Jamua Block - Samridh Jharkhand

जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
गिरिडीह : कृषक सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान बेचें।औने पौने दाम पर बिचौलिए के पास धान नहीं बेचें।उक्त बातें जमुआ के बीडीओ अमल जी ने सोमवार को चुंगलो पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कृषकों से कही।उन्होंने कहा कि ग्रेड वन धान के लिए सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2389रुपए प्रति क्विंटल है और 81रुपए बोनस है।सामान्य धान 2369रुपए प्रति क्विंटल है और बोनस81रुपए है।कहा कि किसानों के खाते में एक बार में भुगतान होगा।

कहा कि कृषक अपना आई डी अंचल या प्रज्ञा केंद्र के सहयोग से बना सकते हैं।कृषकों को उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए सरकार ने  समय पर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला है।कृषक बेखौफ होकर धान पैक्स को दें।
उद्घाटन समारोह में बी सी ओ मदन मोहन सिंह, वी एल डब्ल्यू और धान अधिप्राप्ति केंद्र का विभागीय प्रभारी प्रभात पवन ,चुंगलो के मुखिया विकास मंडल, चुंगलो पैक्स प्रबंधक गोपाल मंडल पंचायत समिति सदस्य बासुदेव मंडल , पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे बालेश्वर मंडल , हम लाल मंडल , मिथलेश मंडल चिंता मनी मंडल सहित कई कृषक उपस्थित थे।

बता दे कि जमुआ में भंडारों,पोबी,प्रतापपुर, चितरडीह,लताकी सहित सात धान अधिप्राप्ति केंद्र एक ही दिन खोला गया।हालांकि धुर गडगी  पैक्स का उद्घाटन समारोह पूर्वक नहीं दिखा

सीजीएल उत्तीर्ण दीपू रजक का ग्रामीणों ने किया जोरदार सम्मान
जमुआ:  प्रखंड के सुदूरवर्ती मनक डीहा गांव के निवासी दीपू रजक (उर्फ़ छोटू) पिता हरदयाल रजक को सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पलामू कल्याण विभाग में अधिकारी के रूप में चयनित होने पर बुधवार को गांव पहुँचते ही ग्रामीणों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर गाजे-बाजे के साथ एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस बजरंगबली मंदिर तक पहुँचा, जहाँ ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर दीपू रजक को सम्मानित किया। इस दौरान पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दीपू रजक इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में कार्यरत थे और उनकी लगन व मेहनत की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा चाचा चांदो रजक को दिया। उन्होंने कहा कि चाचा ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपू ने क्षेत्र के बच्चों को संदेश दिया कि सफलता का एकमात्र मार्ग मेहनत है और निरंतर प्रयास ही मंज़िल दिलाता है।

स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी बड़ी उपस्थिति रही। केंदुआ मुखिया आशा देवी, जरीडीह मुखिया पति राजीव रंजन, पूर्व मुखिया रमेश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य तूपलाल वर्मा, मुखिया पति रंजीत मंडल, राजेंद्र पंडित, विजय वर्मा, राजकुमार तुरी, अमित रजक, चांदो रजक, लातों रजक, त्रिभवन मंडल, मोहन वर्मा, पूर्व मुखिया जिब्राइल अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे। समारोह में लोगों ने दीपू रजक की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Giridih News: डॉ. रणधीर कुमार डॉक्टर ऑफ फिलॉस्पी की उपाधि से अलंकृत
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के ग्राम नईटांड़ निवासी डॉ रणधीर कुमार को 19 दिसंबर 2024 को आर के डी एफ विश्वविधालय रांची के प्रथम दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (अंग्रेजी) की उपाधि प्रदान की गई. यह उपाधि समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, कुलपति प्रो. डॉ एस चटर्जी एवं अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्तिथि में प्रदान की गई.

इन्होंने "जाइनोक्रिटिक डिस्कशन ऑफ द सेलेक्ट नॉवेल ऑफ अनीता नायर" विषय पर शोध कर यह डिग्री हासिल किया. बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ रणधीर आर के डी एफ विश्विद्यालय के प्रथम अवार्डेड स्कॉलर हैं. इन्होंने विश्वविधालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अनीता कुमारी के सुपरविजन में पी एच डी को पूरा किया है.

ज्ञात हो बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.रणधीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू की एवं उच्च शिक्षा झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय, आई आई एम रांची, लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरा किया है. कई  सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों में संस्थापक एवं अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले, 7 किताबों का लेखन एवं कई शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं. देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं संस्थानों में इन्हे लगातार व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जाता है.

ज्ञात हो डॉ रणधीर कुमार को शिक्षा एवं समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान हेतु, नेशनल एजुकेशन अवार्ड, झारखंड रत्न विशिष्ट सम्मान, झारखंड नागरिक सम्मान, समेत कई राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पुरूस्कार से नवाजे जा चुके है. महज 23 वर्ष के उम्र में ट्राइबल इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हेतु 22 सितंबर 2018 को बैंगलोर में मानद डॉक्टरेट से भी सम्मानित हो चुके हैं .

डॉ रणधीर कुमार ने इस पीएचडी अवार्ड पूरा करने के दौरान सहयोग हेतु सुपरवाइजर डॉ अनीता कुमारी, आर के डी एफ विश्विद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, डायरेक्टर रिसर्च, एग्जाम कंट्रोलर एवं अन्य अधिकारियों का उनके लगातार सहयोग हेतु आभार प्रकट किया है. इस शोध के दौरान  लगातार गाइड करने हेतु सहयोग प्रदान हेतु रांची विश्विद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के पूर्व डीन प्रो बी पी सिन्हा, डॉ रबीन्द्रनाथ शर्मा, रांची विश्विद्यालय के पूर्व डीन प्रोफ जी एस झा समेत कई अन्य विश्विद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षकगणों का आभार प्रकट किया है.

डॉ रणधीर ने अपने परिजनों दादा जी सेवानिर्वित प्रधानाध्यापक दिनेश्वर वर्मा,दादी मां स्मृतिशेष सावित्री देवी, पिता शिक्षक दीनदयाल प्रसाद, मां सावित्री देवी, चाचा शिक्षक विनोद कुमार, शिक्षक विकास कुमार, गृह मंत्रालय अधिकारी सुरेश वर्मा समेत संपूर्ण परिवार के सदस्यों का परस्पर सहयोग के कारण ही इतनी बड़ी सफलता को अपना बताया है, इन्होंने अभी का तहे दिल से आभार प्रकट किया.

अत्यंत पिछड़े ग्रामीण इलाके से सफर करते हुए एवं कई उपलब्धियों को सजोते हुए वर्तमान में डॉ रणधीर कुमार झारखंड के महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान में अपनी सेवा दे रहे हैं.