Dhanbad Division - Samridh Jharkhand

बरकाकाना में रेल ट्रैक कुड़मी समाज ने किया जाम, स्टेशन पर जुटे हजारों लोग
रामगढ़: ट्रेन रोको नहर क्षेत्र आंदोलन के तहत कुड़मी समाज ने आंदोलन किया है। शनिवार को बरकाकाना जंक्शन पर हजारों लोग एक साथ पहुंचे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सुबह 8:00 बजे के बाद से ही बरकाकाना स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो पाया। धनबाद मंडल क्षेत्र में यह आंदोलन काफी प्रभावित दिख रहा है। रामगढ़ जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी है। जिला प्रशासन ने भी सभी स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा गया लगा दी है। इसके बावजूद कुड़मी समाज के सदस्य स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने ट्रेन का परिचालन ठप कर दिया है।

अंचल अधिकारी ने आंदोलनकारियों से शुरू की वार्ता

बरकाकाना जंक्शन पर पतरातू अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया ने आंदोलन को नियंत्रण में रखने की कोशिश की। उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता भी शुरू की है। वे लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कर रहे थे। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए निषेधाज्ञा की जानकारी भी उन्होंने दी है। बरकाकाना जंक्शन के बाहर हजारों लोग सड़कों पर भी मौजूद हैं। पुलिस बैरिकेडिंग कर उन सभी को रोकने का प्रयास कर रही है।

रामगढ़ स्टेशन पर पहुंची आद्रा बरकाकाना ट्रेन

कुड़मी समाज खुद को आदिवासी समाज में शामिल करने के लिए आंदोलन कर रहा है। शनिवार को सुबह से ही समाज के लोग रेलवे स्टेशन और सड़क पर उतर गए थे। इन सब के बीच रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:00 ट्रेन संख्या 68041 आद्रा बरकाकाना ट्रेन यात्रियों को लेकर पहुंची। इस ट्रेन को रूट में किसी भी जगह पर दिक्कत नहीं हुई। हालांकि इस ट्रेन का आखिरी स्टॉपेज बरकाकाना जंक्शन पर ही है, इसलिए वहां तक आसानी से पहुंच गई।

कई ट्रेनों का रूट बदल गया

रेल प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए कई ट्रेनों का रूट बदला है। ट्रेन संख्या 18613 रांची चोपन एक्सप्रेस शनिवार को खुली ही नहीं। साथ ही उसका रूट भी लोहरदगा और टोरी के रास्ते से बदल गया। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18310 हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस का रूट भी बदल गया है। यह ट्रेन भी टोरी और लोहरदगा होकर रांची जाएगी।

Giridih News: हजारीबाग रोड समेत पूरे धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान
गिरिडीह: सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत पूरे धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दिया। इन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ- साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, हजारीबाग रोड, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी।

यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान शनिवार को दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के दौरान कुल 876 यात्रियों को पकड़ा गया। इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 04 लाख 44 हज़ार 435 रूपए जुर्माने के रूप में वसूली गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Koderma News: रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: 2025 में दिखेगा नया नजारा
कोडरमा: रेलवे स्टेशन का रूप-रंग 2025 में पूरी तरह बदलने वाला है. इस स्टेशन का विकास अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें 32 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा. इस नए भवन में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

यात्रियों के लिए नवीनतम सुविधाएं

नए स्टेशन भवन में आरक्षण और जनरल काउंटर के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. काली मंदिर से दो मंजिला इमारत तक रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

118 साल पुरानी सीढ़ी को तोड़कर नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, जो 6 मीटर चौड़ा और 150 मीटर लंबा होगा. यह ब्रिज प्लेटफार्म 1 से 8 तक यात्रियों को सुरक्षित रूप से पहुंचाने में मदद करेगा. साथ ही, एक्सीलेटर और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

निर्माण कार्य प्रगति में

इस निर्माण कार्य के दौरान 5 गटर का निर्माण किया गया है, और मार्च 2025 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. सहायक मंडल अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने इस कार्य की प्रगति की निगरानी की है. कोडरमा रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.