training session - Samridh Jharkhand

Koderma News: विस चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित
कोडरमा: विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. प्रशिक्षक के रूप में अश्विनी तिवारी एवं सुदीप सहाय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मतदान दिवस से पूर्व, मतदान दिवस के दिन एवं मतदान के उपरांत के कार्यो की जानकारी दी गई. दोनों प्रशिक्षकों ने आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद 24 घंटे के अंदर सरकारी भवनों से राजनीतिक पोस्टर बैनर हटा लेना है.

48 घंटे के अंदर बस स्टैंड,रेलवे प्लेटफार्म आदि सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर,कट आउट आदि हटा लेना है एवं 72 घंटे के अंदर निजी भवनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे,पोस्टर बैनर आदि हटा लेना है. चुनाव प्रचार की अवधि सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही रहेगी. प्रशिक्षकों ने EVM एवं PB के माध्यम से वोटिंग करने की विधि की जानकारी दी. DSP दिवाकर कुमार ने चुनाव उल्लंघन से संबंधित धाराओं की जानकारी देते हुए सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

निर्वाचन आयोग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का किया आयोजन, मतदान से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी अपनी महती भूमिका निभाते हैं. जिस प्रकार प्रिसाईडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के लिए निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग कराई जाती है, उसी प्रकार निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है. इससे ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आएगी. साथ ही वे अपनी जिम्मेवारियां तत्परता से निभा सकेंगें और उन्हें यह मालूम रहेगा की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्या करना है और क्या नहीं. वे आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में संबोधित कर रहे थे.

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने पदाधिकारियों को चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रारंभिक कार्य एवं मतदान केन्द्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन और क्रिटिकल विश्लेषण के विषयों एवं मतदान पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के पश्चात की अवधि के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषयों पर बिंदुवार विस्तृत रूप से रेखांकित किया .

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तमिलनाडु सत्यव्रत साहू ने अपने प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जरूरतों का आकलन स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से उनके समन्वयन एवं राज्य के पुलिस बल के साथ उनकी तैनाती से संबंधित विषयों को रेखांकित करते हुए उनसे संबंधित स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को भूमिका को रेखांकित किया. निर्वाचन के दौरान कानून–व्यवस्था, जिसमें एमसीसी एवं व्यय निगरानी, नवाचार एवं सुधार से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनकी शंकाओ का समाधान भी किया गया.

इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, राज्य सीएपीएफ के नोडल डीआईजी इंद्रजीत महथा, पुलिस हेडक्वार्टर के निर्वाचन सेल के डीआईजी धनंजय कुमार कुमार सिंह, रांची, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू, बोकारो एवं दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक,जिलों के निर्वाचन प्रकोष्ठ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.