मधुर स्मृतियों से जोड़ दिया.

अपने संबोधन में, प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया. साथ ही, समारोह का हिस्सा बनने के लिए अपने व्यस्ततम कार्यों से समय निकालने के लिए हार्दिक आभार भी प्रकट किया. उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के अथक प्रयासों एवं उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया. उन्होंने शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम प्रतियोगिताओं में डीपीएस राँची के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को उल्लेखित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर पूरे विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया है. डॉ. जया चौहान ने संस्थान के उस उद्देश्य की पुनः पुष्टि की, जिसके तहत एक ऐसा सहयोगी और प्रेरक वातावरण तैयार किया जाता है जहाँ छात्रों को अपनी प्रतिभा और क्षमता का समुचित उपयोग करने और समाज में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

इसके बाद छात्रों द्वारा एक शक्ति और विचारों से परिपूर्ण नृत्य नाटिका 'कृष्णा ओडिसी - अ स्टोरी ऑफ़ इनोसेंस एंड इनसाइट' प्रस्तुत की गई. यह प्रस्तुति केवल पौराणिक घटनाओं का वर्णन नहीं थी, बल्कि आज के समाज के लिए महत्वपूर्ण नैतिक संदेशों को उजागर करने का प्रयास था. यह नाटक भक्ति, सच्चाई, लोभ पर विजय, नारी सम्मान और धर्म की रक्षा जैसे उच्चतम मूल्यों पर आधारित था. महाभारत के एक अत्यंत मार्मिक दृश्य में श्रीमद्भगवद्गीता के सार को मंच पर सजीव कर दिया गया.

अमोल विनुकांत होमकर ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों द्वारा  विभिन्न कला रूपों के सुंदर मिश्रण को देखकर वह प्रफुल्लित हो उठे. उन्होंने डीपीएस राँची  को शिक्षा जगत मे ‘‘अनमोलरत्न” के रूप में माना, जिसके विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के बल पर अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भी कई उपलब्धियाँ हासिल करते हुए विशिष्ट पहचान बनाई है. उन्होंने विद्यालय को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि डीपीएस रांची न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल को भी समान महत्व देता है. उन्होंने भावी पीढ़ी के सकारात्मक व्यक्तित्व  को आकार देने में शिक्षकों के अथक प्रयासों और अटूट समर्पण की भी सराहना की. उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे केवल व्यक्तिगत सफलता पर केंद्रित न रहें, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले वैश्विक नागरिक बनें और ईमानदारी और समर्पण के साथ समुदाय की सेवा करे.

किशोर कौशल ने कहा, “मैं डीपीएस रांची को इसके 36वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ. विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रशंसनीय है. मैं विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ.”

समराजीत जाचक ने कहा, “डीपीएस रांची की 36 वर्षों की समर्पित और समग्र शिक्षा प्रणाली प्रेरणादायक है. विद्यालय में परंपरा और नवाचार का अद्भुत संतुलन विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में समर्थ बनाता है. आने वाले वर्षों में भी यह संस्थान उज्ज्वल और जिम्मेदार विद्यार्थियों का निर्माण करता रहे — यही मेरी शुभकामना है.”

अंत में कार्यक्रम का समापन भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ. इसके बाद हेड बॉय ईशान सिन्हा और हेड गर्ल एषिका साहू ने मंच पर आकर हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

इस गरिमामयी अवसर को अमोल विनुकांत होमकर, आईजी रेलवे, झारखंड, ने बढ़ाया जिन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उनके साथ माननीय किशोर कौशल, आईपीएस, कमांडेंट, जैप-7, हजारीबाग, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समराजीत जाचक, सीजीएम (एचआर), आरडीसीआईएस, और इंचार्ज (एचआर), सेल रांची यूनिट एवं डीपीएस रांची के प्रो-वाइस चेयरमैन, की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. रांची के अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य, प्रमुख शिक्षाविद् और गणमान्य अतिथि भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया, जो विद्यालय की परंपरा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक था.

Ranchi News: "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
रांची: ईआईएसीपी पीसी हब, झारखंड के तत्वावधान में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान एवं वन महोत्सव के अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड के मंजियोर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), गोस्सनर कॉलेज एवं मासू ग्राम मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंतर्गत कुल दो सौ पौधों का रोपण किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआईएसीपी पीसी हब, झारखंड के प्रोग्राम ऑफिसर सुमन समीर ने की. उन्होंने उपस्थित बच्चों और युवाओं को भारत सरकार की "मिशन लाइफ" लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) पहल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. समीर ने पौधारोपण की विधियों, स्थानीय जलवायु के अनुसार प्रजातियों के चयन, वनों के संरक्षण की आवश्यकता, पर्यावरणीय दबावों एवं ग्लोबल वार्मिंग से मौसम में हो रहे बदलावों की वैज्ञानिक जानकारी साझा की. साथ ही उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें.

आईएसपी पीसी हब के इनफॉर्मेशन ऑफिसर पंकज कुमार ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार द्वारा 2047 तक नेट ज़ीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य की ओर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. उन्होंने जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभावों और भारत के सतत विकास की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय की ओर से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. संजीव सिन्हा, प्रोग्राम ऑफिसर मेघा सिन्हा, डॉ साग्निका प्रधान, डॉ विजय कुमार साव, डॉ विकाश कुमार, डॉ बी.सी राउत उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को "हर घर एक पेड़" का संकल्प दिलाया गया, जिसमें उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प किया.

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम में एसबीयू की भागीदारी पर हर्ष व्यक्त किया है