Sanitation - Samridh Jharkhand

हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
हजारीबाग : विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी समस्याओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों, दुकानदारों व किसानों की परेशानियों के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा ।

फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका और नागरिक सुविधा पर जोर

विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को कहा की फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखते हुए उनकी उचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो और दुकानदारों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने डेली मार्केट में आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय  को निःशुल्क किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

जलजमाव और स्वच्छता के स्थायी समाधान की मांग

विधायक ने बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही कूद रेलवे स्टेशन के समीप मैला टाँड में कचरा जमा न करनें स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

डेली मार्केट को स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पहल

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन से डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट मार्केट” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कालीबाड़ी मे बने भवन भवन को शीघ्र खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध कराने की बात भी दोहराई, जिस पर वे पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं।

फुटपाथ दुकानदारों से सीधा संवाद

नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं फुटपाथ दुकानदारों के कार्यस्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, मेरा प्रयास है कि हजारीबाग शहर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुकानदारों व किसानों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यातायात जाम से राहत और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वे इन सभी विषयों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार प्रशासन से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
साहिबगंज :  नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड संख्या- 26 से पूनम किरण चौरसिया के पार्षद पद पर चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन पूनम किरण ने अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय मे निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद पूनम ने वार्डवासियों से अपील की है कि वे एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देकर वार्ड के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों व नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को वे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हैं। उन्होंने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें चुना गया, तो वे हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगी। पूनम किरण ने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या- 26 की जनता विकास और जनसेवा के मुद्दे पर उन्हें अपना समर्थन जरूर देगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी पूनम किरण चौरसिया लगातार दो बार वार्ड संख्या 26 का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

नामांकन दाखिल करने के उपरांत किरण ने कहा कि अगर वार्ड की प्यारी और भोली-भाली जनता हमें जन सेवा करने का अवसर दे तो मैं वार्ड क्षेत्र का नक्शा बदल दूंगी। खासकर वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करूंगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में अग्रसर रहूंगी। मौके पर समाज के प्रबुद्ध नागरिक, वरिष्ठजन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से बाधित हुई पानी आपूर्ति: सरयू राय
जमशेदपुर: मानगो के कुछ इलाकों में रविवार की सुबह  पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। दीपावली जैसे पर्व-त्योहार के समय पेयजलापूर्ति बाधित होने से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। पानी बाधित होने की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल पर पहुंचे। उन्होंने पृथ्वी पार्क में बनी पानी की टंकी का मुआयना किया और अपने सहयोगियों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भेजा जहां से अलग-अलग इलाके की पानी टंकियों में पानी भेजा जाता है।

सरयू राय ने कहा कि मुआयना करने के बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि पेयजलापूर्ति परियोजना के अधिकारियों तथा परियोजना का संचालन कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण मानगो में पेयजलापूर्ति बाधित हुई है। दीपावली-छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पेयजलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध विभाग को चार्जशीट सौंपेंगे और कर्तव्य पालन में लापरवाही करने को लेकर कारवाई करने की मांग सरकार से करेंगे। वह मानगो पेयजल परियोजना के ठेकेदार को काली सूची में डालने की अनुशंसा भी सरकार से करेंगे।

सरयू राय ने बताया कि इंटेकवेल में जाने से पता चला कि वहां बाढ़ के पानी का बालू भरा हुआ है।  बहुत दिनों से इसकी सफाई नहीं हुई, ऐसा लगता है। मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश देकर सफाई आरंभ करायी। बालू हटते ही जल प्रवाह सामान्य हो गया। उसके बाद वह पृथ्वी पार्क के पानी टंकी पर गये। पानी टंकी का संचालन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से टंकी के सम्प में पानी आता है, वैसे ही टंकी से पानी चालू हो जाता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में 2-3 दिन ही ठेकेदार द्वारा इस टंकी को पानी दिया जाता है। पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी भी इस बारे में लापरवाह हैं।

सरयू राय ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना करने के बाद पता चला कि ठेकेदार के जो कर्मचारी टंकियों में पानी भरते हैं, वो घोर पक्षपात कर रहे हैं। एक खास इलाके को अधिक पानी दिया जा रहा है, जिसके कारण जिन इलाके में पर्व-त्योहार में पानी की आवश्यकता अधिक होती है वहाँ पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहां के लिए पानी आपूर्ति में कटौती की जा रही है। सरयू राय ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ऊपर के आदेश से ऐसा काफी लंबे समय से चलता आ रहा है। वह इसमें बदलाव नहीं कर पाएगा। इस बारे में राय ने जब पेयजल आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश नहीं है।

सरय़ू राय ने बताया कि मानगो पेयजल परियोजना को कम पानी मिलने का मुख्य कारण ठेकेदार और पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसी वजह से पर्व-त्योहार में जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इस बारे में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से कहा है कि वे वे इसकी जांच करें और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कारवाई करने की प्रक्रिया आरंभ करें।

Koderma News: जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Koderma News: मरकच्चो प्रखंड के सभागार कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण में मरकच्चो प्रखंड के सभी पंचायतों से आई हुई जल सहिया दीदियाँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी जल सहियाओं के बीच टेस्ट किट का वितरण किया गया। साथ ही, सभी को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मरकच्चो प्रखंड के कनीय अभियंता जहेंद्र भगत ने कई जानकारी दी।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से उपस्थित प्राकलक मुकेश कुमार ने भी जल सहियाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जल जांच की प्रक्रिया का डेमो के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कनीय अभियंता जहेंद्र भगत के साथ-साथ ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार पांडेय, क्वालिटी मैनेजर रामपुकर प्रसाद तथा टेक्निकल मैनेजर पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

कॉकरोच भगाने का आसान घरेलू तरीका: रात को करें ये काम, किचन से हमेशा के लिए हो जाएंगे गायब
लाइफस्टाइल डेस्क: घरों में कॉकरोच (Cockroach) का आतंक एक आम समस्या है, लेकिन ये न केवल घिनौने लगते हैं, बल्कि ये बैक्टीरिया और कई तरह की बीमारियों के भी वाहक होते हैं। रसोई (Kitchen) में इनका बसेरा सबसे ज्यादा होता है, खासकर रात के अंधेरे में जब ये नालियों से बाहर निकलकर भोजन की तलाश करते हैं। अगर आप भी इन जिद्दी कीड़ों से तंग आ चुके हैं और इन्हें जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले किया गया सिर्फ एक छोटा सा काम इन्हें आपके घर से हमेशा के लिए दूर भगा सकता है।

रात को करें 'ये एक अचूक काम'

कॉकरोच अक्सर सिंक और नालियों के रास्ते ही घर में प्रवेश करते हैं। इन्हें रात में बाहर आने से रोकने का यह घरेलू तरीका बहुत ही प्रभावी है:

सिंक की सफाई और सुखाना: सबसे पहले, अपने किचन के सिंक को अच्छी तरह से साबुन या डिटर्जेंट से साफ करें और किसी सूखे कपड़े से पोंछकर सुनिश्चित करें कि कोई भी खाद्य कण या नमी न रहे।

डेटॉल का उपयोग: अब थोड़ा सा डेटॉल (Dettol) लें और उसे सीधे सिंक के छेद (नाली) में डाल दें। डेटॉल की तेज गंध कॉकरोच को बाहर आने से रोकेगी और बैक्टीरिया को खत्म करेगी।

नाली को बंद करें: अंत में, एक पुराने अखबार को मोड़ें और उसे नाली के छेद में मजबूती से दबा दें। आप चाहें तो अखबार के ऊपर कोई भारी बर्तन या पत्थर भी रख सकते हैं।

यह उपाय रात भर नाली के रास्ते से कीड़े-मकोड़ों और कॉकरोच को बाहर आने से रोकेगा।

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए 5 जरूरी उपाय ( रोकथाम और नियंत्रण)

सिर्फ सिंक बंद करना ही काफी नहीं है, कॉकरोच को वापस आने से रोकने के लिए आपको ये 5 जरूरी कदम उठाने होंगे:

सिंक और पाइपलाइन की नियमित सफाई: सिंक को रोज गर्म पानी और डिटर्जेंट से साफ करें। हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा और सिरके (Vinegar) के घोल का इस्तेमाल करके सिंक और नाली को गहराई से साफ करें। इससे पाइपलाइन में जमा चिकनाई और कचरा साफ होता है।

कचरे का सही निपटान: खाने के बचे हुए टुकड़े या कचरा सीधे सिंक में न डालें। इसे ढके हुए कूड़ेदान में डालें और कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करते रहें। रात को सोने से पहले कूड़ेदान को बाहर रखना सबसे अच्छा है।

नमी और रिसाव को रोकें: कॉकरोच को नमी बहुत पसंद होती है। सुनिश्चित करें कि रसोई या बाथरूम में कहीं भी पानी का रिसाव (Water Leakage) न हो। फर्श और सिंक के आस-पास की जगहों को हमेशा सूखा रखें।

बोरिक एसिड की गोलियां: बोरिक एसिड, आटा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करेगी, और बोरिक एसिड उन्हें खत्म कर देगा। इन गोलियों को दरवाजों, अलमारी के कोनों और फ्रिज के पीछे रखें। (ध्यान रहे: बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें)।

तेज गंध वाले प्राकृतिक नुस्खे: तेज पत्ता (Bay Leaf) या लौंग को पीसकर उन जगहों पर बिखेर दें जहां कॉकरोच आते हैं। इनकी तेज गंध कॉकरोच को बर्दाश्त नहीं होती और वे भाग जाते हैं।

कॉकरोच के फैलने का मुख्य कारण और एक वैज्ञानिक तथ्य

कॉकरोच मुख्य रूप से गंदगी, नमी, गर्मी और भोजन की उपलब्धता के कारण फैलते हैं। रसोई में जमा ग्रीस, भोजन के कण और सिंक के नीचे की नमी इन्हें तेजी से प्रजनन करने और पनपने का मौका देती है।

वैज्ञानिक तथ्य: वैज्ञानिकों के अनुसार, कॉकरोच धरती के सबसे पुराने कीटों में से हैं, जो लगभग 42 करोड़ वर्षों से पृथ्वी पर मौजूद हैं। इनकी यही अद्भुत अनुकूलन क्षमता इन्हें नियंत्रित करना मुश्किल बना देती है।

Hazaribag News: छवनिया के सदर ने हजारीबाग उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से किया मुलाकात, रोड ढलाई को लेकर दिया आवेदन
बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत अंतर्गत छवनिया गांव के सदर मोहम्मद अफवान ने उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से किया मुलाकात और कहा छवनिया से बूढ़वा महादेव जाने वाली मार्ग में कहीं-कहीं गड्ढा हो जाने के कारण जल जमाव के स्थिति हमेशा बनी रहती है। जिसके चलते हमेशा रोड में पानी भरा रहता है। उसी को लेकर हजारीबाग के उपायुक्त से और उपविकास आयुक्त से मुलाकात करके रोड की ढलाई करने के लिए एक लिखित आवेदन दिया हैं। जिसमें छवनिया के पूल के दोनों साइड में ढलाई करने के लिए आवेदन दिया हैं।

बुढ़वा महादेव जाने वाली मार्ग छवनिया से निकलकर दिलजान के घर से लेकर मुसर्रत के घर तक लगभग 200 मी. की दूरी है जो गड्ढा में तब्दील हो चुका है और हमेशा पानी भरा रहता है इसलिए इस रोड को  जल्द से जल्द बनाया जाए क्योंकि जिस जगह पर जल जमाव रहता है उसी जगह पर आंगनवाड़ी स्कूल है और प्राथमिक स्कूल भी है। स्कूल और आंगनवाड़ी आने जाने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए रोड बनाना अति आवश्यक है। इस रोड से छवनिया होकर बुढ़वा महादेव के अलावा खैरातरी, पगार, मिर्जापुर, महुदी लगभग दर्जनों गांवों को यह रास्ता जोड़ता है जिससे आने जाने वालों लोगो को काफ़ी परेशानी होती है‌। इसको देखते हुए इस रोड को बनाना आती आवश्यक है।

Gadhwa News: चंदन जायसवाल 400 समर्थकों के साथ JMM में हुए शामिल
गढ़वा: गढ़वा जिला में बीजेपी  में दरार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. पार्टी के काफी प्रभावशाली युवा नेता जिला मंत्री चंदन जायसवाल पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं. शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से चंदन जायसवाल सहित मनीष कमलापुरी, गौरव जायसवाल, डॉ अशोक सोनी, संजय सिंह अग्रहरी, अमित केशरी, रवि केशरी, पंकज बघेल, रूपेश गुप्ता, पियुष गुप्ता, पप्पु  ,गौतम शर्मा, संतोष चंद्रवंशी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है. सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को निश्चित रूप से भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया.

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी. इस बार उन्हें 50 हजार मतों से जीत दिलायेगी. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें 10 साल मौका दी वे चौक-चौराहे पर भी कहते फिरते हैं कि पार्टी से टिकट लेना और जनता का वोट लूटना बहुत आसान है. वे जनता को जात, पात, हिंदु, मुस्लिम में बांटकर, आपस में तोड़ कर, पैसों से खरीद कर जनता का वोट आसानी से ले लेंगे. इस तरह की बातें जनता का घोर अपमान के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है. जनता ने काम करने का मौका दी तब वे 10 साल में विधायक निधि का 40 करोड़ रूपये अपने घर में डाल दिया। 2009 से 2019 तक के विधायक निधि का कहीं एक शिलापट्ट भी नहीं दिखता है. वे अपने घमंड में इतना चूर हैं कि जिस दल के लोगों ने जीताया उसे भी अपने पांव की जुती समझते रहे.

मंत्री ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता और पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है. कुछ लोग अपने कुटिल चाल से पार्टी विषेष का टिकट लेकर एवं जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. जनता इनके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को ठेस पहुंची. इस कारण काफी संख्या में लोग आज झामुमो में शामिल हो गये. चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं की हमेशा उपेक्षा की जाती है. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं का जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं. मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यां से प्रभावित होकर आज अपने सभी सहयोगियों के साथ झामुमो में शामिल हुआ हूं. इस बार मंत्री श्री ठाकुर को 50 हजार मतों से हम सब मिलकर जीतायेंगे. मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, सुनील पासवान (नागर), विनोद बघेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.