hazaribagh suicide news - Samridh Jharkhand

Giridih news: पहली बार आयोजित होगा उसरी महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जाएगा जोर
गिरिडीह: समाजसेवी धरणीधर प्रसाद और उसरी महोत्सव आयोजन समिति के आलोक मिश्रा के नेतृत्व में उसरी महोत्सव की कोर कमिटी और पूर्व वार्ड पार्षद संगीता सिन्हा ने उसरी नदी का दौरा कर महोत्सव स्थल का चयन किया। यह महोत्सव गिरिडीह के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम

मीडिया से बातचीत में आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नदी में खेल-कूद, तैराकी प्रतियोगिता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। इसके साथ ही गायन और नाटक के जरिए क्षेत्र की संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। आम और खास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

उसरी बचाव अभियान को मिलेगी गति

कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि पिछले एक दशक से उसरी बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जो अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू के प्रयासों से नदी में गंदे नाले का प्रवाह रोकने और छिलका डेम के निर्माण का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अभियान में सीसीएल जीएम बासब चौधरी का भी अहम योगदान रहा है।

जनसहयोग से होगा महोत्सव सफल,अब तक हजारों पेड़ लगाए और बांटे जा चुके हैं

सभी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। स्कूल- कॉलेज के प्राचार्यों और संचालकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और कई स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़ लगाने की योजना भी बनाई गई है। अब तक हजारों पेड़ लगाए और बांटे जा चुके हैं।

जल स्रोतों के संरक्षण पर भी जोर

सामाजिक कार्यकर्ताओं रंजय बरदियार, विकास सिन्हा, स्वाति सिन्हा और नौशाद आलम ने बताया कि महोत्सव के बाद अन्य जल स्रोतों, तालाबों, और कुओं को संरक्षित करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनसहयोग और आर्थिक मदद की अपील की है।

तैयारियों में जुटे कई सामाजिक कार्यकर्ता

विनय सिंह, समीर राज चौधरी, सूरज नयन, दीपक श्रीवास्तव समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता और उसरी बचाव अभियान के सदस्य जोर-शोर से महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर गुफरान अंसारी, मजहर अंसारी, अकरम, सुमित राय, और अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। यह महोत्सव गिरिडीह में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

Hazaribagh news: अनिता देवी को न्याय दिलाने विधायक सहित सेकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे, कैंडल मार्च व मसाल जुलूस का आयोजन
हजारीबाग: जब रक्षक करने वाला ही भक्षक बन जाए तो सड़क पर उतरना ही पड़ेगा। इस भावना के साथ रविवार को बुढ़वा महादेव प्रांगण से  कैंडल मार्च और मसाल जुलूस निकाला गया जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ जहां पर अनिता कुमारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया। यह आयोजन एसडीएम अशोक कुमार की धर्मपत्नी अनिता कुमारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर किया गया।

इस घटना ने न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जुलूस का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया जिसमें चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस मार्च में शामिल हुए तथा सभी ने एक स्वर में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की।

बताते चलें की 26 दिसंबर को सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच हजारीबाग एसडीएम आवास पर अनिता कुमारी के जलने की घटना हुई। गंभीर हालत में उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बोकारो और अंततः रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर की रात 3 बजे अनिता कुमारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया।

शनिवार को रांची में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हजारीबाग में संबंधित थाने में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के साथ-साथ हजारीबाग की जनता ने भी इस घटना को महिला सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की। रविवार को आयोजित कैंडल मार्च और मसाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भावुक होकर शहर की बहू-बेटी के साथ हुए इस अमानवीय अत्याचार पर गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त किया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा यह केवल अनिता कुमारी के परिवार का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की बेटी का सम्मान और सुरक्षा का सवाल है।

दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ अनिता कुमारी का मामला नहीं है, यह पूरे समाज की बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे, सड़क से लेकर सदन तक इस बात को बुलंद किया जाएगा। साथ ही कहा की यह घटना समाज पर एक काला धब्बा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अनिता कुमारी को न्याय मिले और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, हमारी बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में पुलिस और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी,दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। घटना के कारणों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कड़ी सजा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जाए।

चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा की यह घटना न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। अनिता कुमारी के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। यह आंदोलन न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। जब तक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा नहीं दिलाई जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह लड़ाई केवल अनिता कुमारी के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर बहू-बेटी के सम्मान औरै सुरक्षा के लिए है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, दिनेश सिंह राठौड़,सुमन कुमार,अनुज कुमार , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष अरूण राणा,सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक वरियार, कमल गोप, नूनूलाल भुइयाँ, रिकु वर्मा, वार्ड पर्षद मिथलेश सिन्हा, वार्ड पर्षद विजय प्रसाद, दीपक मेहता,राकेश कुमार राय, युवा मोर्चा रानी कच्छप, फुलवा हेवंती देवी,सावित्री देवी कंचन शर्मा,पिंटू रानी,अनीता देवी,रेणु देवी,ललिता देवी, कौलेश्वर रजक, राम अवतार शर्मा, मुखिया रामकुमार मेहता, मंदीप यादव रंजीत राम, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थेजीतन महतो ने कहा कि अंचलाधिकारी के गांव आने से हम विस्थापितों में न्याय की एक उम्मीद जागी है, हम नावाटांड़ के रैयत आज भूमिहीन हैं पीएम किसान समेत कई सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप अंचलाधिकारी नित्यानंद दास, बनासो  पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार महतो, जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, भारतीय मजदूर संघभवन निर्माण के जिलाध्यक्ष सुरेश राम, कर्मचारी मुकेश यादव, सहायक शिक्षक तिलेश्वर महतो, धर्मनाथ महतो, गुलाब महतो, जीतन महतो, बहादुर राज, चितरंजन महतो, खुलेश्वर प्रसाद, लीलो महतो, विनोद कुमार, सोमर राम, चेतन महतो, रामकिशून महतो, मनोज कुमार, राजकिशोर महतो, गंगाधर महतो, विशेश्वर महतो, राजेश कुमार, अशोक कुमार, समेत समस्त विस्थापित ग्रामीण अन्य मौजूद रहे

Hazaribagh news: विस्थापितों संग अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने किया बैठक, मदद का दिया भरोसा
हजारीबाग: विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोनार डैम के विस्थापित रैयत डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ अपनी मूलभूत सुविधाओं के साथ मालिकाना हक के लिए आंदोलनरत रहे हैं। अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने कोनार डैम के निर्माण के समय अधिगृहित भूमि के दाखिल खारिज हेतू तत्परता के साथ सभी विस्थापितों की स्थिति को जानने और मालिकाना हक मिले इसके लिए गांव गांव जा कर उनकी समस्या से अवगत होते हुए, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री दास ने कहा कि विस्थापितों को न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है, नावाटांड़ के साथ कोनार डैम अन्य विस्थापितों का भी दाखिल खारिज हेतू प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही दाखिल खारिज संबंधी कार्य शुरू किए जाएंगे।

विस्थापित सह बनासो पंचायत के युवा मुखिया चंद्रशेखर ने कहा कि डीवीसी अवैध तरीके विस्थापितों का जमीन लिया है पुनर्वास के नाम पर सिर्फ एक भूमि के टुकड़ा दे दिया, पुनर्वास के तहत मिलने वाली मूलभूत  सुविधाओं से महरूम हैं आज भी विस्थापित।

विस्थापित युवा सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने विधानसभा चुनाव समाप्ति के बाद से ही अंचलाधिकारी नित्यानंद दास से ग्रामसभा कर विस्थापितों की समस्या जानने का अनुरोध किया था साथ ही डीवीसी द्वारा विस्थापित रैयतों के शोषण की गाथा बताई ।
विस्थापित सुरेश राम ने कहा कि नावाटांड़ के विस्थापित डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ मालिकाना हक, फॉर्म 12 समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर वर्षों से आंदोलनरत रहे हैं पर प्रबंधन सिर्फ आश्वाशन देती है। नव निर्वाचित सांसद महोदय से भी इस मामले पर मदद की अपील किया है।

जीतन महतो ने कहा कि अंचलाधिकारी नित्यानंद दास जी की बहुत अच्छी पहल है कि इन्होंने हम विस्थापितों की समस्या को जानने और हमें न्याय दिलाने के लिए हमारे गांव आए हम विस्थापितों की बातों को गंभीरता से लेकर कार्य कर रहे हैं। सत्तर साल से कोई हमें पूछने तक नहीं आया।हम विस्थापित आंदोलन करते और आश्वाशन मिलता और इस पर कोई कार्य नहीं होता, धन्यवाद के पात्र हैं अंचलाधिकारी महोदय।

Hazaribagh news: अपने पीछे कई राज छोड़ गई अनीता देवी, पति के बदले नौ वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि
हजारीबाग: अनीता देवी का अंतिम संस्कार उनके ससुराल (पति अशोक कुमार के पैतृक गांव) बेलगडा गांव में रविवार को किया गया। मुखाग्नि नौ वर्षीय पुत्र अलौकिक ने दी। इस दौरान एसडीओ अशोक कुमार को आने का भी इंतजार किया गया मगर एसडीओ वहां नहीं पहुंचे इसके बाद गांव वालों ने मृतिका अनीता देवी के पति एसडीओ अशोक कुमार की अनुपस्थिति में अंतिम संस्कार किया।

बता दें कि सदर एसडीओ की पत्नी अनीता देवी की मौत का मामला गुरुवार सुबह से पूरे क्षेत्र में सुर्खिया बनी है। शनिवार को मृतिका अनीता देवी के मायके वाले उसके शव हजारीबाग शहर के लोहसिंघना थाना के समक्ष रख सात से आठ घंटे तक एसडीओ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घेराव किया। इस दौरान अनीता देवी के भाई, पिता, चाचा समेत अन्य रिश्तेदार आक्रोशित थे और एसडीओ की गिरफ्तारी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग कर रहे थे।

जिले के कई वरीय अधिकारी लोहसिंघना थाना पहुंच आक्रोशित परिवार वालों को समझा बुझा कर और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया उसके बाद रात लगभग सवा दस बजे मृतिका अनीता देवी के परिवार वालों और एसडीओ के घर वालों के बीच सहमति बनी की मृतिका के शव को एसडीओ के पैतृक गांव भेजा जाएगा वहीं अंतिम संस्कार होगा उसके बाद सभी धरना समाप्त कर अपने अपने घर चले गए।

बता दें कि सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उनकी पत्नी जल गई थीं जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में लाया गया था फिर वहां से बोकारो और फिर बोकारो से रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत शनिवार अहले सुबह हो गई थी। घटना के बाद से ही अशोक कुमार के ससुराल वालों ने उन पर और उनके परिवार वालों पर अनीता देवी को जला कर मारने का आरोप लगाया है। इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर लोहसिंघना थाने में मामला दर्ज किया गया।