Bee Attack - Samridh Jharkhand

Palamu News: ईद की खुशियां बदली मातम में, मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए डैम में कूदा युवक
मेदिनीनगर: पलामू जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ईद के त्यौहार के दिन एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा हैदरनगर थाना क्षेत्र के युवक के साथ मोहम्मदगंज स्थित काशीसोत डैम पर हुआ।

घटना का विवरण

मृतक की पहचान गंजपर मोहल्ला निवासी आरिफ (20 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, आरिफ ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए काशीसोत डैम गया था। वहां अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बचाव की कोशिश बनी काल

मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए आरिफ घबरा गया और खुद को बचाने के प्रयास में उसने डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों और उसके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।

अस्पताल में घोषित किया गया मृत

आनन-फानन में आरिफ को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में ईद का जश्न मनाया जाना था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

Ranchi News: मधुमक्खियों के हमले में पूरा परिवार खत्म, गांव में छाया मातम
रांची: रांची के तुपुदाना में मधुमक्खियों के हमले से पूरा परिवार ख़त्म हो गया. यह ह्रदय विदारक घटना तब घटी जब महिला अपने बच्चों के साथ नहाने चुआं पर गयी थी. मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां और एक बटा शामिल है. महिला खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के कोसांबी गांव की रहने वाली थी.

दरअसल, महिला ज्योति गाड़ी अपनी दो बेटियों एवं बेटा के साथ अपने मायके गई थी. गांव के कुछ लोगों के साथ ज्योति अपने बच्चों के को लेकर नहाने के लिए चुआं पर गयी थी. इस दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंच गया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग भागने लगे, लेकिन चुआं ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से भागने में कठिनाई हुई. इस वजह से ज्योति और उसके बच्चे मधुमक्खियों के हमले का शिकार ही गए. यह घटना शनिवार को घटी.

बताया गया कि महिला ज्योति गाड़ी (24 वर्ष), उसकी 5 वर्ष की बेटी मोनिका बारला, 1 वर्ष की बेटी मनीता बारला और 8 वर्ष का बेटा रोहन गाड़ी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन में ज्योति और बेटे रोहन को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया, लेकिन रिम्स में भर्ती नहीं हो पाने के कारण दोनों को तुपुदाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. उधर दोनों बेटियों मोनिका और मनीता की भी गांव में पहले ही मौत हो चुकी थी. गांव में जब महिला और बच्चों के शव पहुंचे, तो वहां मातम छा गया.