Health Awareness Campaign - Samridh Jharkhand

Pakur News: HPV टीकाकरण अभियान की समीक्षा, 100% लक्ष्य तय
पाकुड़: जिले में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की सभी किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र बच्ची तक टीके की पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्कूल स्तर पर विशेष अभियान चलाने, शिक्षकों की सहायता लेने तथा अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बेहतर समन्वय से अभियान को और गति दी जाएगी। स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर छात्राओं का टीकाकरण किया जाएगा, वहीं स्कूल से बाहर की बच्चियों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष व्यवस्था की जाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। कम उम्र में यह टीका अधिक असरदार होता है, इसलिए किशोरियों के लिए इसका लगना बेहद आवश्यक है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम या अफवाह में न आएं और अपनी बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। यह उनकी सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव का महत्वपूर्ण कदम है।

Pakur News: स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों की जांच
पाकुड़: गोकुलपुर गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान रक्त जांच, रक्तचाप तथा वजन की जांच भी की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को घातक बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह का शिविर पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

राशन कार्ड अब बनेगा 'स्वास्थ्य का एटीएम', डीसी ने डीलरों को दिया 'ब्रह्मास्त्र' रूपी मंत्र
साहिबगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आयुष्मान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, फाइलेरिया उन्मूलन और पीडीएस सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शामिल हुए। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अगले एक महीने तक जिले में 'युद्ध स्तर' पर आयुष्मान कार्ड बनाने और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उपायुक्त हेमन्त सती ने बैठक को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब झारखंड सहित साहिबगंज में भी आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य योजना के समन्वय से लाभार्थियों को 15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड केवल अनाज लेने का जरिया नहीं है, यह एक चलता-फिरता एटीएम कार्ड है। चाहे ग्रीन कार्ड हो, लाल, पीला या पीवीटीजी, हर राशन कार्डधारी को 15 लाख तक का सुरक्षा कवच मिलेगा। भगवान न करे किसी के साथ दुर्घटना हो या हार्ट-किडनी की बीमारी हो, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह कार्ड ही परिवार को कर्ज और ब्याज के कुचक्र से बचाएगा।

उपायुक्त ने डीलरों को उनकी ताकत का अहसास कराते हुए कहा कि राशन डीलरों के पास 'राशन' रूपी ब्रह्मास्त्र है। गांव का हर व्यक्ति उनके पास आता है। डीसी ने सख्त निर्देश दिया कि राशन तभी दें जब आयुष्मान कार्ड हो। जब लाभार्थी राशन लेने आए, तो उससे पहले उसका आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड मांगें। अगर नहीं बना है, तो उसे तुरंत प्रज्ञा केंद्र भेजें। जब वह आधार और राशन कार्ड दिखाकर ई-केवाईसी करवा ले, तभी उसे राशन दें। 28 फरवरी तक सभी डीलरों को अपने और अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया गया है और आगामी एक मार्च को योजना की समीक्षा की जाएगी।

जो बीएसओ और डीलर सबसे ज्यादा कार्ड बनवाएंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, लेकिन लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी तय है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने का शुल्क मात्र 10 रुपये निर्धारित है। इसके लिए केवल राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। यदि कोई प्रज्ञा केंद्र संचालक 10 रुपये से अधिक की मांग करता है, तो 8809895223 पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।

फाइलेरिया मुक्ति अभियान 10 से 25 फरवरी तक

बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन पर भी जोर दिया गया। 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। उपायुक्त ने डीलरों को निर्देश दिया कि वे राशन देते समय लाभार्थियों से पूछें- "दवा खाई कि नहीं?" उन्होंने इसे बचपन के टीकाकरण जैसा जरुरी बताते हुए कहा कि यह दवा भविष्य में हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से बचाएगी, इसीलिए इसे अवश्य लें। उपायुक्त ने राशन कार्ड डेटाबेस को स्वच्छ बनाने पर कड़ा रुख अपनाया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जिले में अभी ई-केवाईसी केवल 76 प्रतिशत हुआ है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो शादी करके दूसरे जिलों में बस गए हैं, उनका नाम राशन कार्ड से तुरंत हटाया जाए। यदि जांच के दौरान मृत या पलायन कर चुके लोगों के नाम सूची में पाए गए, तो संबंधित डीलर पर गाज गिरनी तय है। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करा रहे हैं, उनका राशन रोककर या नाम काटकर उन्हें केंद्र तक लाने के लिए बाध्य करें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी से एक महीने तक मिशन मोड में काम करने की अपील की ताकि साहिबगंज का कोई भी गरीब इलाज के अभाव में परेशान न हो।

Koderma News: रोटरी क्लब में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्पीकर मीटिंग का आयोजन
कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के तहत स्पीकर मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य स्पीकर अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध अल्ट्रासाउंड डॉक्टर संतोष कुमार थे. आज का मुख्य विषय बीमारी का शीघ्र निदान कैसे हो, व्यक्ति अस्वस्थ होने के पहले ही जागरुक होकर कैसे बीमारी से बच सकता है, इस पर चर्चा की गई. सबसे पहले रोटरी अध्यक्ष अमित कुमार ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया. मुख्य स्पीकर डॉक्टर संतोष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, जिसकी रक्षा सुरक्षा हम स्वयं जागरूक होकर कर सकते हैं. आज के समय में सभी बीमारी का इलाज है परंतु यदि हम पहले ही सतर्क रहें, जागरूक रहे तो हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं. हमें डॉक्टर के पास आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी.

उन्होंने प्रोस्टेट, किडनी, पेनक्रियाज, डायबिटीज आदि गंभीर बीमारियों के प्रारंभिक लक्षण पर चर्चा की और शुरुआती दौर में ही जांच करके उससे कैसे बचा जाए इसके बारे में उपयोगी बातों को बताया. असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा, अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव प्रवीण मोदी ने संयुक्त रूप से डॉ. संतोष को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय अग्रवाल ने दिया. इस मौके पर रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर पूर्व अध्यक्ष संगीता शर्मा, सुरेश जैन, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, कुमार पुजारा, अजय अग्रवाल, सुरेश सेठी, सिमरनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन आर्य, आरती आर्य, सुधा शर्मा, अनीता तर्वे, संदीप सिन्हा, एसके पाठक आदि लोग उपस्थित थे. पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत कई कार्यक्रम रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर रोटेरियेन संतोष कुमार सिन्हा भी विशेष तौर पर मौजूद थे .