KTPS - Samridh Jharkhand

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन
कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  केटीपीएस के चीफ इंजीनियर मनोज ठाकुर एवं भावना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर, भावना सिंह,  निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरुचरण वर्मा, उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 800 से ज्यादा छात्र अपने अभिवावकों के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का  लुफ्त उठाया। अपने स्वागत सम्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि रोशनी का यह आनंदमय त्योहार अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करता है।

यह त्यौहार न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है बल्कि एकता और करुणा के मूल्यों को भी मजबूत करता है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह उत्सव का अवसर हम सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सद्भाव लाए, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा दे जहां हम एक-दूसरे का उत्थान करें। उन्होंने इस खास उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा की विद्यालय के स्थापना काल से चली आ रही दशकों से इस परंपरा को कायम रखने के लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है। और ऐसे उत्सवों से छात्रों में विकास, रचनात्मकता और अन्वेषण के साथ साथ अपनी परंपरा को जीवित रखने में मददगार साबित होती है। वहीं मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय आज भी अपने अतीत को वर्तमान के साथ सामंजस्य बनाते हुए अपने देश की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर छात्रों के लिए अंतर हाउस रंगोली प्रतियोगिता और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस भाभा, आइंस्टीन, न्यूटन और रमन हाउस के प्रतिभागी शामिल हुए। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आइंस्टीन और न्यूटन  दोनों सदन ने  प्रथम स्थान प्राप्त  किए और  भाभा सदन  द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में  भाभा सदन  प्रथम एवं न्यूटन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा  मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में आइंस्टीन सदन प्रथम स्थान पर रहे एवं रमन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं माताओं के लिए आयोजित पूजा थाल बनाने की प्रतियोगिता में माताओं के द्वारा शानदार एवं खूबसूरत थाल का निर्माण किया गया एवं इस प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया एवं आशा हिमवान के थाल इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ थाल चुने गए। वहीं कक्षा प्रथम से पांचवी तक के छात्रों के घरोंदा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे छात्रों ने शानदार घरोंदों का निर्माण किया। कक्षा पहली और दूसरी  कक्षा के घरौंदा प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया ने प्रथम स्थान, सृष्टि प्रसाद ने द्वितीय स्थान एवं कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के घरौंदा प्रतियोगिता में संस्कृति रॉयल ने प्रथम स्थान, नव्या कपसमे ने द्वितीय स्थान एवं सात्विक कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक राहुल मिश्रा,  तनुश्री सरकार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

कोडरमा यूनिट डीवीसी का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र होगा: एस सुरेश
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के कोडरमा ताप विद्युत केंद्र फेज 2 कार्य शुरू हो गया है. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया. कार्यक्रम में  डीवीसी अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ने कहा कि आप सबों एवं डीवीसी प्रबंधन के प्रयास से यह कार्य सफल हुआ है. केटीपीएस का दूसरा फेज 2 गुना 800 मेगावाट 4 वर्षों में कार्य संपन्न किया जाएगा.

उन्होंने कहा, केटीपीएस बहुत अच्छा से चल रहा है और आगे भी अच्छा से चलेगा. कोडरमा यूनिट डीवीसी का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र होगा. मौके पर सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ कुलदीप कुमार, असूचना सीआईएसफ कृष्णकांत, अरुमय मुखर्जी, एसके घोष, संजय कुमार सिन्हा, एके दत्ता, एसके अर्जरिया, अमित कुमार, प्रवीण चांद, कुलदीप राम, सुरेश यादव, मनोज सिंह, अमित सिंह, मुन्ना मोदी, उमेश यादव सहित सैकड़ो के संख्या में लोग मौजूद थे.

Koderma News: केटीपीएस बनेगा डीवीसी का सबसे अधिक विद्युत उत्पादन करने वाला केंद्र
कोडरमा: जिले के बांझेडीह में स्थित कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) के विस्तारीकरण का कार्य नए साल 2025 में शुरू हो जाएगा. यहां 800 मेगावाट के दो नए यूनिटों के माध्यम से कुल 1600 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा. इसके लिए भेल को 14 हजार करोड़ से अधिक का टेंडर अवॉर्ड किया गया है. डीवीसी के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि विस्तारीकरण के बाद कोडरमा डीवीसी का सबसे बड़ा और अधिक विद्युत उत्पादन करने वाला केंद्र बन जाएगा. वर्तमान में यहां 1000 मेगावाट का विद्युत उत्पादन हो रहा है.

प्लांट के विस्तारीकरण के बाद यहां 2600 मेगावाट का अतिरिक्त विद्युत उत्पादन होगा. थर्मल पावर प्लांट के नए दो यूनिट का निर्माण का कार्य करीब चार साल तक चलेगा. इससे यहां 4 हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. इसके साथ ही तिलैया डैम में 155 मेगावाट सोलर पावर का भी निर्माण होगा. कोडरमा के तिलैया डैम और डीवीसी के पंचेत डैम में 155 -155 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. तिलैया डैम में इसका कार्य स्टर्लिंग विल्सन कंपनी और पंचेत डैम में एलएंडटी को दिया गया है.

डीवीसी (केटीपीएस) के मुख्य अभियंता मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि 18 महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. यहां उत्पादित बिजली सीधे नेशनल ग्रिड को भेजा जाएगा. अब रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश काफी आगे बढ़ चुका है. जिले के बांझेडीह में स्थित कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य 800 मेगावाट के दो नए यूनिटों के माध्यम से कुल 1600 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा. इसके लिए भेल को 14 हजार करोड़ से अधिक का टेंडर अवॉर्ड किया जा चुका है.