Sarla Birla University - Samridh Jharkhand

Ranchi News: एसबीयू में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आई-नेक्स्ट समाचार पत्र, रांची के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट पिंटू दुबे ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कार्यशाला में विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फोटोग्राफी की तकनीकी बारीकियों और कलात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही परिसर में एक प्रायोगिक सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र में विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरला बिरला विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग समय-समय पर इस तरह के सत्र आयोजित करता रहता है ताकी छात्रो को पत्रकारिता से जुड़े विषयों की व्यवहारिक जानकारी मिल सके। पत्रकारिता जगत के कई प्रमुख नाम विश्वविद्यालय के छात्रो का मार्गदर्शन कर चुके है।

इस अवसर पर विभाग के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार, डॉ. नंदिनी सिन्हा एवं अजय कुकरेती उपस्थित रहे। शिक्षकगणों ने विषय से संबंधित रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यशाला के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय में बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन
रांची: प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. राधाकांत पाधी ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यानमाला में अपना विचार व्यक्त किया। आनेवाले वर्षों में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में और भी बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है और इसके लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं ' यह बातें आज प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राधाकांत पाधी ने कही। वे आज सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में आयोजित बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यान श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर 'जटिल अंतरिक्ष मिशनों पर कंप्यूटर आधारित मार्गदर्शन की आवश्यकता और उसका प्रभाव ' विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों; जैसे चंद्रयान-3, आदित्य-एल1, गगनयान, निसार, एक्सपोसैट और स्पेडेक्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भविष्य की योजनाओं, जैसे चंद्रयान -4, चंद्रयान-5, मंगल और शुक्र मिशन के साथ-साथ आर्टेमिस कार्यक्रम और स्पेडेक्स-2 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का इस क्षेत्र में कार्य विश्व स्तरीय रहा है और इस प्रगति की राह में कंप्यूटर आधारित मार्गदर्शन तकनीक काफी मददगार और क्रांतिकारी साबित हो रही है।

इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने  स्व. बसंत कुमार बिरला को याद करते हुए कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति के अलावा उनकी ख्याति समाजसेवी, दानवीर और लब्धप्रतिष्ठ शिक्षाविद के तौर पर भी रही। उन्होंने 'वनडे एट ए टाइम' नामक किताब का भी उल्लेख किया, जो बसंत कुमार बिरला के जीवन और विचारों से प्रेरित है। उपस्थित श्रोताओं से उन्होंने उनके विचारों को आत्मसात करने की भी अपील की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीता वर्मा ने किया। इस अवसर पर एसबीयू के कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभिन्न संकायों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस लेक्चर सीरीज के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

वर्तमान में प्रो. राधाकांत पाधी भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग में पूर्णकालीन प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। साल 1996-1997 के दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में वे वैज्ञानिक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ऑप्टिमल कंट्रोल, नॉनलिनियर कंट्रोल, इंटेलिजेंट कंट्रोल और स्टेट एस्टिमेशन में सिंथेसिस एल्गोरिदम पर विशेष कार्य किया है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं और सम्मेलनों में उनके 240 से अधिक शोधपरक लेख प्रकाशित हुए।
प्रो. पाधी भारतीय राष्ट्रीय अभियंत्रण अकादमी (INAE), इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अभियंत्रण संस्थान (IETE), भारतीय अभियंत्रण संस्थान (IE), अमेरिकी एयरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स संस्थान (AIAA) के एसोसिएट फेलो हैं। इसके अलावा वे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण संस्थान (IEEE), इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑटोमैटिक कंट्रोल (IFAC), भारतीय एयरोनॉटिकल सोसाइटी, सिस्टम्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, एशियाई नियंत्रण संघ की स्टीयरिंग समिति एवं सॉफ़्ट कंप्यूटिंग रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। उन्हें उनके मूल्यवान शोध योगदानों के लिए कई पुरस्कार मिल चुका है, जिनमें एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से एक्सीलेंस इन एयरोस्पेस एजुकेशन अवॉर्ड भी शामिल है।

Ranchi News: एसबीयू में फ्रेशर्स डे की धूम, विद्यार्थियों ने जमकर की मस्ती
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में नवागत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। आयोजन तीन दिनों तक चला। इस अवसर पर हर्षोल्लास और मस्ती के बीच सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का स्वागत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान ऊर्जावान पारंपरिक और आधुनिक संगीत के संग नृत्य और फैशन शो की भी धूम रही और विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के मिस्टर और मिस फ्रेशर भी चुने गये ।

विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन ही जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी होती है। अतएव विद्यार्थी अनुशासन को आत्मसात् करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण एवं सहायक होते हैं तथा इससे आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का समग्र विकास होता है।

इस आयोजन के अवसर पर एसबीयू के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने फ्रेशर्स डे के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवागत विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Ranchi News: एसबीयू में प्री प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा टीसीएस-बीपीएस हायरिंग 2026 के लिए प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। टॉक में बीबीए, बीकॉम, बीए अंग्रेजी, बीए इकोनॉमिक्स, बीबीए एसबीपीएम-2026 के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में एक टीसीएस अपने कर्मचारियों को करियर के उच्च अवसर प्रदान करने के अलावा अन्यान्य सुविधाएं मुहैया करवाती है। कंपनी की पारदर्शी चयन प्रक्रिया में भाग लेकर स्नातक विद्यार्थी तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर को संवार सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस वर्कशॉप का लाभ उठाने और पंजीकरण प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। कंपनी के अधिकारियों ने पंजीकरण प्रक्रिया के विषय में छात्रों को वृहत जानकारी देते हुए उनके करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान करने में सहायता की।

इस अवसर पर विभाग के रितेश गुप्ता, कस्तूरी हजारिका, ऋषभ कुमार, रितु सिंह, सीबी कुणाल एवं टीसीएस के अधिकारी तथा विवि के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि परिसर में आयोजित इस प्री प्लेसमेंट टॉक के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Ranchi News: एसबीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हेतु आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बुधवार को आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के प्रारंभिक चरण के रूप में आयोजित हुई, जिसमें 52 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण ईसीई के एचओडी डॉ. मनोज पांडेय ने किया। उद्घाटन भाषण में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को नए विचारों के प्रति जिज्ञासु और खुले रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आज के समय में सफलता का आधार केवल कौशल है। इस संदर्भ में उन्होंने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत इंजीनियरिंग संकाय के डीन डॉ. पंकज गोस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पिछले वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में डिप्लोमा विभाग के विजेताओं की सफलता की गाथा साझा की और सभी प्रतिभागियों को समर्पण एवं उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया। वाणिज्य संकाय के डीन, अध्यक्ष-आईआईसी एवं निदेशक-आईक्यूएसी प्रो. संदीप कुमार ने स्टार्टअप्स और उनके संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन एक विशिष्ट जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें आंतरिक संकाय सदस्यों के साथ-साथ बाहरी विशेषज्ञ भी शामिल थे।

बाहरी जूरी सदस्य:

एच.जी. असीम कृष्ण दास, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल, मुरी, रांची

कमलकांत, एचओडी (मेंटेनेंस), झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम (जे.जी.टी.आर.), रांची

आंतरिक जूरी सदस्य:

डॉ. अतुल कुमार कर्ण, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रबंधन

डॉ. मनोज पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीई

डॉ. संजीव कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीई

डॉ. मीता वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, सीई

डॉ. राहुल प्रकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर, ईईई

डॉ. आदर्श कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य

डॉ. विश्वजीत करन, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएसई

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संयोजक आकाश कुमार सिंह एवं जीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आयोजक मंडली के डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आर्यदेव एवं डॉ. सागर सारंगी उपस्थित रहे। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

बच्चों व खिलाड़ियों को चेस की अहमियत बताना आवश्यक है: तौफीक हुसैन
कोडरमा: चेस एसोसिएशन द्वारा झारखण्ड की राजधानी राँची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी केंपस के सभागार में चेस एसोसिएशन स्टेट प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ ए•जी•एम का आयोजन किया गया। बैठक का संचलन सचिव मनीष कुमार ने मुख्यरूप से किया। कोडरमा जिला चेस एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष तौफीक हुसैन सचिव सुनील कुमार टेक्निकल इंचार्ज गुलजार अंसारी इस बैठक में शामिल हुए। इस एजीएम में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। साथ ही खिलाड़ियों में चेस की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता के आयोजन पर विशेष बल दिया गया। और सभी जिला में हर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए कहा गया।

चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष तौफीक हुसैन ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता को आयोजित करने की बात को स्वीकार किया और उन्होंने कहा कि बच्चों एवं खिलाड़ियों को चेस के महत्व को बताना आवश्यक है। इस शतरंज के खेल से मानसिक विकास में वृद्धि होती है और दिमाग के लिए इससे बेहतर खेल कोई नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि हर खेल की तरह चेस को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार करना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है। ताकि खिलाड़ियों में जिस प्रकार अन्य खेलों मैं रुचि पैदा हुई है उसी प्रकार से चेस में भी खिलाड़ी अपनी रूचि दिखाएं। वही जिला सचिव सुनील साव ने अपने संबोधन में जिला में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए राज्य स्तरीय कमिटी से सहयोग करने के लिए निवेदन किया।

एजीएम के आयोजन के साथ सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत चेस प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए किया गया जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने सफल हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं राशि वितरण कर प्रस्तुत किया।

इस बैठक में प्रदीप कुमार वर्मा, रिचा संचिता, विजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, सतीश कुमार, मृदुल सिंह, तौफिक हुसैन, सुनील साव, गुलज़ार अंसारी, अनिल सिंह, अजय कुमार, बसंत खंडेलवाल, राजन सिन्हा, चंदन प्रसाद, नरेश कुमार, श्याम सुंदर एवं अन्य कई जिला के पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ranchi News: एसबीयू में नमो रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन
रांची: सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर नमो रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में सरला बिरला विश्वविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मा. राज्य सभा सांसद, डॉ. प्रदीप वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. गोपाल पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रोहन विजय शांडिल्य प्रथम स्थान एवं मनीष शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, दीपक कुमार, मुख्य आर्बिट्रेटर विशाल कुमार मिंज इत्यादि उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र का चयन
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के एमएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पंकज का चयन आगामी एशिया पेसिफिक योगासन चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है।
उन्होंने पहले जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर अर्जित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित की जाएगी।

पंकज की इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

Ranchi News: शिक्षक दिवस पर एसबीयू में कार्यक्रम का भव्य आयोजन
रांची: शिक्षक दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों और छात्रों के संबंधों को परिभाषित करते हुए शिक्षकों को अपने छात्रों के ज्ञानवर्धन के मार्ग पर सतत् दस्तक देने का सुझाव दिया। इस संदर्भ में उन्होंने प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बेहतर समय प्रबंधन, चरित्र निर्माण एवं अन्यान्य गुणों के माध्यम से छात्रों को कई राह दिखा सकते हैं। विवि के कुलपति प्रो जगनाथन ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्व से विद्यार्थियों को संकल्प सिद्धि का मार्ग अपनाने की सलाह दी। आज के युग में नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी बात उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कही।

कार्यक्रम में एसबीयू के विभिन्न विभागो के शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो. एस बी डांडिन समेत तमाम शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विवि के  प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Ranchi News: एसबीयू में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
रांची: गीता के श्लोक में वर्णित सेवा, करुणा, दया और अहिंसा सात्विक कर्म को परिभाषित करता है और आज के विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. यह बातें आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कही. भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए बहुधा हिंसा का सहारा लेना भी आवश्यक हो जाता है. कार्यक्रम का आयोजन विवि के भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र ने आईआईसी के सहयोग से किया.

इस अवसर पर भक्ति वेदांता विद्या भवन गुरुकुल, मुरी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरु असीम कृष्ण दास ने हमारे दैनिक जीवन में श्रीमद्भागवत गीता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. गुरु गदाधर दास ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को उद्धृत करते हुए उनसे जुड़े विभिन्न प्रसंगों की विस्तार से व्याख्या की.

एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए उनसे व्यापक स्तर पर सीख लेने की सलाह दी. विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रत्येक उत्सव के पीछे कोई न कोई निहितार्थ होता है. उन्होंने नक्षत्र के अनुसार भारतीय ज्ञान परंपरा में गणना के महत्व की भी बात कही. डीन डॉ. नीलिमा पाठक ने वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण के अद्वितीय स्थान की व्याख्या करते हुए कहा कि हमें कर्म करते जाना है, चूंकि इसके परिणाम पर हमारा नियंत्रण नहीं हो सकता.

महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य 'कृष्णायन' का मंचन किया गया. साथ ही कृष्ण भजन और संकीर्तन की भी प्रस्तुति की गई. धन्यवाद भाषण डॉ. आर. एम. झा ने दिया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

एसबीयू में जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है.

Ranchi News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एसबीयू में शोकसभा का आयोजन
रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया. विवि के तमाम शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

अपने विचार व्यक्त करते हुए विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए दशकों तक चला उनका संघर्ष सर्वदा स्मरणीय रहेगा. वक्ताओं ने समाज को जोड़े रखने में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि देश और समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी.

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने दिशोम गुरु के निधन पर शोक संदेश प्रेषित किया है.

Ranchi News: एसबीयू के सिविल एवं एनवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय(एसबीयू) के सिविल एवं एनवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईईईई जीआरएसएस यंग प्रोफेशनल और साउथ एशिया अलायंस ऑफ डिजास्टर रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के सहयोग से “आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली और तकनीक” विषय पर दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ आज किया गया.

इस अवसर पर अपने संबोधन में एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कार्यशाला की पहल की सराहना की और जलवायु परिवर्तन एवं बाढ़ जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली संबंधी जानकारी एवं साझा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की बात कही. कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन ने रिमोट सेंसिंग में "एकीकरण" और "संवर्धन" के विचार पर प्रकाश डाला.

अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सागर सारंगी ने आपदा जोखिम को समझने और उसे कम करने में भौगोलिक सूचना प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने ओपन-सोर्स प्लेटफ़ॉर्म जैसे क्यूजीआईएस के माध्यम से पूर्व तैयारी और योजना बनाने पर बल दिया. उद्घाटन सत्र में बीआईटी मिश्रा के रिमोट सेंसिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वी. एस. राठौर ने आपदा योजना में जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के विकास पर चर्चा की. प्रो. ए. पी. कृष्णा ने प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए भू-स्थानिक तकनीकों के महत्व को बताया और प्रतिभागियों को कौशल वृद्धि के लिए प्रेरित किया. डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने उत्तराखंड और ओडिशा के केस स्टडी के माध्यम से वास्तविक जीवन में इन तकनीकों के उपयोग को समझाया.

इस कार्यशाला में बीआईटी मेसरा, रांची विमेंस कॉलेज, निर्मला कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और एसबीयू रांची सहित विभिन्न संस्थानों से कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

आईईईई जीआरएसएस छात्र सदस्य स्नेहा कौर और सैकत पात्रा ने यंग प्रोफेशनल एम्बेसडर सुश्री अनुवा चौधरी के नेतृत्व में कार्यशाला की गतिविधियों के समन्वयन और प्रतिभागियों के साथ संवाद में अहम भूमिका निभाई.

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनुवा चौधरी ने दिया. डॉ. मीता वर्मा ने सत्र का संचालन किया. कार्यशाला का समापन 26 जुलाई को एक "आइडियाथॉन" के साथ होगा, जिसमें आपदा जोखिम को न्यूनतम करने संबंधी विचारों और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

इस कार्यशाला के आयोजन पर एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है.