Nomination Meeting - Samridh Jharkhand

कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने आदिवासियों की जमीन लूटी: चंपाई सोरेन
घाटशिला: घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में चंपाई सोरेन शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में लंबा संघर्ष हमलोगों ने किया है. पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा. कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी. उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदुर मिट गया. कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा. दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया. आज वे झारखंड के हित की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया. कांग्रेस ने झारखंड के साथ कभी न्याय नहीं किया.

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने समझा. उन्होंने झारखंड आंदोलन को नजदीक से देखा. उन्होने दलित, आदिवासी और मूलवासियों के दर्द को समझा. भाजपा ने दलितों आदिवासियों के दर्द को समझा. भाजपा और अटल बिहारी वाजपई की सरकार ने झारखंड को बनाया है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गोली चलाने का काम की. गोवा में जो गोलीकांड हुआ उसे कांग्रेस सरकार कराई. आज कांग्रेस किस मुह से कह रही है कि झारखंड का भलाई करेंगे.

आगे कहा कि हो भाषा बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम में भी है. हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. कांग्रेस ने तो सिर्फ झारखंड आंदोलनकारियों के घरों को तोड़ने का काम किया है. आज जो हमलोग अलग प्रदेश में रह रहे हैं छाती ठोक के कहता हूं कि भाजपा की देन है. भाजपा ही आदिवासियों का संरक्षण कर सकती है. पीएम मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बना दिया.

जेएमएम कांग्रेस की सरकार पर भी चंपाई सोरेन ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम भाजपा में शामिल होने को लेकर आरोप लगाती है. जेएमएम कांग्रेस औऱ आरजेडी गठबंधन की सरकार में झारखंड का कभी विकास नहीं हो सकता है. संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है. आदिवासियों के जमीनों को लूटा जा रहा है.  अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी. बिरसा मुंडा ने धनूष के दम पर अंग्रेजों को बाहर किया. आज उसी झारखंड को जेएमएम कांग्रेस की सरकार लूटने में लगी है. इसलिए आगामी चुनाव में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है.

आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा: चिराग पासवान
चतरा: चतरा विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूँ कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी. हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है.

युवाओं को पांच लाख नौकरी का वादा कर ठगा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के गरीबों का पैसा लूटकर अपने घरों में भरने का काम कर रहे हैं. जेएमएम कांग्रेस ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है. युवाओं को पांच लाख नौकरी देने के नामपर पांच सालों तक ठगा. इसलिए झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की सरकार से मुक्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है.

कांग्रेस सरकार में रामलला को टेंट में रहना पड़ा

चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर बना. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने राम मंदिर के बारे में सोचा तक नहीं. पाँच सौ सालों से हमारे रामलला धूप, धूल, गर्मी, बरसात सहते रहे. कांग्रेस की सरकार के दौरान श्री राम जी को टेंट में रहना पड़ा और उनकी कोई सूध लेने वाला नहीं था. लेकिन देश में भाजपा की सरकार बनते ही श्री राम भक्तों को भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जिसका लोकार्पण और श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया.

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: बाबूलाल मरांडी
गिरिडीह: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में नामांकन सभा में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. आए दिन हत्या, अपहरण की घटनाएं घट रही है. बहू बेटी तक सुरक्षित नहीं है. सरकार का काम अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डालना है, लेकिन हेमंत सरकार खुद वसूली में लगी हुई है.

घर-घर पहुंची बिजली

मरांडी ने कहा कि पहले गांव में सड़क नहीं होती थीं. पुल पुलिया भी नहीं होते थे. हालत देखकर लगता था कि कभी सड़कें या पुल पुलिया बनेंगे भी या नहीं. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद गांव-गांव तक सड़कें बन गई. घर-घर तक बिजली पहुंच गई. पहले केरोसिन के लिए लोग डीलर के यहां चक्कर लगाते थे. गांव-गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है. भारतीय जनता पार्टी जो करती है, उसे पूरा करती है.

संघर्ष के समय भाजपा का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि कोई भी गरीब पक्के छत के बिना नहीं रहेगा. सबको पक्का मकान दिया जाएगा. एक प्रोत्साहन राशि भी छात्रों के लिए है. जो बीए और एमए पास करके रोजगार और नौकरी की तलाश करते हैं, उन्हें भी प्रत्येक महीना 2 वर्षों तक 2000 रुपए दिये जाएंगे, ताकि बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें. संघर्ष के समय भाजपा उनका साथ देगी.

खाली पदों को 5 वर्षों में भरेगी एनडीए की सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं. हेमंत सरकार ने वादा किया था कि हर साल परीक्षा लेकर नियुक्ति करेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. एनडीए की सरकार इन खाली पदों को भी 5 वर्षों में भरेगी. एनडीए की सरकार बनने के 1 साल के अंदर डेढ़ लाख खाली पदों को भरा जाएगा. 5 वर्षों में 5 लाख नया रोजगार अन्य क्षेत्रों में सृजित किया जाएगा.

साल में पर्व पर दो गैस सिलेंडर फ्री

भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर महिलाओं को महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए उनके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा. इसका निर्णय पहली कैबिनेट में होगा. लोगों को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है. एनडीए की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. साल में पर्व पर दो गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा.

राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड का विकास होगा: हिमंता बिस्वा सरमा
जमशेदपुर: जमशेदपुर अंतगर्त बुद्ध मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हुए. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा पोटका विधानसभा, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहु, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस और जमशेदपुर पश्चिम से जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने नामांकन किया. सभा में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब भी मैं जमशेदपुर आता हूँ युवाओं से बात करता हूँ. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में युवाओं का कोई भविष्य नहीं हैं. राज्य में सीजीएल समेत तमाम परीक्षाएं होती है उसका पेपर पैसे लेकर बेच दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि हेमंत सोरेन, बन्ना गुप्ता मिलकर झारखंट में परिक्षाओं को होने नहीं देते हैं.

भाजपा सरकार बनेगी तो जेएसएससी सीजीएल घोटाले की होगी सीबीआई जांच

सीएम हिमंता ने कहा कि झारखंड मे भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सीजीएल घोटाले को सीबीआई से जांच कराने का काम करेगी. जेएमएम कांग्रेस की सरकार में जिसने भी पेपर पत्र लीक करने का महापाप किया है उन सभी को भाजपा की सरकार सबक सिखाएगी. हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार सीजीएल का नाम मुंह में लाने से डरेंगे. उन्होंने कहा कि आज जब मैं जमशेदपुर आया तो मुझसे एक पत्रकार ने पूछा कि आप जमशेदपुर में जीतेंगे तो मैंने कहा पिछले चुनाव में बीजेपी, आजसू और सरयू राय सब अलग चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार सारी नदियां मिलकर समुद्र बन गई है. हमारे साथ आजसू, लोजपा और जदयू तीनों का समर्थन है इस बार हमारी जीत पक्की है.

भाजपा सरकार बनते ही हेमंत सोरेन के बालू माफियाओं का करेगी सफाया

आगे कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जल, जंगल जमीन को लूटने का काम किया है. राज्य के बालू तक को हेमंत सरकार ने लूटा है. राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही बालू माफियाओं को खत्म कर सभी लोगों के लिए बालू कर दिया जाएगा. हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है. चुनाव में हार के डर से महिलाओं को लालच देने के लिए आज मंईयां सम्मान योनजा की बात कर रहे हैं. हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित है, पिछले पांच सालों  में सबसे ज्यादा महिलाओं की हत्या हुई है. राज्य में महिलाओं का सम्मान लूटा गया है. आज झारखंड महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में देश में नंबर एक पर खड़ा है.

हेमंत सोरेन ने पिता की कसम खाकर राज्य की जनता को ठगा

हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा के पंचप्रण गिनाए. उन्होंने कहा कि भापजा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में गोगो दीदी योजना से महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे. राज्य में खाली पदों को भरने का काम किया जाएगा. भाजपा सरकार एक साल में डेढ़ लाख नौकरी देगी. हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है. जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन का कसम खाया, उसके बाद भी राज्य की जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया. पूरे देश में हेमंत सोरेन एक ही नेता हैं जिसने अपने बाप की कमस खाखर झूठ बोली. आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है. राज्य में घुसपैठिए, माफियाओं और दलालों की सरकार काम कर रही है. हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड की भलाई नहीं चाहती है. राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तभी झारखंड का विकास होगा.