Prabhat Kumar - Samridh Jharkhand

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल
धनबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर अब धनबाद पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। और इसका ताजा उदाहरण तेतुलमारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे देखने को मिला। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल होकर अस्पताल पहुंच गया है। यह मुठभेड़ तिलाताड़ जंगल स्थित वाटर प्लांट के पास हुई है, जिसमें भगोड़ा प्रिंस खान का एक गुर्गा गोली लगने से घायल हो गया है। इसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वाटर प्लांट के पास बैठकर अपराध की योजना बना रहे हैं। इसके बाद तेतुलमारी थाना की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश भानु मांझी ने पीसीआर वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

मौके से एक बाइक और हथियार बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रभात कुमार सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कैम्प कर रहे है। इस संबंध में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल भानु मांझी एक वांछित अपराधी है। उसके खिलाफ जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में कई मामले दर्ज है। पिछले दिनों राजगंज पेट्रोल मम्प पर हुई फायरिंग में भी यह शामिल था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी, भगोड़ा प्रिंस खान के लिए यहां भय फैलाने का काम करता था।

Ranchi News: कांग्रेस भवन में मनाई गई संजय गांधी की जयंती
रांची: 14 दिसंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस नेता स्व. संजय गांधी की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने स्व. संजय गांधी को युवाओं का शक्तिपुंज बताया वक्ताओं ने कहा कि  वे प्रेरणा स्त्रोत थे, उन्होंने कम समय में ही देश को एक सूत्र में बांधा तथा पूरे राष्ट्र में पांच सूत्री कार्यक्रम चला कर देश को एक नई दिशा प्रदान की, स्व० गांधी ने पर्यावरण से संबंधित अनेक कार्यक्रम चला कर राष्ट्र को समृद्धशाली बनाया. वे एक निर्भीक युवा संगठनकर्ता थे.

वक्ताओं ने कहा कि युवा सम्राट स्व० गांधी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया, जिसका महत्व लोग आज समझ रहे हैं. दहेज प्रथा जैसी बुराई को दूर करने के लिए उन्होंने युवाओं का आहवान किया था जिसकी बदौलत आज सम्पूर्ण राष्ट्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है. वक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वांगींण विकास में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. वक्ताओं ने युवाओं से आहवान किया कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुटता से आगे आयें. तभी देश एक समृद्धशाली एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनकर विश्व पटल पर उभरेगा.

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदीप तुलस्यान, रमा खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ सोनल शांति  राजन वर्मा, आभा सिन्हा, खुर्शीद हसन रूमी, नेली नाथन, राजेश सिन्हा सन्नी, सुरेन राम, प्रभात कुमार, के,के गिरि, लोरेन्स गंगा राम टुडू, रामेश्वर चौधरी, त्रिभूवन भाई, राजू राम, राजीव प्रकास चौधरी, रंधीर चौधरी, मो. समशीर आलम, मंजर मुजूबी, इंद्रजीत सिंह, अरूसी वंदना, अरूण दास, रोहन जयसवाल, रोशन महतो, भूषण कुमार, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.

Ranchi News: लगातार तबादले के कारण नामकुम अंचल में 19 दिनों से काम ठप्प, आमलोगों को हो रही परेशानी
रांची: नामकुम अंचल में पिछले 19 दिनों से जाति-आवासीय, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आमलोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह संकट तब शुरू हुआ जब 27 सितंबर को अंचल के सीओ प्रभात कुमार का तबादला किया गया और उनकी जगह राम प्रवेश कुमार को नया सीओ नियुक्त किया गया. लेकिन राम प्रवेश कुमार द्वारा ताला तोड़कर प्रभार लेने के विवाद के चलते उनका तबादला फिर से कर दिया गया.

इसके बाद 7 अक्टूबर को कमल किशोर सिंह को नामकुम अंचल का नया सीओ नियुक्त किया गया. हालांकि, पदभार ग्रहण करने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा उनका डिजिटल हस्ताक्षर अप्रूव नहीं किया गया. इस कारण अंचल से कोई भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे लगभग एक हजार आवेदन पेंडिंग हो गए हैं. हर दिन लोग अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन निराश होकर लौट जाते हैं. सीओ कमल किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है और उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा.