Chhatarpur police station - Samridh Jharkhand

Palamu News: शहर में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन ने दिया शांति का संदेश
पलामू: छत्तरपुर अनुमंडल इलाके में रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। पर्व को लेकर शहर की सड़कों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। छत्तरपुर प्रशासन के द्वारा छत्तरपुर अनुमंडल इलाके के हर चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च के द्वारा लोगों को जागरुक किया गया। छत्तरपुर के प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीएम हिमांशु लाल और एसडीपीओ अजय कुमार यादव एवं सीओ सह बीडीओ आशीष कुमार साहू ने मिलकर लोगों को जागरूक किया। सभी ने संयुक्त नेतृत्व करते हुए रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने की लोगों से अपील की है। इसी कड़ी में छत्तरपुर  पुलिस के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया।

शहर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च गुजरी। स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास जगाया। रामनवमी पर्व के मौके पर एसडीएम हिमांशु लाल ने कहा कि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं एवं भगवान राम के आदर्शों को अपनाने पर विचार करें। उन्होंने इस पावन त्योहार के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का बात कही। एसडीपीओ अजय कुमार यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।  थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार  ने पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च में हिस्सा लेकर छत्तरपुर वासियों को शांति का संदेश दिया।

कुछ चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी उपद्रवियों पर अपनी पैनी नजर रखेगी। जगह जगह पर ड्रोन कैमरा का भी इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस हर तरीके से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने आमजनों को अफवाह से बचने का संदेश देकर कहा कि सोशल मीडिया पर भड़कीले संवाद से भी लोग बचें। छत्तरपुर प्रशासन का हर समय सहयोग करें, ताकि प्रशासन आपकी भी सुरक्षा कर पाए। भड़कीले बयानों पर भी हमारे टीम की नजर हर समय रहेगी। इसलिए सोशल मीड़िया पर हिंसा फैलाने वाले बयान से बचें।

पलामू हत्याकांड: ससुर की हत्या और पत्नी-साली पर हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार
पलामू : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में चाकू मारकर ससुर सुनील यादव की हत्या और पत्नी पूजा देवी और साली कविता देवी को जख्मी कर फरार लवकुश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लव कुश दिल्ली भागने की तैयारी में था और जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था। गुप्त सूचना पर उसे जपला बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू और जैकेट बरामद किया गया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरुवार काे इसकी पुष्टि की।

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने बताया कि 29 जनवरी को हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोबा बरेवा का लवकुश कुमार यादव दिल्ली से सीधे ससुराल गम्हरिया आकर सास और पत्नी से विवाद के बाद ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी और साली को गंभीर कर दिया था। पारिवारिक विवाद में उसने घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया है और वापस दिल्ली जाने के लिए जपला रेलवे स्टेशन जा रहा है। पुलिस के द्वारा जपला बाजार के पास से आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में लव कुश ने कई अहम जानकारी दी है। उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। जांच में सामने आया है कि छोटी-छोटी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता था।

पत्नी ससुराल में न रहकर मायके में रहती थी। 1 वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों (ससुराल और मायके पक्ष) में लड़ाई झगड़ा हुआ था। स्थानीय मुखिया एवं गांव के लोगों के द्वारा दोनों परिवारों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया था। छह माह पहले लव कुश दिल्ली कमाने चला गया था और पत्नी को ससुराल छोड़ गया था।

आरोपित के अनुसार उसके ससुराल के लोग उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ भड़काते थे। इसी से परेशान होकर लवकुश ने ससुराल के लोगों की हत्या करने की नीयत से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रामपुर जाकर चाकू खरीदा था और योजना बनाई थी कि ससुराल के लोग उसके और उसकी पत्नी के बीच आएंगे तो उसे मार देगा।

29 जनवरी को वह दिल्ली से सीधे ससुराल आया था। रात्रि में खाना खाने के बाद इसकी पत्नी इसके साथ नहीं सोकर अपनी मां के साथ सो गई। वह अपनी पत्नी के साथ बात करना चाहा तो इसकी सास ने मना करते हुए कहा कि अभी सो जाओ सुबह बात कर लेना। गुस्से में आकर लवकुश ने चाकू निकाला और पत्नी पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए ससुर सुनील यादव, साला और साली पर भी चाकू से हमला किया और वहां से भाग कर दिल्ली चला गया। किसी काम से अपने घर आया और फिर वापस दिल्ली जाने के लिए तैयारी में था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई टीम में छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल रजक, धर्मवीर कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार और जवान शामिल थे।

Palamu News : दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पति गिरफ्तार
पलामू : दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत होने पर पिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया और मंगलवार दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सुशीगंज से जुड़ा हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की।

एसपी के अनुसार लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव के प्रेम परहिया की पुत्री सुषमा कुमारी की शादी वर्ष 2020 में छतरपुर सुशीगंज के धर्मेन्द्र परहिया पिता सुखाड़ी परहिया से हुई थी। शादी के समय सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया गया था, लेकिन धर्मेन्द्र परहिया (दामाद) एक लाख रूपए और मोटरसाइकिल के लिए अक्सर सुषमा को प्रताड़ित करता था। परेशान होकर सुषमा ने जहर खा ली थी। इलाज के दौरान एमएमसीएच में उसकी मौत हो गयी।

पिता के बयान पर छतरपुर थाना में 15 जनवरी को कांड संख्या 4/26 धारा 80(2) बीएनएस दर्ज किया गया। दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध को लेकर एसपी ने आरोपित को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया था। छतरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को सुशीगंज से धर्मेन्द्र परहिया को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई टीम में अनुसंधनकर्ता धर्मवीर कुमार यादव और जवान शामिल थे।

अपराधियों के अचानक फायरिंग से गंभीर रूप से जख्मी हुआ पारा शिक्षक, रांची रेफर
पलामू: पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। परिजन रिम्स में न ले जाकर गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांता

में भर्ती कराया है। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। प्रक्रिया चल रही थी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति से जमीन की खरीद बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ रहा है। रांची रेफर होने से पहले जमालुद्दीन ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। सूचना के आलोक में पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। घटना को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जमालुद्दीन अंसारी को उसे वक्त गोली मार दी गई थी। जब वह गांव में किराना दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक पक्का मकान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। बांह में दाहिने तरफ और पेट के हिस्से में जख्म बन गया था। प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया। एमएमसीएच में भी कुछ देर तक इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

जिस समय घटना हुई उस वक्त जमालुद्दीन अंसारी की पुत्री घर के बाहर चाय पी रही थी। पुत्री ने हमलावरों को गोली चलाते हुए देखा है। उनकी संख्या दो बताई गई है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Crime News: अचानक 10 महिलाएं पहुंचीं थाना, एकसाथ ली हत्या की जिम्मेवारी, एक गिरफ्तार
पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार को छतरपुर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 10 महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मविश्वास के साथ कहा— “हमने वृक्ष भुइयां की हत्या की है.”

पुलिस अधिकारी इस सामूहिक स्वीकारोक्ति से हैरान रह गए. महिलाओं ने दावा किया कि वृक्ष भुइयां लगातार जंगल में लकड़ी काटने गई महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था. घटना वाले दिन भी उसने छेड़खानी की कोशिश की, जिसके बाद एक महिला ने टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

हत्या मामले में महिला को किया गया गिरफ्तार

महिलाओं के सूचना के बाद पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी महिलाएं पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं.

क्या है पूरा मामला

छतरपुर थाना क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं नियमित रूप से जंगल में लकड़ी चुनने जाती थीं. इसी दौरान वृक्ष भुइयां नामक व्यक्ति उन्हें बार-बार परेशान करता था. गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन भी वृक्ष जंगल में पहुंचा और छेड़खानी की कोशिश की. जब महिलाओं ने विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई और गुस्से में आकर महिला ने टांगी से वार कर दिया, जिससे वृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि महिला ने छेड़खानी को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.