code of conduct - Samridh Jharkhand

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में बढ़ी चौकसी, रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रांची: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने राज्य की सभी प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय से बिहार की प्रवर्तन इकाइयों के साथ भी तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कहा चुनाव प्रभावित करने वाली हर अवैध गतिविधि पर रोक सुनिश्चित होनी चाहिए। बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य से झारखंड के 10 जिले की सीमा सटे हुए हैं।

इस कारण दोनों राज्यों की सीमाओं पर मिरर चेकपोस्ट बनाये गये हैं। इन चेकपोस्टों को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए नकदी, शराब, ड्रग्स व अन्य प्रलोभन सामग्रियों की अवैध आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जाये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रवर्तन एजेंसियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों को संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने, अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने व अवैध सामग्री की जब्ती के बाद उसके बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी माइकल राज, वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त अमित कुमार, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आयुक्त लोकेश कुमार मिश्रा, आइजी धनंजय कुमार, आइजी अश्विनी कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार व देव दास दत्ता के अलावा नारकोटिक्स, इनकम टैक्स और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता का आरोप, झामुमो ने चुनाव आयोग को भेजा लेटर
रांची: 20 नवंबर (बुधवार) को झारखंड में फेज-2 का विधानसभा चुनाव जारी है. राज्य में अभी साइलेंट पीरियड चल रहा है. इस बीच झामुमो ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव आयोग को एक शिकायत पत्र भेजा है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह वक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता का उल्लंघन आरोप लगाते हुए गिरिडीह के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजा है. सुप्रियो ने पत्र में लिखा है कि बाबूलाल मरांडी की दो वायरल तस्वीरें संलग्न की हैं, जिसमें एक फोटो में वह मतदान केंद्र के अंदर वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे फोटो में वह अपनी उंगली पर लगी नीली स्याही दिखा रहे हैं.

झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि 20 नवंबर को दूसरे चरण के हुए मतदान में बाबूलाल मरांडी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है. चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एक गंभीर अपराध है. झामुमो ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है.

शिकायत पत्र

Ranchi News: झामुमो ने की प्रेस वार्त्ता, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
रांची: भाजपा के प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा. भाजपा ने झामुमो पार्टी पर कार्रवाई करने की मांग की. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव से एक दिन पूर्व यानी 11 तारीख को शाम 5:00 बजे से साइलेंस पीरियड शुरू है. इस पीरियड में कुछ भी नहीं करना है.

उन्होंने कहा, कोई प्रचार संबंधी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करना है, इसके बावजूद चुनाव आयोग को आदेश को धत्ता दिखाते हुए झामुमो पार्टी के बड़े नेता ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. वह भी खुलेआम सबके सामने राजधानी रांची में. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसा कोई भी पार्टी इस प्रकार का काम करने का कोशिश ना करें. प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, रमाकांत महतो और पुष्कर तिवारी शामिल रहे.

देवघर डीसी ने हिमंता बिस्व सरमा को दी क्लीन चिट, JMM -CONG पर भाजपा ने साधा निशाना
रांची: देवघर के डीसी ने सारठ में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को क्लीन चिट दे दी है. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, माले और राजद के नेताओं ने चुनाव आयोग से हिमंत पर विभाजनकारी भाषण देने का आरोप लगाया था. इस क्लीन चिट पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा है कि हिमंत सरमा को मिली इस क्लीन चिट से JMM और उसके सहयोगी पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि हिमंत की आवाज़ झारखंड के आम लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करती है.

साह ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने हमेशा बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाई है, और जिस तरह उन्होंने असम में घुसपैठ के खिलाफ कदम उठाए, भाजपा झारखंड में भी वही कार्य करेगी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि देश में अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करके बाहर निकाला जाएगा. यही कारण है कि JMM और कांग्रेस घबरा रहे हैं क्योंकि उनका वोट बैंक इस प्रकार की गतिविधियों में ही सुरक्षित रहता है.

साह ने कहा कि जब बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाकर यहां बसाने की कोशिश होती है, और उन्हें स्थानीय आदिवासी लड़कियों से शादी करवाने में मदद की जाती है, तब इसे भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक कहा जाता है. लेकिन जब हिमंत सरमा इस घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाती है.

इस पूरे घटनाक्रम से यह भी स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों पर बिना कारण कीचड़ उछालने का प्रयास किया जाता है. हार के डर से हताश JMM और कांग्रेस के लिए अब संस्थाओं और भाजपा के बड़े नेताओं को बदनाम करना एक चलन बन गया है.

चुनाव को लेकर राज्य में अब तक 13,634 लाइसेंसी हथियार हुए जमा: के.रवि कुमार
रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी हैं. वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. उन पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित मतदान को लेकर लगातार चौकसी बरत रहा है. इसी के तहत राज्य के लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है. वर्तमान में राज्य में 16,696 आर्म्स लाइसेंस हैं, जिसमें से 13,634 आर्म्स डिपॉजिट हो चुके हैं. वहीं 40 लाइसेंस अवरुद्ध किए गए है. 487 लाइसेंस को कैंसल कर डिपॉजिट कराया गया है और 1,354 लाइसेंस धारकों को उनके आवेदन के बाद जमा करने से छूट दी गई है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने बताया की राज्य में 44,015 सर्विस वोटर के ट्रांसमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. पहले चरण के चुनाव में 28,471 और दूसरे चरण में 15,544 सर्विस वोटर हैं. उन्होंने बताया कि होम वोटिंग की तैयारी चल रही है. वहीं वोटर ऑन इलेक्शन ड्यूटी के पोस्टल वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जायेगी.

किसी की भावना को आहत करने वाला बयान आचार संहिता का उल्लंघन: डॉ. नेहा अरोड़ा
रांची: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा किसी की भावना को आहत करने वाले बयान से बचना चाहिए. ऐसा बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. चुनाव आयोग के इन दिशा-निर्देशों को दोबारा राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रही थीं.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में मुख्य रूप से कहा गया है कि मतदाताओं की जातिगत/सांप्रदायिक भावानाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जाएगी. मतदाताओं को गुमराह करने के उदेश्य से राजनैतिक दल और कार्यकर्ता बगैर तथ्यात्मक आधार के कोई गलत बयानबाजी नहीं करेंगे. बगैर प्रमाणित आरोप के तोड़-मरोड़ कर अन्य दलों अथवा दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं की आलोचना नहीं करनी है. नेताओ अथवा कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के किसी पहलू, जो सार्वजनिक गतिविधियों से संबंधित नहीं हों, की आलोचना नहीं की जाएगी. अपने विरोधी को अपमानित करने के लिए व्यक्तिगत् आक्षेप के निम्नतम स्तर का प्रयोग नहीं किया जाएगा. चुनाव प्रचार के लिए पूजा स्थलों का उपयोग नहीं किया जाएगा. खासकर धार्मिक उपहास और निंदा के संदर्भ नहीं दिए जा सकते. राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों को किसी भी ऐसे कृत्य/कार्य/बयान से परहेज करना है, जिन्हें महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के प्रतिकूल माना जा सकता है. मीडिया में असत्यापित एवं भ्रामक विज्ञापन नहीं दिये जाएंगे. समाचार सामग्री के रूप में छदम् तरीके से विज्ञापन नहीं दिये जाएंगे. सोशल मीडिया में विरोधियों को अपमानित या तिरस्कार करने वाले, गरिमा से नीचे के पोस्टों को डालना/साझा करना आदर्श आचार संङिता का उल्लंघन माना जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 805 नामांकन दर्ज किये गये हैं. उनमें सर्वाधिक 32-32 नामांकन पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर में हुए हैं. वहीं सबसे कम नामांकन सिमरिया और खूंटी में 11-11 दर्ज किये गये हैं. वहीं आदर्श आचार संङिता उल्लंघन के खिलाफ अब तक 19 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. दूसरी ओर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 57.66 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है.

Ranchi News: आचार संहिता को लेकर कार्यशाला का आयोजन
रांची: आकाशवाणी प्रादेशिक समाचार एकांश रांची की ओर से आज रांची में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता समेत अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की मुख्य अतिथि अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि हम सबों का समेकित प्रयास होना चाहिए कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न हो. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

मौके पर आकाशवाणी रांची प्रमुख कृष्ण कुमार लाल,आकाशवाणी कार्यालय प्रमुख डीसी हेंब्रम,आर एन यू प्रमुख दूरदर्शन दिवाकर कुमार,उप जनसंपर्क निदेशक आनन्द,आकाशवाणी रांची के सहायक निदेशक जेवियर कुंडलन्ना,आकाशवाणी कार्यक्रम अधिशासी पंकज मित्र आकाशवाणी रांची समाचार संपादक महाविष रहमान और दूरदर्शन के समाचार संपादक गौरव कुमार पुष्कर मौजूद रहे. मौके पर सभी जिलों के अंशकालिक संवाददाता मौजूद रहे. कार्यशाला के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों ने भी चुनाव के कवरेज से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए. मौके पर अंशकालिक संवाददाताओं ने भी कई सवाल किए और अपने अनुभव साझा किए.

Ranchi News: सभी जिला निर्वाची कोषांगों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
रांची: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा सभी कोषांगों के निरीक्षण क्रम में निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप कराए.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा आर.ओ. सेल 63 रांची, 64 हटिया, 65 कांके, 66 मांडर का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों से अभ्यर्थीयों से लिए जाने वाले और अभ्यर्थीयों को देने वाले सामग्री की व्यवस्था का रिव्यू किया. उन्होंने सी.सी.टीवी के बारे में जानकारी ली.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा निर्वाची पदाधिकारियों से निरीक्षण के दौरान चेक लिस्ट के बारे में जानकारी, आगन्तुक के बैठने लिए प्रतीक्षा कक्ष के बारे में जानकारी ली. पुरे निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टी जाहिर की इस दौरान सभी पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची सेल के सभी कर्मी उपस्थित पाए गए.

विस चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन एक पर्चा हुआ दाखिल, सीईओ ने दी जानकारी
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने हटिया से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है. इसे लेकर अब तक विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दाखिल नामांकनों की कुल संख्या 4 हो गयी है. उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे. वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है. 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद लेकर चलने पर उसे जब्त कर संबंधित डीडीसी की कमिटी में यह परीक्षण होगा कि यह राशि चुनाव कार्य या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं. अगर इससे जुड़ा मिला, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई होगी. कमिटी अगर आश्वस्त होती है कि राशि वैध है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को सौंप देगी. वहीं अगर किसी को बैंक आदि में रुपये जमा करना होता है, तो वह डीडीसी की पूर्वानुमति लेकर बिना रोक टोक ऐसा कर सकता है. 10 लाख से ऊपर की जब्त राशि के मामले को आयकर विभाग देखेगा.

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है. 49.61 लाख की सर्वाधिक जब्ती पाकुड़ में हुई है. इसी प्रकार धनबाद में 46.72 लाख, दुमका में 34.23 लाख और पलामू में अब तक 29.04 लाख रुपये मूल्य के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है. 10 लाख से अधिक जब्ती वाले जिलों में गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसावां और रांची शामिल हैं. इसमें राज्य पुलिस ने सर्वाधिक 1 करोड़ 60 लाख की जब्ती की है. वाणिज्य कर विभाग ने 61 लाख और आबकारी विभाग ने 59 लाख से अधिक की जब्ती की है.

Dhanbad News: मैथन बॉर्डर पर दो वाहनों से 11.38 लाख कैश बरामद
धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत राज्य में आचार संहिता लागु हो गयी है. आचार संहिता लागु होने से पुलिस प्रशासन की चौकसी बढ़ा दी गयी है. कई जगहों के चेकनाकों पर सघन जांच अभियान पुलिस द्वारा की जा रही है. इसी क्रम में धनबाद में मैथन पुलिस ने शुक्रवार देर रात मैथन बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की. वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से 11 लाख 38 हजार रुपये कैश बरामद किये. बरामद कैश को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इस मामले में पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जिस वाहन से 10 लाख बरामद हुए हैं, वह कार जमशेदपुर के हरजिंदर सिंह का है. वहीं दूसरी कार गिरिडीह के कीर्तन सिंघानिया की है, जिससे 1 लाख 38 हजार मिले हैं. भारी मात्रा में कैश बरामद होने की सूचना पर बीडीओ मधु कुमारी चेकपोस्ट पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया. बता दें कि आचार संहिता लागु होने के बाद से दो दिनों में वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग वाहनों से अब तक करीब 14 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किये हैं.

Koderma News: विस चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित
कोडरमा: विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. प्रशिक्षक के रूप में अश्विनी तिवारी एवं सुदीप सहाय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मतदान दिवस से पूर्व, मतदान दिवस के दिन एवं मतदान के उपरांत के कार्यो की जानकारी दी गई. दोनों प्रशिक्षकों ने आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद 24 घंटे के अंदर सरकारी भवनों से राजनीतिक पोस्टर बैनर हटा लेना है.

48 घंटे के अंदर बस स्टैंड,रेलवे प्लेटफार्म आदि सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर,कट आउट आदि हटा लेना है एवं 72 घंटे के अंदर निजी भवनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे,पोस्टर बैनर आदि हटा लेना है. चुनाव प्रचार की अवधि सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही रहेगी. प्रशिक्षकों ने EVM एवं PB के माध्यम से वोटिंग करने की विधि की जानकारी दी. DSP दिवाकर कुमार ने चुनाव उल्लंघन से संबंधित धाराओं की जानकारी देते हुए सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

Giridih News: देवरी में चेकनाका लगाकर चलाया गया वाहन जांच अभियान
गिरिडीह: आचार संहिता लगते ही झारखंड बिहार सीमा स्थित  जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के सीमा पर अंतर्राज्यीय चेकनाका लगाकर गुजरने वाले वाहनों के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत उक्त मार्ग में  आने जाने वाले दो पहिया,चार पहिया, आदि  वाहनों के सभी जरूरी कागजात डिक्की आदि  जांच किया गया.

इस बाबत  देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही बिहार- झारखंड के बॉर्डर पर चेकनाका लगा दिया गया है ताकि विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर गृह बिहार से झारखंड में कोई प्रवेश न करें. मौके पर एएसआई  राधेश्याम चौधरी  सहित कई  पुलिस जवान मौजूद थे.