Emergency Service - Samridh Jharkhand

Giridih News: आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नए डायल 112 वाहन
गिरिडीह: गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजनों की आपातकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की 'डायल 112 परियोजना' के तहत प्राप्त कुल 32 नए वाहनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित इस  कार्यक्रम के दौरान  उपायुक्त  (DC)रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ  बिमल कुमार (गिरिडीह) द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी 32 वाहनों को जिले के विभिन्न थानों  के लिए रवाना किया गया।

त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर कानून-व्यवस्था

डायल 112 एक एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट की स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता पहुंचाना है। इन 32 नए वाहनों के शामिल होने से ​Response Time कम होगा: किसी भी दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। ​सघन गश्त (Patrolling): जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण में मदद मिलेगी।

पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
पलामू : छत्तरपुर पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बारा से मानवता और पुलिस की तत्परता की एक अनुकरणीय तस्वीर सामने आई है। जहाँ एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध न होने की स्थिति में स्थानीय पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप कर एक गर्भवती महिला की जान बचाने और उसे अस्पताल पहुँचाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बारा निवासी पूनम देवी को बीते मंगलवार की रात अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। रात के समय कोई अन्य साधन न मिलने के कारण परिजन बेहद परेशान और असहाय स्थिति में थे।

इस विकट परिस्थिति की सूचना जैसे ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए संवेदनशीलता दिखाई। पुलिस बल तत्काल अपने पीसीआर (PCR) वाहन के साथ मौके पर पहुँचा और गर्भवती महिला को सुरक्षित तरीके से अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर में भर्ती कराया।

चिकित्सकों की देखरेख में है महिला

इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि गर्भवती महिला पूनम देवी अभी अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूनम देवी के प्रसव (डिलीवरी) में अभी कुछ समय शेष है, जिसके कारण डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक चिकित्सकीय उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की सराहना

सड़क और परिवहन की दिक्कतों के बीच नौडीहा पुलिस द्वारा दिखाई गई इस मुस्तैदी और मानवीय चेहरे की क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय में पुलिस का यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आम जनता के बीच खाकी के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
जामताड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के सरकार और विभागीय अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बीच जामताड़ा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह क्षेत्र में एक गंभीर मरीज को आपातकालीन स्थिति में समय पर एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरी में परिजनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना जामताड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोनू टुडू की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालत नाजुक होने पर परिवार के लोगों ने तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने और सहायता की गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची।

जब नहीं आई एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी सहारा

समय बीतने के साथ मोनू की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सरकारी व्यवस्था से किसी प्रकार की मदद न मिलते देख ग्रामीणों और परिजनों ने स्वयं मरीज को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। उन्होंने गांव में मौजूद एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खटिया रखी और उस पर मरीज को लिटाकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही मोनू टुडू की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती, तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

13 में से 8 एंबुलेंस खराब, सिविल सर्जन ने मानी समस्या

इस मामले पर जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने जिले में एंबुलेंस की गंभीर कमी को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले कुल 13 एंबुलेंस संचालित थीं, लेकिन वर्तमान में उनमें से 8 एंबुलेंस लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं।

सिविल सर्जन ने कहा कि इस स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और संबंधित एजेंसी को कई बार लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले, ओला-उबर मॉडल पर आएगी नई एंबुलेंस सेवा

वहीं, इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मरीज की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उनके अनुसार, जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तब वह मृत अवस्था में था।

108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही वर्तमान व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ओला-उबर मॉडल की तर्ज पर नई और आधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

गिरिडीह: मामूली खरोंच पर 108 एंबुलेंस को बनाया बंधक! 20 मिनट तक सड़क पर रुकी रही आपातकालीन सेवा
गिरिडीह: जिले के तीसरी मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर मंगलवार की सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक मामूली सड़क हादसे के बाद कार सवार लोगों ने 108 नंबर की आपातकालीन एंबुलेंस को सड़क पर ही रोक दिया और करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों को भारी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र के नगमा से कुछ लोग एक डिलीवरी पेशेंट को लाने मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तीसरी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही झारखंड सरकार की 108 एंबुलेंस से उक्त कार की हल्की टक्कर हो गई, जिससे कार पर केवल मामूली खरोंच आई।

इतने छोटे से विवाद को लेकर कार मालिक और उसमें सवार लोग आगबबूला हो गए तथा उन्होंने बीच सड़क पर एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया।

घटनास्थल पर काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही तीसरी पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने भी कार सवार लोगों को यह समझाने की भरपूर कोशिश की कि यह एक आपातकालीन सेवा है और इसे रोकना कानूनन गलत है, लेकिन कार चालक और उनके साथी अपनी जिद पर अड़े रहे तथा अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे।

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए एंबुलेंस का नंबर नोट किया और कार सवारों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के सख्त निर्देश के बाद एंबुलेंस को करीब 20 मिनट की देरी के बाद वहां से जाने दिया गया।

इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि किसी भी आपातकालीन वाहन को रोकना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि अनैतिक भी है। यदि एंबुलेंस में मौजूद किसी मरीज को देरी के कारण नुकसान होता, तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारीयों की हड़ताल जारी, मरीजों की बढ़ रही परेशानी
हजारीबाग: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पिछले रविवार से पूरी तरह से ठप हो गई है. जिससे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में संचालित तीन 108 एंबुलेंस का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है. एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज अस्पताल पहुंचने के लिए लगातार 108 नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है. कई बार फोन भी नहीं उठ रहा है. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में तीन 108 एंबुलेंस है, जो चंपाडीह, बरसोत और रसोईया धमना में कार्यरत है, जिसे फोन करने के बाद तुरंत मरीजो को सुविधा उपलब्ध हो जाता था.

गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद मरीजो को काफी दिक्कत हो रही है, अस्पताल में एक एंबुलेंस है, उसी से इमरजेंसी पेशेंट को सुविधा दी जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि बरही अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत पांच ममता वाहन कार्य कर रहे है, जो सभी चालू स्थिति में है जिससे प्रसव महिला को लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बड़ी दुर्घटना घटने के दौरान 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर 108 एंबुलेंस में सेवा दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि वेतन का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण हम लोग हड़ताल पर हैं.