organ donation - Samridh Jharkhand

आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
नई दिल्ली: केरल की सबसे छोटी अंग दाता 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पथानामथिट्टा जिले के नेदुंगदप्पल्ली सेंट थॉमस सीएसआई चर्च में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां हजारों लोग उमड़ पड़े।

5 फरवरी को कोट्टायम के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं आलिन को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद उनके माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने साहसी फैसला लिया। उन्होंने बच्ची के लीवर, दोनों किडनी, कॉर्निया और हार्ट वॉल्व को दान कर दिया, जिससे चार बच्चों को नया जीवन मिला। इस फैसले ने पूरे परिवार को तोड़ दिया, लेकिन दूसरों के लिए उम्मीद की किरण बन गया।

अंतिम संस्कार से पहले सुबह वालुमन्निल हाउस में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चमेली के फूलों से सजा ताबूत देखकर हर आंख नम हो गई। माता-पिता भावुक नजर आए, जबकि समाज के हर वर्ग के लोग शोकसभा में शामिल हुए।

राज्यमंत्री वीणा जॉर्ज, वीएन वासवान, सांसद सुरेश गोपी समेत कई नेता घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। दोपहर करीब 3 बजे शव को चर्च ले जाया गया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। आलिन के दादा रेजी सैमुअल ने भावुक संदेश पढ़ा, जिसमें कहा कि 20 महीने की जिंदगी में आलिन ने अपना कर्तव्य निभा दिया। उन्होंने बताया कि बेटे के अंग दान के फैसले पर सहमत हुए, क्योंकि इससे चार बच्चे जीवित हैं।

आलिन की एक किडनी श्रेया नाम की बच्ची को ट्रांसप्लांट हुई। श्रेया के दादा चंद्रन भी शोकसभा में पहुंचे और आलिन को 'देवदूत' कहकर याद किया। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद उनकी पोती स्वस्थ हो रही है और आलिन के परिवार के दर्द को महसूस करते हुए वे उनके साथ खड़े हैं।

यह घटना केरल में अंग दान की महत्ता को फिर से रेखांकित करती है। आलिन जैसी मासूम ने अपनी छोटी सी जिंदगी से बड़ा संदेश दिया कि दान से दुख आशा में बदल सकता है।

मौत के बाद ज़िंदगी को रौशनी: SOTTO झारखंड ने नेत्रदाताओं को दी श्रद्धांजलि
रांची: SOTTO झारखंड (स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नेत्रदान करने वाले दिवंगत महानुभावों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाज में अंगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए जागरूकता का संदेश भी दिया गया.

इस समारोह में विशेष उल्लेख दिवंगत सुशांत सिंह का किया गया, जिनके परिवार ने 2023 में लंदन में उनके अंग दान किए थे. सुशांत सिंह के पिता ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरा बेटा आज भी जीवित है. उसके अंगों के माध्यम से कई लोगों को नई ज़िंदगी मिली है."

कार्यक्रम में RIMS निदेशक प्रो (डॉ) राजकुमार, डीन प्रो (डॉ) शशि बाला सिंह, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, SOTTO झारखंड के नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन  उपस्थित रहें.

अपने संबोधन में निदेशक ने कहा, "जब किसी व्यक्ति को ब्रेन डेड घोषित कर दिया जाता है, तो अंगदान को लेकर हिचक क्यों? आज भी ब्रेन डेथ की पुष्टि के बाद अंगदान नहीं हो पा रहा है. यही स्थिति कुछ वर्ष पहले रक्तदान को लेकर भी थी, लेकिन जागरूकता आने के बाद स्थिति बदली. अब अंगदान के लिए भी हमें समाज में जागरूकता फैलानी होगी. मीडिया और आम जनता को इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए. जब अंग दूसरों को जीवन दे सकते हैं, तो उन्हें व्यर्थ क्यों जाने दें?"

साथ ही उन्होंने कहा कि, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रिम्स प्रतिबद्ध है.

जिन नेत्रदाताओं को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं:

स्व. ईश्वर सिंह
स्व. राम रतन राम
स्व. शारदा वोरा
स्व. हराधन महतो

इन सभी परिवारों को SOTTO झारखंड द्वारा सर्टिफिकेट व शॉल देकर उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान, रिम्स क्विज सोसायटी के 2022 बैच के छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. यह आयोजन छात्रों ने अंगदान जैसे संवेदनशील विषय पर अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जागरूकता फैलाई.

SOTTO झारखंड के इस पहल की सराहना करते हुए सभी वक्ताओं ने समाज से आह्वान किया कि वे अंगदान के लिए आगे आएं और मृत्यु के बाद भी किसी और के जीवन को रौशन करें.