Jharkhand development news - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: निर्माण, संरक्षण और जन सुविधा पर विशेष फोकस साढ़े चार घंटे चली अहम बैठक
हजारीबाग: नगर निगम के नए भवन में बुधवार को आयोजित पहली बोर्ड बैठक में 292 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई और निर्माण, संरक्षण तथा जन सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पार्षदों के स्वागत और महापौर अरविंद राणा के संबोधन से हुई। महापौर ने कहा कि यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि हजारीबाग के विकास की दिशा और गति तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता ने बदलाव का जो संदेश दिया है, उसे जमीन पर उतारना ही निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महापौर ने जोर देते हुए कहा कि बजट में किए गए प्रावधान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि शहर में साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं में वास्तविक बदलाव दिखेगा। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश भी दिया। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने बजट के विभिन्न मदों पर अपनी आपत्तियां और सुझाव भी रखे। पार्षदों ने पारदर्शिता और नियमित समीक्षा के लिए हर महीने बोर्ड बैठक आयोजित करने की मांग की, ताकि योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी की जा सके। नगर निगम के इस बजट को शहर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हजारीबाग में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक में साफ सफाई कचरा प्रबंधन अपने की व्यवस्था स्ट्रीट लाइट सड़क और नाली के अलावा जनता जनता से सीधा संवाद के बिंदु छाए रहे पहले 100 दिनों में प्रयुक्त पांच बिंदुओं पर काम करने का निर्णय लिया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम का बजट और उसका सही उपयोग बजट सिर्फ कागज का आंकड़ा नहीं होगा हर रुपए का उपयोग जनता के सुविधा में देखनी चाहिए यही बताया कि प्राथमिकता के आधार पर पैसे का आवंटन होगा सबसे पहले सफाई फिर अपनी स्ट्रीट लाइट और फिर सड़क नाली के लिए पैसे का आवंटन होगा पहले जरूर फिर योजना के तहत निगम काम करेगी महापौर ने बैठक में यह भी जानकारी अच्छी हर खर्च का रिकॉर्ड रहेगा पार्षद गण को नियमित इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि जनता को भी पता होना चाहिए कि खर्च कहां हो रहा है।

इसके अलावा अनावश्यक खर्च बंद किए जाएंगे अनावश्यक कर्मचारियों में कटौती की जाएगी और सिर्फ जरूरी इंपैक्टफुल कार्यों पर ही निगम फोकस करेगी बजट में यह भी तय किया है कि जो पैसा आएगा उसका समय उपयोगिता खर्च की जाएगी अधूरे काम और पेंडिंग प्रोजेक्ट नहीं दिए जाएंगे 7 दिनों के अंदर एक दर्जन बिंदुओं पर जो आपत्ति दर्ज की गई है।

सिमडेगा में आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर जोर
सिमडेगा : नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत विभिन्न विषयगत क्षेत्रों—स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सहायक क्षेत्र, शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास—से संबंधित संकेतकों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, सिमडेगा द्वारा की गई, जबकि अपर समाहर्ता, सिमडेगा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ABF प्रशांत तिवारी द्वारा पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सहायक क्षेत्र, शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास से संबंधित ADP एवं ABP संकेतकों की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों एवं लंबित बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के साथ विषयवार गहन समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नीति आयोग की प्रमुख पहल “सम्पूर्णता अभियान 2.0” के प्रस्तावित शुभारंभ (दिनांक 06 फरवरी 2026) पर विशेष चर्चा की गई। यह अभियान जमीनी स्तर पर समग्र, समावेशी एवं परिणामोन्मुख विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के 05 संकेतकों तथा आकांक्षी प्रखंड बांसजोर के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के 06 संकेतकों को दिनांक 14 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले के छह विद्यालयों में शेष कार्यात्मक शौचालयों के निर्माण/सक्रियकरण का कार्य माह के अंत तक पूर्ण कराया जाए।

इसके लिए DMFT अथवा अन्य उपलब्ध वित्तीय स्रोतों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक संकेतकों की समीक्षा के दौरान टीएचआर (Take Home Ration) वितरण से संबंधित डेटा की रिपोर्टिंग आवृत्ति बढ़ाने, पोषण ट्रैकर ऐप में समयबद्ध, शुद्ध एवं पारदर्शी डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा फर्जी प्रविष्टि पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी पात्र बच्चा पूरक पोषण सेवाओं से वंचित न रहे तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु संबंधित संस्थानों में 100 प्रतिशत बेड ऑक्युपेंसी सुनिश्चित की जाए।उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने, सभी विषयगत संकेतकों में अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने तथा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु स्पष्ट, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी (DSWO), प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Pakur News: नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, रविंद्र भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के रविंद्र भवन टाउन हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि  गुलाम अहमद एवं नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी की उपस्थिति में विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के एई, कनिया अभियंता आरआई सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही विकास कार्यों से जुड़े संवेदक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिलान्यास के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण किया जाएगा, जिससे नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

ताज ग्रुप ने राँची में खरीदी 6 एकड़ ज़मीन, क्या है पीछे का गेम?
राँची: राजधानी में होटल ताज खुलने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के निर्माण के लिए जमीन की लीज ताज प्रबंधन के नाम कर दी है. यह प्रक्रिया आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रजिस्ट्री कार्यालय में पूरी हुई, जहां नगर विकास विभाग और ताज ग्रुप के अधिकारी मौजूद थे.

होटल ताज दुनिया की प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में अग्रणी है. राँची में होटल ताज का निर्माण धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी कोर कैपिटल क्षेत्र में किया जाएगा. होटल का शिलान्यास नवंबर में होने का अनुमान है. फिलहाल लीज 60 वर्षों के लिए दी गई है. इसके लिए सरकार को लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व स्टांप और फीस के रूप में ताज ग्रुप की ओर से दिया गया है.

होटल ताज को लीज पर दी गई जमीन का कुल क्षेत्रफल 6 एकड़ है. इसके निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और होटल का निर्माण कार्य चार साल में पूरी होने की उम्मीद है.