Barkatha - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग: जिले में आपराधिक घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ रही हैं। लुटेरे बेख़ौफ़ घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी घर में घुस गए और वहां से लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी और गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल परिवार का इलाज बरकट्ठा सीएचसी में कराया गया। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पुलिस टीम जांच में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व विधायक और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Hazaribagh News: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, माँ - बच्चे की मौके पर मौत
हजारीबाग: हजारीबाग में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा और सिरसी गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे पति-पत्नी और नवजात बच्चे की बाइक एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में मां और नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। पिछले 2 घंटे से सैकड़ों गाड़ियां और यात्री फंसे हुए हैं।

जाम की वजह से करीब 1 घंटे से एंबुलेंस भी फंसी हुई है। एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह बरकट्ठा से हेड इंजरी वाले गंभीर मरीज को लेकर आ रहे थे, लेकिन जाम में फंसे रहने से स्थिति और भी नाजुक होती जा रही है।

इचाक के सीईओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और जाम हटाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

कब तक जाम हटेगा और लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल सड़क पर अफरातफरी का माहौल है।

Hazaribagh News: कोलकता से पटना जा रही बस हुई भीषण सड़क हादसे की शिकार, 7 की मौत
हजारीबाग: हजारीबाग से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के बरकट्ठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कोलकाता से बिहार जा रही अद्यंत नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

स्थानीयों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है. इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. बचाव कार्य में लगे सभी लोगों ने सड़क पर पलटी बस की खिड़की व दरवाजा तोड़कर मृतकों व घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में चल रहा है. मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की बताई जा रही है.

सीएम योगी ने कोडरमा में भरी हुंकार, कहा- जिन्होंने आपको छला है, उनसे हिसाब लेने का यही है अवसर
कोडरमा: झारखंड विधानसभा को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज झारखंड आगमन हुआ. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी ने आज कोडरमा में जनसभा को संबोधित कर भाजपा और NDA सरकार के समर्थन में वोट डालने की अपील की. उन्होंने कोडरमा में बरकट्‌ठा के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए कहा, यूपी की धरती से भगवान बिरसा की घरती को नमन कर मैं छठ पर्व की बधाई देता हूं. उन्होंने कहा, हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी, क्योकि वहां के लोगों को ये समझ आ चुका है कि उन्हें विकास को चुनना है. वहां के लोगों ने अपने आने वाले पीढ़ी के अच्छे भविष्य को चुना. मोदी जी के नेतृत्व में डबल ईंजन की सरकार को चुना.

सीएम योगी ने कहा, कोडरमा प्राकृतक संसाधनों से भरा एक सम्पन्न क्षेत्र है. देश की आजादी में कोडरमा से चार हुतात्माओं ने अपना बलिदान दिया है, लेकन आज झारखंड के इस पावन धरा में क्या हो रहा है. एक था औरंगजेब जिसने देश के मंदिरों को लूटा था जिसने मंदिरों की पवित्रता को भंग किया था और दूसरा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के मंत्री हैं, जिसके घर से नोटों की गड्डियां बरामद हुई. झारखंड के लोगों का पैसा जेएममए के मंत्री के घर से निकल रहा है. गिनती करने में मशीने खराब हो जा रही हैं. लूट का इससे दूसरा घटिया स्तर कहीं देखा नहीं जा सकता. इसलिए मै ये कहने आया हूं भईयो, बहनों और मित्रों कि ये चुनाव उसी विकास के नाम पर जिन लोगों ने आपको छला है, उनसे हिसाब लेने का एक अवसर है. बीजेपी की जहां कहीं भी सरकारे हैं, उन्होने विकास का एक मॉडल दिया है, विकास पर काम किया है. इसलिए आप सभी से अपील है कि अगर झारखंड का विकास करना है तो भाजपा की डबल इंजन सरकार को झारखंड में समर्थन दें. भाजपा और NDA की सरकार को बहुमत से जितावें. बेटी, रोटी, माती को बचाना है तो झारखंड में कमल खिलाना है.