Superstar - Samridh Jharkhand
HAPPY BIRTHDAY KING KHAN : दिल्ली के गली बॉय से बॉलीवुड के किंग खान कैसे बने शाहरुख़, पढ़िये इस आर्टिकल में
जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान का आज जन्म दिन है. ऐसे में दुनिया भर के प्रशंसक शाहरुख खान की शानदार यात्रा को याद कर रहे हैं. बड़े सपने देखने वाले दिल्ली के एक युवा लड़के से लेकर एक बेहतरीन इंटरनेशनल सुपरस्टार बनने तक, शाहरुख खान की लाइफ की स्टोरी किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उनकी पत्नी गौरी के साथ उनकी प्रेम कहानी, उनका पारिवारिक जीवन और सिनेमा के प्रति उनके बेजोड़ समर्पण ने उन्हें एक ऐसा आइकन बना दिया है जिसका कोई तोड़ नहीं है.
दिल्ली का गली बॉय
2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान का शुरुआती जीवन बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहा. वे राजेंद्र नगर में पले-बढ़े, जहाँ उन्होंने सेंट कोलंबा स्कूल में पढ़ाई की. ऐक्टिंग और खेल के प्रति रुचि रखने वाले इस अभिनेता को स्कूल में ऑलराउंडर के रूप मे जाना जाता था. हालाँकि उन्हें कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया, लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों को नहीं छोड़ा. हंसराज कॉलेज में पोलसाइंस में अपनी पढ़ाई पूरी करने और बैरी जॉन के मार्गदर्शन में थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) में शामिल होने के बाद, शाहरुख ने अभिनय की दुनिया में अपना रास्ता बनाना शुरू कर दिया.
परिवार
शाहरुख के पिता का नाम ताज मोहम्मद था. गांधी-नेहरु परिवार से इनकी नजदीकी थी, लेकिन वो बड़े स्वाभिमानी आदमी थे. घर चलाने के लिए ताज मोहम्मद ने दिल्ली के रशियन कल्चर के सामने चाय की दुकान खोली. दुकान चल गई और फिर ताज मोहम्मद ने छोले भटूरे बनाना भी शुरू कर दिया. शाहरुख तब आठ साल के थे और वो भी कभी-कभी दुकान पर जाते थे.
बॉलीवुड मे शाहरुख का सफर
फिल्म दीवाना (1992) में शाहरुख की बॉलीवुड में पहली फिल्म ने उन्हें एक नए, जोशीले टैलेंट के रूप में पेश किया. अन्य अभिनेताओं के विपरीत जो हीरो की भूमिकाएँ पसंद करते हैं, शाहरुख ने एक अनूठा रास्ता अपनाया, बाजीगर और डर जैसी फिल्मों में डार्क, इंटेंस किरदार निभाए. ये भूमिकाएँ जोखिम भरी थीं, लेकिन शाहरुख के साहसिक विकल्पों और चुंबकीय करिश्मे ने उन्हें प्रशंसा दिलाई और उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई. फिर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) आई, वह फिल्म जिसने सब कुछ बदल दिया.
DDLJ ने शाहरुख को रोमांस का पोस्टर बॉय बना दिया और बॉलीवुड की प्रेम कहानियों को फिर से परिभाषित किया. आकर्षक NRI हीरो राज ने दुनिया भर के दर्शकों को जीत लिया और शाहरुख अब "रोमांस के बादशाह" बन गए. इसके बाद उन्होंने दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी-कभी गम और कल हो ना हो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. अब तक वह सिर्फ़ एक अभिनेता नहीं रह गए थे. वह एक रहस्य बन चुके थे.
फिल्मी स्क्रिप्ट सी इनकी प्रेम कहानी
गौरी खान के साथ शाहरुख की प्रेम कहानी उनके करियर की तरह ही मशहूर है. जब शाहरुख नौजवान थे, तब गौरी से उनकी मुलाकात हुई थी और वे तुरंत ही उनके दीवाने हो गए थे. लेकिन यह सफर आसान नहीं था. गौरी तब से शाहरुख के साथ है, जब से शाहरुख ने बॉलीवुड मे कदम रखा था, उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए. गौरी के परिवार वालों ने उन्हे मुंबई भेज दिया था, जब गौरी मुंबई चली गईं, तो शाहरुख भी उनके पीछे चले गए और उन्हें जीतने की कसम खाई.
1991 में शाहरुख और गौरी ने शादी कर ली और तब से ये दोनों बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल बन गए हैं. गौरी शाहरुख की ताकत का स्तंभ रही हैं, जो हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं, जबकि शाहरुख अक्सर उन्हें अपना "सबसे अच्छा दोस्त और सहारा" बताते हैं. साथ मिलकर उन्होंने अपना सपनों का घर मन्नत बनाया, जो अब मुंबई में एक मील का पत्थर है और उनके साथ बिताए गए सफ़र का सबूत है.
मुंबई : म्यूजिकल फिल्म “प्यार काहे बनाया राम ने” में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी  नजर आनेवाली है। इस फिल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार हैं जबकि निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। फ़िल्म में अंजना सिंह, राकेश मिश्रा, अविनाश शाही, विनय बिहारी, पायल बंसल, संजय पांडे, देवसिंह, आरके बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह, जयंत सिंह की अहम भूमिकायें है।
फिल्म का निर्माण यू.9 फिल्म्स एंटरटेनमेंट और मां बीके फ़िल्म एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस फिल्म में अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आयेगी। फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार ने बताया कि प्यार काहे बनाया राम ने अश्लीलता से परे एक प्यारी सी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसे सभी दर्शक बेहद पसंद करेंगे।
वही, फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने बताया कि हमने और हमारी मेहनतकश टीम ने प्यार काहे बनाया राम को अद्भुत फ़िल्म बनाने की कोशिश की है। वहीं राकेश मिश्रा और अविनाश शाही भी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम को अपने करियर की बेहतरीन फ़िल्म मानते हैं और उन्हें यकीन है कि यह फ़िल्म सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन करेगी।
खिलाडी कुमार बनेंगे सबसे महंगे सुपरस्टार, जानिये कितनी लेंगे फीस?
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अपने कीर्तिमानों के लिए जाने जाते हैं। जहाँ वो अलग अलग विषयों पर हर साल तीन से चार फ़िल्में करते हैं, वहीँ दूसरी तरफ फोर्बेस की सूची में दुनिया में चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं। इस साल भी उनकी फ़िल्में सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज जैसी फ़िल्में आने वाली है। अब उनके साथ एक और कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म के लिए तकरीबन 120 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय करेंगे. ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी नज़र आ सकते हैं।
इतनी भारी फीस लेने की पीछे की मुख्य वजह पब्लिक अट्रैक्शन और सॅटॅलाइट और डिजिटल पर अच्छी-खासी पकड़ होना बताया जाता है।
जयंत 479548, बीडी राम 477606 व अन्नपूर्णा 455600 वोट से जीतकर सुपरस्टार बने
स्टेट ब्यूरो: झारखंड की तीन सीटों हजारीबाग, पलामू व कोडरमा ने भाजपा प्रत्याशियों ने रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर एक नया इतिहास लिखा है। हजारीबाग ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू को 4 लाख 79 हजार 548 मतों से, पलामू में विष्णु दयाल राम ने राजद के घूरन राम को 4 लाख 77 हजार 606 मतों से और कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी को 4 लाख 55 हजार 600 मतों से पराजित कर दिया है। यह अब तक झारखंड में सर्वाधिक बड़ा जीत का अंतर है।
सबसे पहले चर्चा में हजारीबाग, जो कि लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट से जयंत सिन्हा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को करारी पटखनी दी है। पिता यशवंत सिन्हा के 2014 में सीट छोड़ने के बाद ये यहां से सांसद बनने के बाद मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी बने। सियासत में आने से पहले जयंत सिन्हा 25 साल तक फंड मैनेजर के रूप में फिलाडेल्फिया और अमेरिका के बॉस्टन और दिल्ली में काम किया। सिन्हा ने डेली हंट, डी लाइट, आईमेरिट और जनग्राह सहित कई कंपनियों और संगठनों में बोर्ड के सदस्य के रूप में काम किया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/oppositions-lies-fareb-politics-was-rejected-by-the-people-raghuvar
उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम, वाशिंगटन डीसी के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में सेवा के लिए भी आमंत्रित किया गया था। जयंत सिन्हा का जन्म 21 अप्रैल 1963 को झारखंड के गिरिडीह में हुआ था। सियासत में आने से पहले उनके पिता यशवंत सिन्हा आईएएस अधिकारी थे। पिता के तबादले के कारण उन्हें बचपन में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ा। उन्होंने स्कूली शिक्षा पटना के सेंट माइकल स्कूल व दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पूरी की। पहली कोशिश में ही जेईई पास करने के बाद 1980 में आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया। आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन के बाद जयंत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से अपना एमएस इनर्जी मैनेजमेंट एंड पॉलिसी पूरा किया। उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में से एक, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से 1992 में एमबीए की डिग्री हासिल की। आईआईटी के दिनों में ही उनकी मुलाकात पुनिता से हुई और दोनों 1986 में शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की चार संतानें हैं।
दूसरी बड़ी जीत गुरुवार को पलामू से भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ने दर्ज की व वे भी दूसरी बार संसद जायेंगे। श्री राम एक आईपीएस अधिकारी रहे हैं। देशभर में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों को संभालनेवाले श्री राम झारखंड के डीजीपी पद से सेवानिवृत हुये। इसके बाद इन्होंने राजनीति में पर्दापण किया व भाजपा का दामन थामा। शुरुआत काफी बेहतर रही व पलामू से ये 2014 में संसद पंहुच गये। उनकी इतनी बड़ी जीत के पीछे मोदी लहर सर्वाधिक मायने रखता है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/influence-of-new-tribal-face-in-dumka
तीसरी और धमाकेदार जीत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने हासिल की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो सुप्रीमो सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को वोटरों ने पूरी तरह से नकार दिया है। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर भगवा लहर चल पड़ा है। अन्‍नूपर्णा देवी 4 लाख 55 हजार 600 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। पूरे कोडरमा संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। भाकपा माले के राजकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं। गौरतलब हो कि कोडरमा के निवर्तमान सांसद डॉ. रवींद्र राय का टिकट कटने के बाद उपजे कई तरह के अंतर्विरोध के बावजूद चुनाव के ठीक पहले राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी भाजपा के इस किले को बचाने में कामयाब होती दिख रही थीं, आखिरकार उन्होंने झारखंड के बड़े नेता बाबूलाल मरांडी को हराकर अपनी धमक भी पेश की।
[URIS id=8357]
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व व स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे चुनौती के रूप में लिया। मुख्यमंत्री ने यहां करीब आधा दर्जन चुनावी सभाएं की, पीएम भी पंहुचे। 1998 में अपने पति एकीकृत बिहार की राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे स्व. रमेश प्रसाद यादव की असामयिक निधन के बाद घर की देहरी लांघकर राजनीति में आई अन्नपूर्णा देवी वर्ष 1998 का विधानसभा उपचुनाव वर्ष 2000, 2005 और 2009 का विधानसभा चुनाव लगातार कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से जीतती रहीं। 2013 में हेमंत सोरेन की सरकार में वो प्रदेश में मंत्री भी बनी। लेकिन 2014 में उन्हें पहली बार भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव से हार गईं। चुनाव में प्रदेश में राजद का सूपड़ा साफ हो गया था। इसके बाद वे राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहीं, लेकिन 2019 के अप्रैल में ही सभी को चौंकाते हुए राजद छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं। ऐसे में इन्होंने एक नया रिर्काड दर्ज कर अपनी दमदार मौजूदगी का अहसास कराया है।