Sariya News - Samridh Jharkhand

Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
सरिया: उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय सरिया पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में नामांकित छात्राओं के नामांकन पंजी का अवलोकन किया। वहीं छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण किया। पश्चात भोजन कक्षा जाकर वहां की व्यवस्था से संबंधित भी जानकारी ली। इस संबंध में विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा ने बताई कि वर्तमान में इस विद्यालय में 339 छात्राएं अध्यनरत हैं। इन्होंने बताई कि विद्यालय की चारदीवारी छोटी है वहीं छात्राओं के नामांकन के अनुसार छात्रावास भी कम पड़ रहे हैं।

वर्तमान में जो छात्रावास है उसमें 200 छात्राओं की रहने की क्षमता है। उक्त दो समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग किया गया था।जिसका अवलोकन उपायुक्त महोदय ने किया। वार्डन ने बताई कि उपायुक्त महोदय ने विद्यालय के बाउंड्री वाल को पूजा करने तथा छात्राओं के अनुकूल छात्रावास की व्यवस्था करने की बात कही है।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज,बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।उसके पश्चात उपायुक्त रामनिवास यादव बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां नगर अध्यक्ष शोभा देवी तथा उपाध्यक्ष सुशील मंडल से मिले। उपाध्यक्ष का कार्यालय प्रथम तल्ला में स्थापित है। जिस पर उपाध्यक्ष मंडल ने आपत्ति दर्ज करते हुए कार्यालय कक्ष को ग्राउंड फ्लोर में स्थापित करने की मांग की।इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार से बातचीत कर उपाध्यक्ष कार्यालय को निकले ताले में व्यवस्था दिलाने से संबंधित बात कही।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड सदस्यों में सुषमा देवी,मिलन यादव,मंजू देवी,सोनी देवी, संगीता कुमारी, समाजसेवी फागु पंडित, तारकेश्वर मोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
सरिया: अवैध बालू तस्करी के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई हुई है। अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, तस्करों ने अधिकारी को देखते ही ट्रैक्टर भागाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन संतोष कुमार ने सतर्कता से दोनों ट्रैक्टरों को सफलतापूर्वक दबोच लिया और उन्हें कब्जे में ले लिया। दोनों ट्रैक्टरों को सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में अवैध बालू परिवहन के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बराकर नदी समेत अन्य स्थानों से लगातार अवैध बालू तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बालू माफिया पर लगाम लगाई जा सके। यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर बालू तस्करों के बीच हड़कंप मचा देने वाली साबित हुई है। प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
सरिया: माहुरी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासनी पूजा बुधवार से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गई। पूजा के पहले दिन सुबह समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मथुरासनी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ मां मथुरासनी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान समाज की महिलाओं ने भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं शाम के समय सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

देर शाम से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों और समाज के लोगों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने “नाचो नाचो नाचो”, “मेरा जूता है जापानी” और “मैंने पायल है छनकाई” जैसे लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीनों दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के दूसरे दिन रात में बाहरी कलाकारों द्वारा धार्मिक संगीत एवं झांकी प्रस्तुत की जाएगी जबकि शुक्रवार को हवन के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में माहुरी समाज के संजय तर्वे ,आशीष तर्वे,अमित तर्वे गोलू तर्वे,जयंत तर्वे, सुबोध, प्रदीप, पप्पू तर्वे, संगीता माथुर, चेतना तर्वे, पिंकी तर्वे, मनीष तर्वे, ललिता, अंजू, प्रतिभा, प्रीति शामिल रही जबकि पदाधिकारियों एवं युवाओं की अहम भूमिका रही।

बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस
सरिया। सरिया अनुमंडल के बड़की सरिया में सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार शोभा देवी (पति: भाजपा नेता फागु पंडित) की शानदार जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस फागु पंडित के आवास से शुरू होकर उत्साह और खुशी की लहर के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और पुनः उसी आवास पर समाप्त हुआ।

जुलूस फागु पंडित के आवास से निकलकर काली मंडा, रेलवे फाटक, बागोडीह मोड़, थाना रोड और स्टेशन रोड होते हुए वापस बड़की सरिया स्थित आवास पर पहुंचा। सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, झंडों और नारों के साथ जुलूस में भाग लिया। पूरा मार्ग “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “शोभा देवी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर फागु पंडित ने जुलूस के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह जीत मेरी पत्नी शोभा देवी की व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बड़की सरिया की जनता की मेहनत, विश्वास और सेवा भावना की जीत है। भाजपा के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर नगर पंचायत को विकास, पारदर्शिता और सुशासन का मॉडल बनाएंगे। महिलाओं, युवाओं और हर वर्ग के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। यह केवल शुरुआत है, अब काम करने का समय है।”

शोभा देवी की यह जीत सरिया नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में उनके नेतृत्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने इसे “विकास की नई शुरुआत” करार दिया।

Giridih News : रमज़ान आत्मशुद्धि और इंसानियत का पैगाम देता है: कारी मोहम्मद अजहर
गिरिडीह : अल जामिया इमाम अबू हनीफा मदरसा के शिक्षक एक दौरे के क्रम में सरिया पहुंचे।मोहम्मद अजहर ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुसलमानों को बधाई दी है। उन्होंने रमज़ान को सब्र, इबादत, रहमत और बरकत का पैगाम बताया, जो इंसान की रूह को सुकून और दिल को राहत प्रदान करता है। कारी मोहम्मद अजहर ने कहा कि रमज़ान आत्मशुद्धि, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का महीना है।

उन्होंने जोर देकर कहा, "जब अल्लाह का बंदा पूरे दिन रोज़ा रखकर इबादत में मशगूल रहता है, तो उसके दिल को एक अलग ही सुकून और तसल्ली महसूस होती है।" रमज़ान हमें भूख और प्यास का एहसास कराता है, ताकि हम गरीबों और जरूरतमंदों की तकलीफ को बेहतर समझ सकें।उन्होंने आगे बताया कि इस महीने में की गई इबादतों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। मस्जिदों में नमाज़, तरावीह और कुरआन की तिलावत से रूहानी फिज़ा बनती है, जहां हर तरफ नेकी, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम फैलता है।

यह महीना गलतियों से तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने का सुनहरा अवसर देता है।कारी मोहम्मद अजहर ने कहा, "रमज़ान में इंसान अपने गुनाहों से दूर होकर नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लेता है। इससे दिल की कठोरता खत्म होती है और रहमदिली व इंसानियत की भावना मजबूत होती है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि रमज़ान का असली मकसद सिर्फ भूखा-प्यासा रहना नहीं, बल्कि दिल और दिमाग को पाक करना है।

सच्चे दिल से की गई इबादत से मिलने वाला सुकून ही रमज़ान की सबसे बड़ी नेमत है।अंत में उन्होंने अपील की, "इस रमज़ान हम सब अपने दिलों को साफ करें, जरूरतमंदों की मदद करें और अल्लाह की रहमत हासिल करने की कोशिश करें। यही रमज़ान का असली पैगाम है। कारी मोहम्मद अजहर के इस संदेश से मुसलमानों में रमज़ान की रूहानी अहमियत को दोहराया गया है, और समाज में नेकी व मदद के कामों को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत में शुक्रवार को नाम वापस लेने की तिथि शुक्रवार को तीन लोगों ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। जिसमें अध्यक्ष पद के दो तथा वार्ड पार्षद के लिए एक ने अपनी उम्मीदवारी वापस की। निर्वाचित पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी पति श्री रामपति प्रसाद एवं कौशल्या देवी अपना नाम वापस लिया है।

जिसकी पुष्टि कर दी गई है। वहीं सीओ सह निर्वाचि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि  वार्ड नंबर 4 में यशोदा देवी ने अपना नाम वापस लिया है। बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 लोगों की नाम की स्वीकृति गुरुवार को हुई थी लेकिन शुक्रवार को दो नाम वापस ले लिया इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 23 फरवरी को होनी है।

अब इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो जाएगी। जहां एक और इस पद के लिए कुछ धनाढ्य परिवार के उम्मीदवार भी है वहीं सामाजिक कार्यों से जुड़े उम्मीदवार भी अपना दंभ भर रहे हैं। जबकि 12 वार्ड के लिए गुरुवार को 81 नाम  स्वीकृत हुई थी शुक्रवार को एक नाम वापस लिए जाने के बाद अब 12 वार्डों के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में है। इस प्रकार अध्यक्ष एवं वार्ड मिलकर उम्मीदवारों की संख्या 97 हो गई है।

Giridih News : वार्ड 10 से मोहम्मद तबरेज हसन ने दाखिल किया नामांकन, सरिया नगर पंचायत चुनाव में बढ़ी हलचल
गिरिडीह : सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। वार्ड नंबर 10 के लोकप्रिय एवं जुझारू नेता मोहम्मद तबरेज हसन ने आज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। यह कदम स्थानीय स्तर पर काफी उत्साह और चर्चा का विषय बन गया है।मोहम्मद तबरेज हसन को क्षेत्र के लोग एक कर्मठ, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में जानते हैं।

वर्षों से उन्होंने वार्ड की समस्याओं को उठाकर, विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। चाहे सड़क-नाली की मरम्मत हो, बिजली-पानी की व्यवस्था हो या सामाजिक न्याय की लड़ाई तबरेज हसन हमेशा आगे रहकर आवाज बुलंद करते आए हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें जनता के बीच एक मजबूत छवि दी है, और अब नगर पंचायत चुनाव में वे वार्ड 10 से अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं।

नामांकन दाखिल करने के दौरान तबरेज हसन ने कहा कि वे वार्ड को और अधिक विकसित, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे उनका साथ दें और इस बार एक ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो वास्तव में उनके दुख-दर्द को समझे और समाधान के लिए दिन-रात जुटा रहे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया और उम्मीदवार को शुभकामनाएं दीं।

सरिया नगर पंचायत चुनाव में यह नामांकन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है, क्योंकि वार्ड 10 के मतदाता एक ऐसे नेता की तलाश में हैं जो न केवल वादे करे बल्कि उन्हें पूरा भी करे।अब सबकी निगाहें चुनावी मैदान पर टिकी हैं  क्या मोहम्मद तबरेज हसन की मेहनत और जनसमर्थन उन्हें जीत की ओर ले जाएगा? समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल वार्ड 10 में उत्साह का माहौल है और लोग अपने पसंदीदा नेता के साथ खड़े दिख रहे हैं

Giridih News: हजारीबाग रोड समेत पूरे धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान
गिरिडीह: सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत पूरे धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दिया। इन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ- साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, हजारीबाग रोड, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी।

यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान शनिवार को दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के दौरान कुल 876 यात्रियों को पकड़ा गया। इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 04 लाख 44 हज़ार 435 रूपए जुर्माने के रूप में वसूली गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Giridih News: बगोदर, सरिया व बिरनी की जनता को मिलेगी बेहतर चिकित्सीय सुविधा, अनुमंडलीय अस्पताल बनकर तैयार
गिरिडीह: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लोगो को नए साल में सौगात मिलेगी लोगो के स्वास्थ्य क्षेत्र मे बगोदर, सरिया और बिरनी की जनता को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने के लिए 23 करोड़ की लागत से सरिया के बागोडीह में बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अनुमंडल स्तरीय अस्पताल दिसंबर से जनता के लिए शुरू हो जाएगा. 50 बेड वाले इस अस्पताल का काम लगभग पूरा होने को है. इसका शिलान्यास जुलाई 2023 किया गया था, जिसे फरवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. यह अस्पताल बगोदर, सरिया और बिरनी के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. क्योंकि यहां के लोगों को छोटी बीमारियों में भी गिरिडीह, धनबाद या फिर रांची का चक्कर लगाना पड़ता था. ऐसे में अनुमंडल अस्पताल के बनने से लोगों को इलाज के लिए अन्य शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

बता दें कि इस अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन फायर ब्रिगेड, एक्सरे, ब्लड बैंक, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, एसडीयू, ऑपरेशन थियेटर, एयरकंडीशनर रूम, रेड जॉन, एजियोथेरेपी, ग्रीन जॉन, एएचडब्ल्यू समेत केंटीन की भी व्यवस्था रहेगी. जबकि विभाग वार डॉक्टरों की भी तैनाती की जाएगी.

इलाज के अभाव में ग्रामीणों को होती है परेशानी

वर्तमान में क्षेत्र में बेहतर चिकित्सीय सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का तीनों सामुदायिक केंद्रों में सिर्फ प्राथमिक उपचार ही होता है, लोगों को हमेशा बेहतर उपचार के लिए धनबाद या रांची जाना पड़ता है पर अनुमंडल स्तरीय अस्पताल बनने से लोगों को इलाज कराने में सुविधा मिलेगी. संसाधनों से लैस अनुमंडल अस्पताल में अगर डॉक्टर की नियुक्ति हुई तो लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

दिसंबर में अस्पताल को हैंडओवर कर दिया जाएगा: संदीप

अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का निर्माण करा रही कंपनी एमएस निरंजन राय कंस्ट्रक्शन के सहायक अभियंता संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल बनकर लगभग तैयार हो चुका है. फिलहाल इलाज में लगने वाली मशीनों को लगाया जा रहा है. उम्मीद है कि दिसंबर महीने के अंदर लोगों के उपयोग के लिए अस्पताल को हैंडओवर कर दिया जाएगा.