Puja Committee - Samridh Jharkhand

काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल
धनबाद: काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में काली पूजा का आयोजन किया गया है, इसमें मेला भी लगा है। इसी क्रम में दीपावली की रात सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान स्थानीय पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उनका बेटा अब्दुल रूमान और अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू हथियार लेकर मेला में पहुंचे और उपद्रव मचाने लगें। इस बीच उनके जरिये मेला में तोड़फोड़ की। घटना को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और पूर्व जीप सदस्यों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। वहीं चारों ओर से घिरता देख पूर्व जीप सदस्य का साला शेरू ने फायरिंग शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान उनके साथ आए उनका बेटा ओर साला हथियार लेकर मेला में घूम रहे थे। जिसका श्रद्धालुओं और पूजा कमिटी के सदस्योंकी ओर से विरोध किया गया। इसी बीच हुई झड़प देखकर पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से फायरिंग कर दी, फायरिंग करते ही पूजा पंडाल के पास भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीन फायरिंग किया गया। जिससे दो युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवकों को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त बन्दूक भी जब्त कर लिया। घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही रही है। अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स की भी जब्ती हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।

वहीं जब्त की गई बंदूक लाइसेंसी है या नहीं इसकी भी जांच की जा जा रही है। इसके अलावा घटना में घायल युवक गोली का शिकार हुए है या भगदड़ में घायल हुए हैं, इसकी भी जांच चल रही है।

Dhanbad News: सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग
धनबाद: झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित सैकड़ों साल पुरानी मां मंगल चंडी मंदिर शनिवार की सुबह आग की चपेट में आ गया। सुबह मंदिर में लगी भीषण आग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में पूजा समिति का एक कार्यालय है, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। बताया जा रहा है कि वहीं से लगी आग वेंटिलेटर के माध्यम से मंदिर तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तो शोर मचाया और तुरंत पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था।

आग से मंदिर परिसर में स्थित बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिरों को काफी नुकसान पहुंचा है। टाइल्स, बिजली की वायरिंग, पंखे, बल्ब और मूर्तियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। पुजारी ने बताया कि इस हादसे में लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं, बगल के दुर्गा भवन रूम में रखे डेकोरेटर के तिरपाल, बांस और कपड़े जैसे सामान भी जलकर खाक हो गए। नुकसान का सटीक आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Chaibasa News: मंत्री दीपक बिरुवा ने श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा कमिटी पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
चाईबासा: श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री दीपक बिरुवा ने देवी मां दुर्गा के समक्ष माथा टेक कर द्वीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मौके उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सदर एसडीपीओ बहमन टूटी समेत अन्य उपस्थित थे.

Chaibasa News: खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजायमान हुआ शहर
चाईबासा: महाषष्ठी की संध्या पर बुधवार को आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा द्वारा आयोजित पूजा उत्सव का विधिवत शुभ आरंभ समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा के द्वारा विधिवत रूप से दिप- धूप प्रज्वलित कर किया गया एवं माता रानी से सबके कल्याण कामना की गई.

बच्चों के लिए एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने कहा कि दुर्गा पूजा कोई धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है. कला और संस्कृति को प्रस्फुटित करने का अवसर है. माँ हम सभी को आशीर्वाद दें कि हम दुर्गा पूजा को और भव्यता से मनाए. दुर्गा पूजा का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सुख, सौहार्द और समृद्धि लाए.

इस अवसर पर समिति के तपन कुमार मित्रा , प्रभाष सरकार , त्रिशानु राय , गौतम सरकार  , दिलीप अग्रवाल , देबनाथ सरकार , रतन डे  दीप चटर्जी , भरत रुंगटा , निरुपम मित्रा , कार्तिक सरकार , वैभव बजाज , रुपक सेनगुप्ता , सुशांत चटर्जी , वैभव बजाज , आदित्य सरकार , सुभोजीत डे ,रुद्रों सरकार पुरोहित अनूप मुखर्जी , विश्वनाथ राय , स्वाधीन बनर्जी , तपन बनर्जी , आसीत राय आदि उपस्थित थे .

Koderma News: प्रतिमा विसर्जन के पश्चात पंडाल में नौ दिनों तक धरना देती हैं महिलाएं, भर जाती है सूनी गोद
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के परसाबाद का दुर्गा पूजा क्षेत्र में खास महत्व रखता है. यहां आस-पास के 10 से 12 गांव के लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान यहां महिलाएं 9 दिनों तक धरने पर भी बैठती हैं. पूजा समिति के द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही है. आकर्षक पूजा पंडाल तैयार करने में धनबाद के कारीगर जुटे हुए हैं.

रेलवे स्टेशन मास्टर ने शुरू की थी पूजा

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परसाबाद के अध्यक्ष दीपक कश्यप ने बताया कि परसाबाद में पूजा की शुरुआत 95 वर्ष पहले परसाबाद रेलवे स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन मास्टर के द्वारा की गई थी. अध्यक्ष ने बताया कि पूर्वजों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. माता दुर्गा पर उनकी अपार आस्था थी. रेलवे में नौकरी करते हुए उन्होंने परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी. परसाबाद में कई वर्षों तक नौकरी के दौरान उन्होंने यहां प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया था. रेलवे से सेवानिवृत होने के पश्चात जब स्टेशन मास्टर परसाबाद से जाने लगे तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को पूजा जारी रखने की जिम्मेवारी सौंपी थी. जिसका निर्वहन आज भी ग्रामीण पूरे निष्ठा के साथ कर रहे हैं.

प्रतिमा विसर्जन के बाद में 9 दिनों तक धरना देती हैं महिलाएं

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्षों पुराने इस दुर्गा पूजा पर क्षेत्र की महिलाओं की भी अपार आस्था है. निसंतान महिला एवं जिनके घर परिवार में किसी तरह की समस्या रहती है वैसी महिलाएं दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दिन से दुर्गा मंडप परिसर में 9 दिनों तक फलाहार पर रहकर धरना देती हैं. विसर्जन के 9 दिन बाद जलाशय से प्रतिमा का चाल (आसन) कलाकार वापस देवी मंडप में रखा जाता है. जिसके बाद धरने पर बैठी महिलाएं अपने धरने को समाप्त करती हैं. लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है.

पूजा समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान यहां प्रत्येक वर्ष लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी. उन्होंने बताया कि शुरू से ही यहां बांग्ला पद्धति से पूजा होती है. जिसे आचार्य विनोद पांडेय के द्वारा संपन्न कराया जाता है.