stone pelting - Samridh Jharkhand

काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल
धनबाद: काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में काली पूजा का आयोजन किया गया है, इसमें मेला भी लगा है। इसी क्रम में दीपावली की रात सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान स्थानीय पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उनका बेटा अब्दुल रूमान और अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू हथियार लेकर मेला में पहुंचे और उपद्रव मचाने लगें। इस बीच उनके जरिये मेला में तोड़फोड़ की। घटना को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और पूर्व जीप सदस्यों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। वहीं चारों ओर से घिरता देख पूर्व जीप सदस्य का साला शेरू ने फायरिंग शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान उनके साथ आए उनका बेटा ओर साला हथियार लेकर मेला में घूम रहे थे। जिसका श्रद्धालुओं और पूजा कमिटी के सदस्योंकी ओर से विरोध किया गया। इसी बीच हुई झड़प देखकर पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से फायरिंग कर दी, फायरिंग करते ही पूजा पंडाल के पास भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीन फायरिंग किया गया। जिससे दो युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवकों को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त बन्दूक भी जब्त कर लिया। घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही रही है। अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स की भी जब्ती हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।

वहीं जब्त की गई बंदूक लाइसेंसी है या नहीं इसकी भी जांच की जा जा रही है। इसके अलावा घटना में घायल युवक गोली का शिकार हुए है या भगदड़ में घायल हुए हैं, इसकी भी जांच चल रही है।

Koderma News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, टूटा एक कोच का शीशा
कोडरमा: गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशन के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी कर दी. पत्थर फेंके जाने की घटना के कारण ट्रेन के एक कोच का एक शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इसमें किसी यात्री की चोट लगने की खबर नहीं है. यह घटना गुरुवार की देर शाम की है. इस घटना को लेकर हजारीबाग आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बताया गया है कि 20894 डाउन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस कोडरमा से खुलने के बाद शाम में 5:15 बजे सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी. इसी समय रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया. पत्थर मारने से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है.

इधर, इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कोडरमा आरपीएफ और हजारीबाग रोड आरपीएफ की संयुक्त टीम पत्थरबाज की खोज में जुट गई है. शुक्रवार को रेलवे लाइन से सटे कुछ गांवों में पूछताछ की गयी है.