police superintendent - Samridh Jharkhand

Dumka News : बासुकीनाथ मंदिर विकास को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दुमका : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

शिवगंगा की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ–सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ वे स्नान करते हैं। इसलिए इसकी नियमित और प्रभावी सफाई अत्यंत आवश्यक है।

मंदिर परिसर में स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में बासुकीनाथ मंदिर से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मंदिर के आसपास की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर की जाए तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम तुरंत प्रभाव से उठाए जाएं। उन्होंने नगर पंचायत को नियमित फोगिंग कराने का भी निर्देश दिया।

रंगीन लाइटिंग और श्रद्धालु सुविधाओं पर चर्चा

नंदी चौक से मंदिर तक रंगीन लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इस पर उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलार्पण काउंटर का विस्तार करने और अस्थायी शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

समन्वय स्थापित कर विकास कार्य पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि बासुकीनाथ मंदिर में बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करना होगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता दुमका प्रमंडल-02 के कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल दुमका, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका, विद्युत कार्य प्रमंडल दुमका, पथ प्रमंडल दुमका, भवन प्रमंडल दुमका, विशेष प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी जरमुण्डी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुण्डी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा बासुकीनाथ के अध्यक्ष/सचिव, नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Jamshedpur News: माँ तारा कन्ट्रकशन लूट मामले में, सात गिरफ्तार
जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय, ग्रामीण के मार्ग दर्शन में रविवार को में माँ तारा कन्ट्रकशन प्रा० लिमिटेड में घटित लूट की घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अन्दर कांड का उद्भेदन कर कांड में संलिप्त सभी सात अभियुक्तों को तमाड थाना क्षेत्र अन्तर्गत रंगामाटी गांव के पास से लूटी गई राशि एक लाख पैंतालिस हजार (1,45,000) तथा मोबाईल फोन एवं डकैती में प्रयुक्त पिस्टल एवं स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद कर जप्त कर लिया गया है, और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. सनातन तांती उर्फ सोनू उम्र करीब 30 वर्ष, पिता- योगेश्वर तांती गांव-लेंगडीह, थाना-चौका, जिला-सरायकेला, खरसावां
2. संदीप कुमार, उम्र करीब-26 वर्ष, पिता-कर्मचन्द्र पुरान, गांव-बुरुडीह, थाना-तमाड, जिला-रांची
3. प्रकाश महतो उर्फ राम प्रवेश महतो उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-रघुनाथ प्रसाद, गांव-चिपी बाँधडीह, थाना- तमाड़, जिला-रांची
4. गांगु मुण्डा उर्फ गुंगा मुण्डा उम्र करीब 23 वर्ष, पिता स्व० राणासी मुण्डा, गांव-दोन्दोपीढ़ी, टोला जन्मडीह, थाना- अड़की, जिला-खुंटी
5. अशोक महतो उम्र करीब 18 वर्ष, पिता वालिस कुमार महतो गांव-बुरुडीह, थाना-तमाड़, जिला-रांची
6. सुराम मुण्डा उम्र करीब-19 वर्ष, पिता जिउता मुण्डा, गांव-चाराडीह, थाना-अड़की, जिला-खुंटी
7. उमेश कुमार महतो उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-करण लाल महतो, गांव-खेरुआडीह, थाना-तमाड़, जिला-रांची

जब्त समानों का विवरण:

1. एक स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नं०- JH01EC-0390
2. 1,20,000 (एक लाख बीस हजार)रुपया
3. लोहे का एक पिस्टल
4. लूटा गया सैमसंग कम्पनी का मोबाईल