निर्मला सीतारमण - Samridh Jharkhand

आम बजट 2026: शराब-बीड़ी सस्ती, छोटे करदाताओं को बड़ी राहत
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह मौजूदा वित्त वर्ष में 4.8 प्रतिशत रहा है, जिसे संशोधित अनुमान के अनुसार हासिल किया गया।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि शराब और बीड़ी सस्ती होंगी। इसके अलावा जूते, कपड़ा निर्यात और बैटरी भी सस्ती होंगी। कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी, वहीं सात दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती होंगी। दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों पर सीमा शुल्क घटाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सीएनजी और बायोगैस को भी सस्ता करने की घोषणा की गई है, जिससे सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों को राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं होगी। सरकार ने जुर्माने का प्रावधान किया है। जो अपनी आय छिपाएगा, उससे 30 प्रतिशत कर लिया जाएगा, लेकिन उसे जेल या सजा नहीं होगी।

सीतारमण ने विदेशियों को राहत देते हुए कहा कि भारत में पाँच साल तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को उनकी गैर-भारत आय पर कर से छूट मिलेगी। साथ ही, भारत में डेटा सेंटरों का उपयोग करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छोटे करदाताओं के लिए नियम आधारित स्वचालित प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके जरिए कम या शून्य टीडीएस कटौती प्रमाणपत्र बिना असेसिंग अधिकारी को आवेदन दिए प्राप्त किया जा सकेगा। जिन निवेशकों के पास कई कंपनियों की प्रतिभूतियाँ हैं, उनके लिए डिपॉजिटरी को अनुमति दी जाएगी कि वे निवेशकों से फॉर्म 15G या 15H स्वीकार कर सीधे संबंधित कंपनियों को भेज सकें।

वित्त मंत्री ने बताया कि संपत्ति बेचने वाले अनिवासी भारतीयों पर टीडीएस नियम भी बदले गए हैं। अब कटौती निवासी खरीदार करेगा और इसके लिए टैक्स अकाउंट नंबर की आवश्यकता नहीं होगी।

उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले डाला वोट
नई दिल्ली: संसद भवन में देश के 17वें उप राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। सुबह 10 बजे शुरू हुए मतदान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना वोट डाला। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

मतदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, किशन रेड्डी, रवनीत सिंह बिट्टू और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर भी वोट डालने पहुंचे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि वह लोगों की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जीत का विश्वास है। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि पार्टी उम्मीदवार अच्छे अंतर से विजयी होंगे, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसका काम दलों को इस्तेमाल कर बर्बाद करना है।

इस चुनाव से बीजद, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने दूरी बनाई है। बीजद के सांसदों ने कहा कि वे एनडीए और इंडी गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। बीआरएस ने यूरिया संकट और सरकारों की उदासीनता के विरोध में मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में बाढ़ और केंद्र की निष्क्रियता का हवाला देकर मतदान से परहेज किया।

कुल 788 सांसदों में से 781 मतदान के पात्र थे, लेकिन 14 सांसदों ने मतदान से दूरी बना ली। ऐसे में अब 767 सांसद वोट डाल रहे हैं और बहुमत का आंकड़ा 384 तय हुआ है। लोकसभा में एनडीए को 293 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि राज्यसभा में 125 सांसद उसके पक्ष में हैं। एनडीए को टीडीपी, जेडीयू, शिवसेना और लोजपा का भी साथ है, वहीं वाईएसआर कांग्रेस भी उसके पक्ष में खड़ी है।

पीएम मोदी के बाद अमित शाह सर्वाधिक शक्तिशाली मंत्री बने
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद् में विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस बार राजनाथ की जगह नंबर दो स्थान अमित शाह को देते हुये उन्हें देश का गृह मंत्री बनाया गया है व सरकार एक में गृह मंत्री प्रभार संभाल रहे राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। वित्त मंत्रालय अब निर्मला सीतारमण को दिया गया है, वहीं पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। यानी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण समिति सुरक्षा मामलों की समिति सीसीएस में पीएम मोदी के अलावा ये चार चेहरे प्रमुख तौर पर रहेंगे। जाहिर है कि अब पीएम के विदेश दौरों के वक्त देश  की बागडोर अमित शाह के हाथों में होगी। डीओपीटी, एटॉमिक एनर्जी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास रहेंगे। इसके अलावे तमाम अहम नीतिगत मुद्दों से जुड़े मंत्रालय तथा अनावंटित मंत्रालय भी प्रधानमंत्री के पास ही रहेंगे।

मंत्रियों के नाम                                                    मंत्रालय

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)                                  प्रधानमंत्री

2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)                        रक्षा मंत्रालय

3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)                           गृह मंत्रालय

4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)                     सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)                        रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री)               वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय

7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री)            उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)                   कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय

9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)                    कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय

10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री)        खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री)                     विदेश मंत्रालय

12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)     मानव संसाधन विकास मंत्रालय

13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)               सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय

14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)                          आदिवासी मामलों का मंत्रालय

15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)                       महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय

16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय

17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री)                  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री)                        रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)                        पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय

20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री)       अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)                      संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय

22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री)                 कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

23. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री)                     भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

24. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री)                     पशुपालन, डेयरी और मतस्य पालन मंत्रालय

25. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री)             जल शक्ति मंत्रालय

[URIS id=8357]

26. संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)       श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

27. राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय

28. श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)        आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)

29. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)          पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ,कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन,                                                                  परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)

30. किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)      युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)

31. प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)

32. आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)            बिजली, नवीन-नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास उद्यमित                                                              राज्य मंत्री

33. हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)     शहरी विकास व नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य व उद्योग                                                                  मंत्रालय (राज्य मंत्री)

34. मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)      जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)

35. फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री)                       इस्पात राज्य मंत्री

36. अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री)                                स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

37. जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री)         सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री

38. कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री)                       सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

39. दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री)             उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री

40. जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री)                         गृह राज्य मंत्री

41. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री)                        कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

42. रामदास अठावले (राज्य मंत्री)                        सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

43. साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री)                ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

44. बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)                             पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री

45. संजीव कुमार बलियान (राज्य मंत्री)                पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री

46. धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री)                     मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री

47. अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री)                     वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री

48. सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री)                               रेल राज्य मंत्री

49. नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)                             गृह राज्य मंत्री

50. वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री)                             विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री

51. रेणुका सिंह (राज्य मंत्री)                                 आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री

52. सोम प्रकाश (राज्य मंत्री)                                वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री

53. रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री)                              खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री

54. प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री)                        सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री

55. कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री)                              कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

56. देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री) म                         हिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

57. अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री)                    संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री

58. रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री)                  जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री